logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावस्ती के भया पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली दो लोग हुए घायल थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग से दो व्यक्ति घायल हुए है। एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई है एवं दूसरे के पैर में चोट आई है।दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने दी जानकारी

2 hrs ago
user_पी.एन.पाठक
पी.एन.पाठक
Ikauna, Shravasti•
2 hrs ago

श्रावस्ती के भया पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली दो लोग हुए घायल थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें फायरिंग से दो व्यक्ति घायल हुए है। एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई है एवं दूसरे के पैर में चोट आई है।दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने दी जानकारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 62वीं वाहिनीं एसएसबी ने जवानों संग मनाई होली श्रावस्ती होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।कमाण्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    1
    62वीं वाहिनीं एसएसबी ने जवानों संग मनाई होली
श्रावस्ती होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।कमाण्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगामी त्यौहार होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन सतर्क संवेदनशील क्षेत्र में DM व SP का सख्त निर्देश अपराधिक गति विधि करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई निर्देश
    1
    आगामी त्यौहार होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन सतर्क संवेदनशील क्षेत्र में DM व SP का सख्त निर्देश अपराधिक गति विधि करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई निर्देश
    user_दीपक शर्मा
    दीपक शर्मा
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • UP 6 महीने में टूटी नई सड़क | श्रावस्ती में PWD घोटाला | CM योगी से कार्रवाई की मांग!Birat News Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 श्रावस्ती जिले में PWD द्वारा बनाई गई सड़क मात्र 6 महीने के अंदर ही टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क विधायक के गांव की है, फिर भी इसकी गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। अब बड़े गड्ढों को नजरअंदाज कर केवल छोटी-छोटी चकती लगाकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। अगर इन गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ठेकेदार, PWD अधिकारी या पूरा सिस्टम? जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। Birat News 24 Live आपको दिखा रहा है जमीनी हकीकत। 👉 वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #Shravasti #PWDScam #RoadScam #UPNews #YogiAdityanath #BiratNews24Live #GroundReport #Corruption #RoadCondition #BreakingNews #UPDevelopment #PublicIssue #ViralNews #HindiNews #LocalNews
    1
    UP 6 महीने में टूटी नई सड़क | श्रावस्ती में PWD घोटाला | CM योगी से कार्रवाई की मांग!Birat News 
Arjun Mishra Advocate Chief Editor 
8707614018
श्रावस्ती जिले में PWD द्वारा बनाई गई सड़क मात्र 6 महीने के अंदर ही टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क विधायक के गांव की है, फिर भी इसकी गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। अब बड़े गड्ढों को नजरअंदाज कर केवल छोटी-छोटी चकती लगाकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
अगर इन गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
ठेकेदार, PWD अधिकारी या पूरा सिस्टम?
जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Birat News 24 Live आपको दिखा रहा है जमीनी हकीकत।
👉 वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
#Shravasti
#PWDScam
#RoadScam
#UPNews
#YogiAdityanath
#BiratNews24Live
#GroundReport
#Corruption
#RoadCondition
#BreakingNews
#UPDevelopment
#PublicIssue
#ViralNews
#HindiNews
#LocalNews
    user_Arjun Mishra Mishra
    Arjun Mishra Mishra
    Lawyer भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में यह कार्यक्रम एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और छात्रों, अभिभावकों तथा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला (विधायक, तुलसीपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अधिवक्ता प्रशांत ओझा, प्राचार्य कविता ओझा, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। समारोह के अंत में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं दर्जनों से अधिक छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मानवेन्द्र पाण्डेय, योगेश कृष्ण, सदीप, श्रुति, सौम्या, शिवानी तिवारी, शिवानी पाण्डेय, खुशबू शुक्ला, किरण, अल्का, आकांक्षा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
    1
    बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में यह कार्यक्रम एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और छात्रों, अभिभावकों तथा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला (विधायक, तुलसीपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अधिवक्ता प्रशांत ओझा, प्राचार्य कविता ओझा, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
समारोह के अंत में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं दर्जनों से अधिक छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मानवेन्द्र पाण्डेय, योगेश कृष्ण, सदीप, श्रुति, सौम्या, शिवानी तिवारी, शिवानी पाण्डेय, खुशबू शुक्ला, किरण, अल्का, आकांक्षा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #gonda बहू का सास को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 28 फरवरी का वीडियो में सास को मारती दिख रही बहू सास से बर्तन की मांग करते बहू ने बरसाए थप्पड़ नवाबगंज थाने में पूरे मामले की हुई शिकायत नवाबगंज पुलिस भी महिला के आगे असहाय नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव का मामला #GondaNews ​#GondaBreaking ​#ViralVideo ​#CrimeNews ​#UPPolice ​#NawabganjGonda ​#DomesticViolence
    1
    #gonda 
बहू का सास को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 28 फरवरी का
वीडियो में सास को मारती दिख रही बहू
सास से बर्तन की मांग करते बहू ने बरसाए थप्पड़ 
नवाबगंज थाने में पूरे मामले की हुई शिकायत
नवाबगंज पुलिस भी महिला के आगे असहाय 
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव का मामला
#GondaNews
​#GondaBreaking
​#ViralVideo
​#CrimeNews
​#UPPolice
​#NawabganjGonda
​#DomesticViolence
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बहराइच। होली व रमजान के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देशअनुसार थाना दरगाह शरीफ के सालारगंज चौकी प्रभारी आशुतोष राय व उनकी टीम ने संवेदनशील इलाकों में सलारगंज,काजी कटरा, हमजापुरा, मंसूरगंज मे पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 पर देने की अपील की। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी
    1
    बहराइच। होली व रमजान के मद्देनज़र  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशअनुसार थाना दरगाह शरीफ  के सालारगंज चौकी प्रभारी आशुतोष राय व उनकी टीम  ने संवेदनशील इलाकों में सलारगंज,काजी कटरा, हमजापुरा, मंसूरगंज मे पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 पर देने की अपील की। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना ने रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया आगामी त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिसके संबंध में में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सके
    1
    आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील
अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना ने रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया
आगामी त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिसके संबंध में में पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया।
गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सके
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    2 hrs ago
  • इकौना में सिराज बैटरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख इकौना। थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक परिसर के सामने स्थित सिराज बैटरी की दुकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें बाहर तक फैलने लगीं। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा बैटरी, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची, जिसके काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
    1
    इकौना में सिराज बैटरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
इकौना। थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक परिसर के सामने स्थित सिराज बैटरी की दुकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें बाहर तक फैलने लगीं। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा बैटरी, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची, जिसके काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चलती ट्रेन में कर रहा था युवक स्टंट पायदान पकड़ कर लटका हुआ वीडियो शूट कर रहा था अचानक बिजली का पोल आने से युवक का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिरा
    1
    चलती ट्रेन में कर रहा था युवक स्टंट पायदान पकड़ कर लटका हुआ वीडियो शूट कर रहा था अचानक बिजली का पोल आने से युवक का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिरा
    user_दीपक शर्मा
    दीपक शर्मा
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.