रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ठाकुरद्वारा। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनावाला खालसा निवासी सलीम पुत्र नबाबजान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके घर के सामने याकूब शाह पुत्र स्व. अमानत शाह ग्राम समाज के रास्ते में पिलर लगा रहे थे। विरोध करने पर याकूब शाह ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे सलीम के बड़े भाई मुनब्बर अली ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोप है कि शरीफ और सोनू समेत अन्य लोगों ने मुनब्बर अली को पकड़ लिया और उन पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर परिवार के लोग अपने पुराने घर में चले गए। पीड़ित का आरोप है कि करीब पांच मिनट बाद याकूब शाह, अनीश शाह, समीर उर्फ भूरा, छुन्नू और इरफान सहित अन्य लोग लाठी-डंडे और छुरी लेकर उनके घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में मुनब्बर अली, फिरोज, अरसद, आरिफ, इकराम, जाफरान खातून और सोहेल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और घायलों को बचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Aks@ tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा।निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती का परिचय देते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में हाईवे और ग्राम समाज की जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने निर्माण बचाने के लिए विरोध भी किया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बावजूद जेसीबी मशीनों ने एक-एक कर अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे ग्राम समाज और एनएच की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इनमें एक पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कराई और करीब छह महीने पहले पैमाइश कर भूमि को चिन्हित करते हुए कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा जमीन खाली न करने पर शनिवार को प्रशासन, एनएचआई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर चला दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की थी, जिसका उपयोग पहले कूड़ा निस्तारण के लिए होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पर अवैध कब्जे हो गए। अब हाईवे निर्माण के चलते यह जमीन बाधा बन रही थी, जिसे खाली कराना अनिवार्य हो गया था। वहीं एनएचआई के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने दो टूक कहा कि हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक प्रार्थना विद्यालय का हिस्सा, पूर्व प्रधान हाजी दिलशाद, छिद्धा अहमद, बाबू की दुकान, जावेद सैफी, नन्हे शाह समेत कई लोगों के निर्माण हटाए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक अन्य कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फोटो कैप्शन :2
- घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी, नामजद तहरीर सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा नगर की नई बस्ती क्षेत्र में एक महिला के घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी उजमा पत्नी रिजवान ने थाना ठाकुरद्वारा में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनमें टीका, झुमके, चैन, पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। सोने का अनुमानित वजन लगभग सात तोला बताया गया है। पीड़िता ने तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए बताया कि घटना के समय एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में घर के पास से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठाकुरद्वारा — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष4
- थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा महिला की हत्या के मामले में 10 हजार रुपये के इनामियां आरोपी अभियुक्त को मय आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- नजीबाबाद रोड पर डीपीएस स्कूल के पास भीषण हादसा दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी आग मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।1
- sunny Leone की नई viral हुई वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन1
- अलाउद्दीन साबिर कलियरी रहमतुल्ला अलेह के मजार शरीफ पर हजारी सूफी वसीम अहमद कादरी सज्जादा नशीन1
- बिजनौर क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास होंडा अमेज तथा मारुति अल्टो में आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें दोनों ड्राइवर का देहांत हो गया होंडा सिटी वाला ड्राइवर रॉन्ग साइड आ रहा था ऑटो गाड़ी पर एडवोकेट का लोगो लगा हुआ है1