logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे मुख्य अतिथि बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में यह कार्यक्रम एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और छात्रों, अभिभावकों तथा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला (विधायक, तुलसीपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अधिवक्ता प्रशांत ओझा, प्राचार्य कविता ओझा, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। समारोह के अंत में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं दर्जनों से अधिक छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मानवेन्द्र पाण्डेय, योगेश कृष्ण, सदीप, श्रुति, सौम्या, शिवानी तिवारी, शिवानी पाण्डेय, खुशबू शुक्ला, किरण, अल्का, आकांक्षा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Rahul Ratna
Rahul Ratna
रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे मुख्य अतिथि बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में यह कार्यक्रम एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और छात्रों, अभिभावकों तथा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला (विधायक, तुलसीपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अधिवक्ता प्रशांत ओझा, प्राचार्य कविता ओझा, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। समारोह के अंत में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं दर्जनों से अधिक छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मानवेन्द्र पाण्डेय, योगेश कृष्ण, सदीप, श्रुति, सौम्या, शिवानी तिवारी, शिवानी पाण्डेय, खुशबू शुक्ला, किरण, अल्का, आकांक्षा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #gonda बहू का सास को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 28 फरवरी का वीडियो में सास को मारती दिख रही बहू सास से बर्तन की मांग करते बहू ने बरसाए थप्पड़ नवाबगंज थाने में पूरे मामले की हुई शिकायत नवाबगंज पुलिस भी महिला के आगे असहाय नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव का मामला #GondaNews ​#GondaBreaking ​#ViralVideo ​#CrimeNews ​#UPPolice ​#NawabganjGonda ​#DomesticViolence
    1
    #gonda 
बहू का सास को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 28 फरवरी का
वीडियो में सास को मारती दिख रही बहू
सास से बर्तन की मांग करते बहू ने बरसाए थप्पड़ 
नवाबगंज थाने में पूरे मामले की हुई शिकायत
नवाबगंज पुलिस भी महिला के आगे असहाय 
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव का मामला
#GondaNews
​#GondaBreaking
​#ViralVideo
​#CrimeNews
​#UPPolice
​#NawabganjGonda
​#DomesticViolence
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • होली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत चौकी भंगहा, थाना सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र अंतर्गत चौकी बदला, थाना मल्हीपुर के वीरगंज, कस्बा गिलौला, कस्बा इकौना व कस्बा भिनगा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस निकलने वाले मार्गों, होलिका दहन स्थलो, प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी करते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम उपजिलाधिकारी भिनगा/जमुनहा, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह, थाना प्रभारीगण सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सकें।
    1
    होली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी  द्वारा  थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत चौकी भंगहा, थाना सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र अंतर्गत चौकी बदला, थाना मल्हीपुर के वीरगंज, कस्बा गिलौला, कस्बा इकौना व कस्बा  भिनगा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जुलूस निकलने वाले मार्गों, होलिका दहन स्थलो, प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी करते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक 
मुकेश चंद्र उत्तम उपजिलाधिकारी भिनगा/जमुनहा, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह, थाना प्रभारीगण सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सकें।
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    54 min ago
  • 62वीं वाहिनीं एसएसबी ने जवानों संग मनाई होली श्रावस्ती होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।कमाण्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    1
    62वीं वाहिनीं एसएसबी ने जवानों संग मनाई होली
श्रावस्ती होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।कमाण्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगामी त्यौहार होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन सतर्क संवेदनशील क्षेत्र में DM व SP का सख्त निर्देश अपराधिक गति विधि करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई निर्देश
    1
    आगामी त्यौहार होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन सतर्क संवेदनशील क्षेत्र में DM व SP का सख्त निर्देश अपराधिक गति विधि करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई निर्देश
    user_दीपक शर्मा
    दीपक शर्मा
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Trovle Transport
    1
    Post by Trovle Transport
    user_Trovle Transport
    Trovle Transport
    उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद श्रावस्ती* आज दिनांक 02.03.26 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग से दो व्यक्ति घायल हुए है। एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई है एवं दूसरे के पैर में चोट आई है।दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है। टीम बना दी गई है शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । उक्त घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* की बाइट-
    1
    जनपद श्रावस्ती*
आज दिनांक 02.03.26 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग से दो व्यक्ति घायल हुए है। एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई है एवं दूसरे के पैर में चोट आई है।दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है। टीम बना दी गई है शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
उक्त घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* की बाइट-
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • बलरामपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया। इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सीओ तुलसीपुर ने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जनता को जागरूक करें। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है।
    4
    बलरामपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।
इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
सीओ तुलसीपुर ने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जनता को जागरूक करें।
पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा द्वारा जनपद बलरामपुर का किया गया क्षेत्र भ्रमण, शांति , सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना को0 नगर में भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। महोदय द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील रहेंगे जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके । जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, प्रभारी निरी0 थाना को0 नगर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    #आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा द्वारा जनपद बलरामपुर का किया गया क्षेत्र भ्रमण, शांति , सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना को0 नगर में भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।
गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
महोदय द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील रहेंगे जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके ।
जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, प्रभारी निरी0 थाना को0 नगर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना ने रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया आगामी त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिसके संबंध में में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सके
    1
    आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील
अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना ने रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया
आगामी त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिसके संबंध में में पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया।
गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सके
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.