Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह से शहर के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी
Mohammad faisal
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह से शहर के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश और देश के अंदर कांग्रेस गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार कर रही है...ubes_qureshi_007 and others drmohanyadav51 जब पूरा देश वर्तमान के वैश्विक हालात का सामना कर रहा है, ऐसे में गैस सिलेंडर आपूर्ति का अच्छा प्रबंधन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इतनी चुनौतियों के बीच जहाज़ों से LPG लाना और सुव्यवस्था स्थापित की जा रही है।1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह से शहर के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी1
- भोपाल घबराओ मत पेट्रोल-डीज़ल एलपीजी की कोई कमी नहीं है किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे1
- आज मध्य प्रदेश की राजनीति में एक गंभीर विषय सामने आया है। सरकारी कार्यक्रमों में निर्वाचित प्रतिनिधियों (मंत्रियों) के स्थान पर उनके परिजनों या पुत्रों की सक्रिय मौजूदगी देखी जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल जी ने इस विषय पर सरकार से कुछ बुनियादी और जायज सवाल पूछे हैं: शपथ की मर्यादा: भारत के संविधान के तहत पद और गोपनीयता की शपथ 'मंत्री' लेते हैं। सरकारी मंच और प्रशासनिक निर्णयों में किसी भी ऐसे व्यक्ति का हस्तक्षेप, जिसके पास कोई संवैधानिक दायित्व नहीं है, प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रशासनिक जवाबदेही: सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केवल उन्हीं के प्रति जवाबदेह हैं जिन्हें जनता ने चुना है या जो पद पर आसीन हैं। किसी गैर-संवैधानिक व्यक्ति के निर्देशों का पालन करना प्रशासनिक ढांचे को कमजोर करता है। जनता का विश्वास: जनता ने अपना बहुमूल्य वोट एक प्रतिनिधि को दिया है, किसी परिवार को नहीं। सरकारी कार्यक्रमों को 'पारिवारिक आयोजन' बनाना लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। हमारा पक्ष: हम किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि 'व्यवस्था' की शुचिता के पक्ष में हैं। सरकारी मंच जनता की संपत्ति हैं और वहां केवल अधिकृत व्यक्तियों की ही मौजूदगी होनी चाहिए। प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। #MadhyaPradeshPolitics #DemocraticValues #AamAadmiParty #PoliticalEthics #Bhopal1
- #trendingshorts ताज़े फलों' की तस्वीरों वाले पैकेट पर मीठा पानी बेच रहे हैं #viral #trending 🌹🌹🌹🌹🌹🌹💥1
- समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 1 अप्रैल से 5 मई: सीहोर में कलेक्टर ने अवैध परिवहन रोकने के सख्त निर्देश दिए सीहोर 8 घंटे पहले अब उपज मंडी समिति सीहोर मप्र 0:29 शेयर सीहोर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 1 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। इस दौरान पड़ोसी जिलों से गेहूं के अवैध परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने कड़ी चेतावनी और निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले गेहूं की निगरानी करने का आदेश दिया है। मंडियों औरउप-मंडियों में गेहूं की आवक और बिक्री पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई अवैध परिवहन करता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने नाप-तौल उपकरणों और धर्मकांटों के सत्यापन और प्रमाणीकरण को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। यह सभी सेवा सहकारी समितियों, विपणन समितियों, स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, कृषि उपज मंडियों, उप-मंडियों, उपार्जन केंद्रों और भंडारण केंद्रों के लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन कार्य शुरू होने से पहले सभी धर्मकांटों का कैलिब्रेशन करवाकर उनके सीपीयू को सील करने के आदेश भी दिए हैं।1
- भोपाल चैत्र नवरात्रि पर्व पर निकली भव्या चुदरी यात्रा उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब1
- पूर्व सांसद आलोक संजर के पुत्र अनंत संजर के साथ हुई मारपीट।1
- शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले 1:27 शेयर शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई। शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है। संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।1