भिनगा V Bazar में सस्ते कपड़ों की बंपर सेल | ₹49 टी-शर्ट और ₹100 में 2 शर्ट? | Holi Eid Offer Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 भिनगा के V Bazar में होली और ईद के मौके पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। यहां बेहद कम कीमत में स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े मिल रहे हैं। सिर्फ ₹49 में टी-शर्ट और मात्र ₹100 में दो टीशर्ट का खास ऑफर दिया जा रहा है। बेहतर डिजाइन, शानदार लुक और किफायती दामों के कारण बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस त्योहार पर कम कीमत में अच्छा फैशन करना चाहते हैं, तो भिनगा B बाजार आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। ऐसी ही लोकल खबरों और ऑफर्स की जानकारी के लिए चैनल को Subscribe करें – Birat News 24 Live #BhingaBazaar #BazarSale #HoliShopping #EidShopping #CheapClothes #LocalMarket #FashionSale #BiratNews24Live #UPNews #LocalNews #BudgetShopping #FestivalOffer भिनगा V Bazar में सस्ते कपड़ों की बंपर सेल | ₹49 टी-शर्ट और ₹100 में 2 शर्ट? | Holi Eid Offer Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 भिनगा के V Bazar में होली और ईद के मौके पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। यहां बेहद कम कीमत में स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े मिल रहे हैं। सिर्फ ₹49 में टी-शर्ट और मात्र ₹100 में दो टीशर्ट का खास ऑफर दिया जा रहा है। बेहतर डिजाइन, शानदार लुक और किफायती दामों के कारण बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस त्योहार पर कम कीमत में अच्छा फैशन करना चाहते हैं, तो भिनगा B बाजार आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। ऐसी ही लोकल खबरों और ऑफर्स की जानकारी के लिए चैनल को Subscribe करें – Birat News 24 Live #BhingaBazaar #BazarSale #HoliShopping #EidShopping #CheapClothes #LocalMarket #FashionSale #BiratNews24Live #UPNews #LocalNews #BudgetShopping #FestivalOffer
भिनगा V Bazar में सस्ते कपड़ों की बंपर सेल | ₹49 टी-शर्ट और ₹100 में 2 शर्ट? | Holi Eid Offer Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 भिनगा के V Bazar में होली और ईद के मौके पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। यहां बेहद कम कीमत में स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े मिल रहे हैं। सिर्फ ₹49 में टी-शर्ट और मात्र ₹100 में दो टीशर्ट का खास ऑफर दिया जा रहा है। बेहतर डिजाइन, शानदार लुक और किफायती दामों के कारण बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस त्योहार पर कम कीमत में अच्छा फैशन करना चाहते हैं, तो भिनगा B बाजार आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। ऐसी ही लोकल खबरों और ऑफर्स की जानकारी के लिए चैनल को Subscribe करें – Birat News 24 Live #BhingaBazaar #BazarSale #HoliShopping #EidShopping #CheapClothes #LocalMarket #FashionSale #BiratNews24Live #UPNews #LocalNews #BudgetShopping #FestivalOffer भिनगा V Bazar में सस्ते कपड़ों की बंपर सेल | ₹49 टी-शर्ट और ₹100 में 2 शर्ट? | Holi Eid Offer Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 भिनगा के V Bazar में होली और ईद के मौके पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। यहां बेहद कम कीमत में स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े मिल रहे हैं। सिर्फ ₹49 में टी-शर्ट और मात्र ₹100 में दो टीशर्ट का खास ऑफर दिया जा रहा है। बेहतर डिजाइन, शानदार लुक और किफायती दामों के कारण बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस त्योहार पर कम कीमत में अच्छा फैशन करना चाहते हैं, तो भिनगा B बाजार आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। ऐसी ही लोकल खबरों और ऑफर्स की जानकारी के लिए चैनल को Subscribe करें – Birat News 24 Live #BhingaBazaar #BazarSale #HoliShopping #EidShopping #CheapClothes #LocalMarket #FashionSale #BiratNews24Live #UPNews #LocalNews #BudgetShopping #FestivalOffer
- होली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत चौकी भंगहा, थाना सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र अंतर्गत चौकी बदला, थाना मल्हीपुर के वीरगंज, कस्बा गिलौला, कस्बा इकौना व कस्बा भिनगा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस निकलने वाले मार्गों, होलिका दहन स्थलो, प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी करते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम उपजिलाधिकारी भिनगा/जमुनहा, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह, थाना प्रभारीगण सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सकें।1
- 62वीं वाहिनीं एसएसबी ने जवानों संग मनाई होली श्रावस्ती होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।कमाण्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।1
- आगामी त्यौहार होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन सतर्क संवेदनशील क्षेत्र में DM व SP का सख्त निर्देश अपराधिक गति विधि करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई निर्देश1
- बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में यह कार्यक्रम एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और छात्रों, अभिभावकों तथा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला (विधायक, तुलसीपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अधिवक्ता प्रशांत ओझा, प्राचार्य कविता ओझा, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। समारोह के अंत में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं दर्जनों से अधिक छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मानवेन्द्र पाण्डेय, योगेश कृष्ण, सदीप, श्रुति, सौम्या, शिवानी तिवारी, शिवानी पाण्डेय, खुशबू शुक्ला, किरण, अल्का, आकांक्षा सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।1
- होली त्योहार व रमजान माह के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च बहराइच। होली त्योहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को देर शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा नगर क्षेत्रांतर्गत व थाना रिसिया में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया गया। होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रमुख मार्गाे पीपल तिराहा से घंटाघर चौकी होते हुए समस्त शहर क्षेत्र तथा थाना रिसिया क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन को आश्वस्त किया गया कि बहराइच पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अवाछंनीय तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन व डायल-112 को दें। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।3
- Post by Kasim1
- नौसहरा गांव में एक गरीब परिवार का घर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, नगदी और जरूरी सामान सब कुछ नष्ट हो गया। अब इस परिवार के पास रहने के लिए घर नहीं है और बच्चों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मदद की गुहार लगाई है और रहने के लिए एक मकान तथा आर्थिक सहायता की मांग की है। क्या प्रशासन इन गरीबों की मदद करेगा? क्या सरकार तक इनकी आवाज पहुंचेगी? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट Birat News 24 Live पर। 👉 चैनल को Subscribe करें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि पीड़ित परिवार तक मदद पहुंच सके। #UPNews #BreakingNews #FireIncident #GroundReport #BiratNews24Live #गरीब_परिवार #सरकारी_मदद #UPGovernment #ViralNews #HumanityFirst1
- आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस क्षेत्र में सतर्क एवं भ्रमणशील अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना ने रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया आगामी त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिसके संबंध में में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सके1
- इकौना में सिराज बैटरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख इकौना। थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक परिसर के सामने स्थित सिराज बैटरी की दुकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें बाहर तक फैलने लगीं। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा बैटरी, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची, जिसके काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।1