Shuru
Apke Nagar Ki App…
is video ko pura dekhen last Tak ant mein kya hua dekh Kar Jana jarur isko dekhen aur jyada Se jyada support Karen
Irfan Ali
is video ko pura dekhen last Tak ant mein kya hua dekh Kar Jana jarur isko dekhen aur jyada Se jyada support Karen
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत बाउंड्री बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद मे कट कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकार कर्नलगंज आनंद कुमार की बाइट करनाल क्षेत्र अंतर्गत बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार कर्नलगंज आनंद कुमार की बाइट1
- is video ko pura dekhen last Tak ant mein kya hua dekh Kar Jana jarur isko dekhen aur jyada Se jyada support Karen2
- गड्ढायुक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों के साथ सपा नेता का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी1
- जनपद के झारखंडी चोरी कांड में नया सीसीटीवी आया सामने, लाल ई-रिक्शा में फरार हुए चोर। अयोध्या। कोतवाली नगर के झारखंडी मोहल्ले में हुई चोरी की वारदात में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दोनों चोर वारदात के बाद रेड कलर का ई-रिक्शा रुकवाकर बैठते दिखे और शहर रकाबगंज की तरफ जाते हुए नजर आए। पीड़ित संजीव गुप्ता के अनुसार दोनों चोर रकाबगंज होते हुए नियावां की तरफ गए हैं। पीड़ित संजीव गुप्ता ने आम जन से अपील की है कि इस हुलिए में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बताते चलें कि बीते दिन झारखंडी में अलमारी का लॉक और हैंडल ठीक करने के बहाने घर में घुसकर दोनों चोरों ने तिजोरी से लाखों के जेवर पार कर दिए थे। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई अयोध्या शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अयोध्या में स्वच्छता का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। मौका था मां सरयू स्वच्छता महाभियान का। नगर निगम की ओर से सप्ताह भर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का समापन मां सरयू के तट पर आयोजित महा स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में हजारों लोगों ने एक साथ स्वच्छता के लिए हाथ बढ़ाए। संतों-महंतों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, महिलाओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सुबह आठ बजे सरयू तट पर लोगों का जुटान हो गया। हाथों में गलब्स पहनकर कचरे और अपशिष्ट को एकत्र कर उसका निस्तारण कराया। अभियान पूर्वी छोर के झुनकीघाट से लेकर पश्चिमी छोर पर स्थित चौधरी चरण सिंह घाट तक चला। नगर आयुक्त श्री जयेन्द्र कुमार ने अभियान की निगरानी की। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मां सरयू केवल अयोध्या की जीवनरेखा ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। उनकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अयोध्यावासी का कर्तव्य है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि अभियान में संतों-महंतों, तीर्थ पुरोहितों, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान को कामयाब बनाने में अपर नगर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ भरत भार्गव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रम्मानी शुक्ला मुख्य का निर्धारण अधिकारी गजेंद्र नाथ कुमार की समेत नगर निगम की टीम की अहम भूमिका रही। इस अभियान में उपसभापति संतोष सिंह, भाजपा पार्षद दल के नेता बृजेंद्र सिंह, पार्षद दीपकुमार, सौरभ सूर्यवंशी, विनय जायसवाल, किशन मौर्य, हरिश्चंद्र अग्रहरि, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, रवि कुमार, अनीता द्विवेदी, प्रियेश दास, धर्मेंद्र मिश्र, अनिकेत यादव, सुनील यादव, अजय पांडेय, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी, रघुवर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य केहर सिंह, तीर्थ पुरोहित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.राकेशमणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सतीश पांडेय, सुबोध चतुर्वेदी, व्यापारी नेता अरुण अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह, डॉ. शैलेंद्र पांडे मासूम, भास्कर शुक्ल, विजय पांडे, आदित्य सिंह बिसेन, दीपक शुक्ल, चंद्रशेखर तिवारी, राजकुमार पांडे, आभा सिंह,विनीता पांडेय, आशीष कौर, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, श्रीनिवास शास्त्री, अवनीश मिश्र, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, राहुल पाठक, विनोद पाठक, अमर चौधरी, हर्ष कुमार आदि शामिल रहे। अभियान में महाराजा इंटर कॉलेज, शिवदयाल जयसवाल इंटर कॉलेज, उदय पब्लिक स्कूल एवं महाराजा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सेदारी की और स्वच्छता संबंधी होर्डिंग बैनर के साथ अभियान में अहम भूमिका निभाई।1
- #अयोध्या #नगरनिगम #ब्याजमाफी #OTSयोजना #गजेन्द्रकुमार1
- गड्ढायुक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों के साथ सपा नेता का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी ने ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बीकापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गुंधौर में गड्ढायुक्त सड़क की समस्या को लेकर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर हाईवे तक सड़कों की स्थिति खराब है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के दावों के बावजूद ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सरकार चुनावी गतिविधियों में व्यस्त है, जबकि आम जनता खराब सड़कों की समस्या से जूझ रही है।पंडित समरजीत ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने की मांग उठाई।3
- हेडिंग: पंचकूला के सरकारी स्कूल में तीसरी के छात्र का छह साल की बच्ची पर ईंट से हमला, पीजीआई में भर्ती पंचकूला। शहर के एक सरकारी स्कूल में 28 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे शौचालय की ओर जा रही बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र ने ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट के अनुसार आठ साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची का सिर बेंच पर पटका, फिर लातों से पीटा और ईंट से सिर व चेहरे पर कई वार किए। बच्ची बेहोश होकर गिर गई, फिर भी हमलावर नहीं रुका और उसने डस्टबिन से भी वार किए। पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस आरोपी बच्चे का मानसिक आकलन करवा रही है। कानूनन इतनी कम उम्र के बच्चे पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलता। ऐसे मामलों में आमतौर पर बाल कल्याण और मनोवैज्ञानिक जांच व काउंसलिंग का रास्ता अपनाया जाता है। बच्ची की हालत पर पीजीआई के डॉक्टर नज़र रखे हुए हैं।1