Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे मुख्य अतिथि
Rahul Ratna
बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे मुख्य अतिथि
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे मुख्य अतिथि1
- सादुल्लाह नगर (मद्दों भट्टा, अमघटी जंगल मार्ग) पर हाईवे की एक लेन लोडेड ट्रकों द्वारा घेर ली जाती है। यहां पहले भी हादसे और मौत हो चुकी है। समझाने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं। @BalrampurPolice से अनुरोध है कि तुरंत कार्रवाई कर अवैध पार्किंग पर रोक लगाएं। #SadullahNagar #Balrampur #RoadSafety #gondanews #NawabganjGonda #GondaBreaking #gonda #CrimeNews #UPPolice #balrampurnews1
- थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग से दो व्यक्ति घायल हुए है। एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई है एवं दूसरे के पैर में चोट आई है।दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने दी जानकारी1
- ayatollah khamenei death ho gaya hai1
- इकौना ब्लॉक गेट के सामने इसरार बैटरी सर्विस की दुकान में लगी आग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू लाखों का हुआ नुकसान1
- भिनगा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, दो घायल – आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित श्रावस्ती। दिनांक 02 मार्च 2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हो गए।घायलों में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगने से चोट आई है, जबकि दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है और वे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by Trovle Transport1
- बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में यह कार्यक्रम एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और छात्रों, अभिभावकों तथा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला (विधायक, तुलसीपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अधिवक्ता प्रशांत ओझा, प्राचार्य कविता ओझा, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। समारोह के अंत में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं दर्जनों से अधिक छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मानवेन्द्र पाण्डेय, योगेश कृष्ण, सदीप, श्रुति, सौम्या, शिवानी तिवारी, शिवानी पाण्डेय, खुशबू शुक्ला, किरण, अल्का, आकांक्षा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।1