logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन ????? शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले 1:27 शेयर शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई। शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है। संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।

2 hrs ago
user_Jitendra Patidar
Jitendra Patidar
Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
2 hrs ago

शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन ????? शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले 1:27 शेयर शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई। शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है। संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।

More news from Shajapur and nearby areas
  • शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले 1:27 शेयर शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई। शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है। संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।
    1
    शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन
शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले
1:27
शेयर
शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई।
शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा।
अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई
जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित
पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं।
एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन
शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा
फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है।
संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक
रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    2 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन एवं प्रशासन से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें क्योंकि समस्त मध्य प्रदेश के शिक्षक शिक्षिकाएं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और उनके पास नौकरी के अलावा किसी प्रकार का कोई और सहारा नहीं है मध्य प्रदेश की समस्त शिक्षक शिक्षाओं के परिवार की ओर से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें बस यही विनम्र अनुरोध है
    1
    माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन एवं प्रशासन से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें क्योंकि समस्त मध्य प्रदेश के शिक्षक शिक्षिकाएं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और उनके पास नौकरी के अलावा किसी प्रकार का कोई और सहारा नहीं है मध्य प्रदेश की समस्त शिक्षक शिक्षाओं के परिवार की ओर से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें बस यही विनम्र अनुरोध है
    user_Sabbu singh bhabar
    Sabbu singh bhabar
    Teacher कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed
    1
    musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed
    user_Raj Patel Raj Patel Patel
    Raj Patel Raj Patel Patel
    शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय अनुपम नालमे को 20 मार्च को घर पर अचानक सीवियर ब्रेन हेमरेज हुआ था। हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें वी-वन हॉस्पिटल और फिर 22 मार्च को इंदौर के सीएचएल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दो बार जांच के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद मुस्कान ग्रुप के सेवादारों की काउंसलिंग से प्रेरित होकर परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए अंगदान की सहमति दी। मंगलवार को इंदौर में बने 67वें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से उनका लिवर और दोनों किडनी तीन जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट किए गए। सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती 44 और 34 वर्षीय महिलाओं को लिवर और एक किडनी प्रत्यारोपित की गई, जबकि दूसरी किडनी ग्रीन कॉरिडोर के जरिए शैल्बी हॉस्पिटल पहुंचाकर 39 वर्षीय पुरुष को लगाई गई। अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुपम नालमे को शहीदों जैसा सम्मान देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसमें उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय अनुपम नालमे को 20 मार्च को घर पर अचानक सीवियर ब्रेन हेमरेज हुआ था। हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें वी-वन हॉस्पिटल और फिर 22 मार्च को इंदौर के सीएचएल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दो बार जांच के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
इसके बाद मुस्कान ग्रुप के सेवादारों की काउंसलिंग से प्रेरित होकर परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए अंगदान की सहमति दी। मंगलवार को इंदौर में बने 67वें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से उनका लिवर और दोनों किडनी तीन जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट किए गए।
सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती 44 और 34 वर्षीय महिलाओं को लिवर और एक किडनी प्रत्यारोपित की गई, जबकि दूसरी किडनी ग्रीन कॉरिडोर के जरिए शैल्बी हॉस्पिटल पहुंचाकर 39 वर्षीय पुरुष को लगाई गई।
अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुपम नालमे को शहीदों जैसा सम्मान देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसमें उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    19 hrs ago
  • पूर्व सांसद आलोक संजर के पुत्र अनंत संजर के साथ हुई मारपीट।
    1
    पूर्व सांसद आलोक संजर के पुत्र अनंत संजर के साथ हुई मारपीट।
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    2
    चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा।
कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए।
इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया।
चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    43 min ago
  • इंदौर में जीवनदीप हास्पिटल के संचालक जय बंशल जी द्वारा आत्मिय स्वागत
    1
    इंदौर में जीवनदीप हास्पिटल के संचालक जय बंशल जी द्वारा आत्मिय स्वागत
    user_Yogendra singh dodiya
    Yogendra singh dodiya
    Voice of people Polaykala, Shajapur•
    8 hrs ago
  • समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 1 अप्रैल से 5 मई: सीहोर में कलेक्टर ने अवैध परिवहन रोकने के सख्त निर्देश दिए सीहोर 8 घंटे पहले अब उपज मंडी समिति सीहोर मप्र 0:29 शेयर सीहोर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 1 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। इस दौरान पड़ोसी जिलों से गेहूं के अवैध परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने कड़ी चेतावनी और निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले गेहूं की निगरानी करने का आदेश दिया है। मंडियों औरउप-मंडियों में गेहूं की आवक और बिक्री पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई अवैध परिवहन करता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने नाप-तौल उपकरणों और धर्मकांटों के सत्यापन और प्रमाणीकरण को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। यह सभी सेवा सहकारी समितियों, विपणन समितियों, स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, कृषि उपज मंडियों, उप-मंडियों, उपार्जन केंद्रों और भंडारण केंद्रों के लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन कार्य शुरू होने से पहले सभी धर्मकांटों का कैलिब्रेशन करवाकर उनके सीपीयू को सील करने के आदेश भी दिए हैं।
    1
    समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 1 अप्रैल से 5 मई: सीहोर में कलेक्टर ने अवैध परिवहन रोकने के सख्त निर्देश दिए
सीहोर 8 घंटे पहले
अब उपज मंडी समिति सीहोर मप्र
0:29
शेयर
सीहोर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 1 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। इस दौरान पड़ोसी जिलों से गेहूं के अवैध परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने कड़ी चेतावनी और निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले गेहूं
की निगरानी करने का आदेश दिया है। मंडियों औरउप-मंडियों में गेहूं की आवक और बिक्री पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई अवैध परिवहन करता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई होगी।
कलेक्टर ने नाप-तौल उपकरणों और धर्मकांटों के सत्यापन और प्रमाणीकरण को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। यह सभी सेवा सहकारी समितियों, विपणन समितियों, स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, कृषि उपज मंडियों, उप-मंडियों, उपार्जन केंद्रों और भंडारण केंद्रों के लिए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन कार्य शुरू होने से पहले सभी धर्मकांटों का कैलिब्रेशन करवाकर उनके सीपीयू को सील करने के आदेश भी दिए हैं।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Sehore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.