होली त्यौहार के मद्देनजर श्रावस्ती पुलिस अलर्ट, पुलिस के जवानों ने किया फ रुट मार्च आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना ने रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया आगामी त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिसके संबंध में में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सके

- थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग से दो व्यक्ति घायल हुए है। एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई है एवं दूसरे के पैर में चोट आई है।दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने दी जानकारी1
- इकौना ब्लॉक गेट के सामने इसरार बैटरी सर्विस की दुकान में लगी आग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू लाखों का हुआ नुकसान1
- भिनगा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, दो घायल – आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित श्रावस्ती। दिनांक 02 मार्च 2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हो गए।घायलों में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगने से चोट आई है, जबकि दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है और वे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- जनपद श्रावस्ती* आज दिनांक 02.03.26 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग से दो व्यक्ति घायल हुए है। एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई है एवं दूसरे के पैर में चोट आई है।दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है। टीम बना दी गई है शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । उक्त घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* की बाइट-1
- भिनगा V Bazar में सस्ते कपड़ों की बंपर सेल | ₹49 टी-शर्ट और ₹100 में 2 शर्ट? | Holi Eid Offer Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 भिनगा के V Bazar में होली और ईद के मौके पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। यहां बेहद कम कीमत में स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े मिल रहे हैं। सिर्फ ₹49 में टी-शर्ट और मात्र ₹100 में दो टीशर्ट का खास ऑफर दिया जा रहा है। बेहतर डिजाइन, शानदार लुक और किफायती दामों के कारण बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस त्योहार पर कम कीमत में अच्छा फैशन करना चाहते हैं, तो भिनगा B बाजार आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। ऐसी ही लोकल खबरों और ऑफर्स की जानकारी के लिए चैनल को Subscribe करें – Birat News 24 Live #BhingaBazaar #BazarSale #HoliShopping #EidShopping #CheapClothes #LocalMarket #FashionSale #BiratNews24Live #UPNews #LocalNews #BudgetShopping #FestivalOffer1
- बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे मुख्य अतिथि1
- सादुल्लाह नगर (मद्दों भट्टा, अमघटी जंगल मार्ग) पर हाईवे की एक लेन लोडेड ट्रकों द्वारा घेर ली जाती है। यहां पहले भी हादसे और मौत हो चुकी है। समझाने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं। @BalrampurPolice से अनुरोध है कि तुरंत कार्रवाई कर अवैध पार्किंग पर रोक लगाएं। #SadullahNagar #Balrampur #RoadSafety #gondanews #NawabganjGonda #GondaBreaking #gonda #CrimeNews #UPPolice #balrampurnews1
- होली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत चौकी भंगहा, थाना सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र अंतर्गत चौकी बदला, थाना मल्हीपुर के वीरगंज, कस्बा गिलौला, कस्बा इकौना व कस्बा भिनगा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस निकलने वाले मार्गों, होलिका दहन स्थलो, प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी करते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम उपजिलाधिकारी भिनगा/जमुनहा, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह, थाना प्रभारीगण सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सकें।1