Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में जीवनदीप हास्पिटल के संचालक जय बंशल जी द्वारा आत्मिय स्वागत
Yogendra singh dodiya
इंदौर में जीवनदीप हास्पिटल के संचालक जय बंशल जी द्वारा आत्मिय स्वागत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन एवं प्रशासन से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें क्योंकि समस्त मध्य प्रदेश के शिक्षक शिक्षिकाएं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और उनके पास नौकरी के अलावा किसी प्रकार का कोई और सहारा नहीं है मध्य प्रदेश की समस्त शिक्षक शिक्षाओं के परिवार की ओर से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें बस यही विनम्र अनुरोध है1
- शाजापुर - मंगलवार को शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। ऐसे में शहर के पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगने लग गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने लगे। इस कारण तीन पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। यह बात फैलते ही शहर के लोग टंकी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दौड़ पड़े। पंप के बाहर सड़क पर भी जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। इधर अफवाहों के चलते रात 10 बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।1
- Post by Sajid Pathan1
- मोहन बड़ोदिया:- नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- दतिया:भांडेर हेलीपैड से आते वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे किसान के खेत में। किसान के खेत में चल रही स्ट्रॉ रीपर मशीन पर खुद बैठे मुख्यमंत्री। किसान से संवाद कर जाने इसके लाभ। मुख्यमंत्री जी को भेंट की राधा कृष्ण की मूर्ति और नया निकला अनाज।1
- उरई (जालौन, उत्तर प्रदेश) का प्रसिद्ध **श्री राधा कृष्ण मंदिर** भक्ति और शांति का अनुपम केंद्र है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी भव्यता और आध्यात्मिक आकर्षण के लिए जाना जाता है। यह मंदिर शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र में स्थित है और रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। कई भक्त इसे मथुरा के प्रेम मंदिर की याद दिलाने वाला सुंदर स्थल मानते हैं। ### मंदिर की सुंदरता और वास्तुकला मंदिर की वास्तुकला पारंपरिक हिंदू शैली में निर्मित है, जिसमें ऊंचे शिखर, नक्काशीदार दीवारें, रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजी झांकियां और आकर्षक गेटवे शामिल हैं। मुख्य गर्भगृह में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक मूर्तियां विराजमान हैं, जो भक्तों के मन को तुरंत शांत कर देती हैं। मंदिर परिसर में बगीचे, घूमने की जगह और विशाल हॉल हैं, जहां भजन-कीर्तन और सत्संग होते रहते हैं। ड्रोन व्यू से मंदिर की पूरी भव्यता नजर आती है, जो आसपास के हरे-भरे वातावरण के बीच एक दिव्य दृश्य प्रस्तुत करता है। मंदिर का मुख्य द्वार भव्य है, जहां घोड़े की सवारी वाली रथ जैसी सजावट और झंडे भक्तों का स्वागत करते हैं। अंदर की ओर दीवारों पर भगवान कृष्ण की लीला चित्रित है, जो दर्शनार्थियों को वृंदावन की याद दिलाती है। ### इतिहास और महत्व यह मंदिर प्राचीन और प्रसिद्ध माना जाता है। कुछ वर्ष पहले इसका 37वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हवन, पूजन और भंडारा का आयोजन हुआ। हर साल नवरात्रि के दौरान यहां भागवत कथा का भव्य आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। कथा के समापन पर विशाल भंडारा और मेला लगता है, जहां हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर मंदिर तिरंगे थीम या फूलों से सजाया जाता है, जिसमें झांकियां, भजन और रात्रि में भव्य कार्यक्रम होते हैं। ### दर्शन का समय और आरती - **दर्शन समय**: सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक और शाम 5:00 से 9:00 बजे तक। - **आरती**: सुबह 7:00 से 7:15 बजे और शाम 8:00 से 8:15 बजे। भक्त यहां आकर मन की शांति पाते हैं और रोजाना हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष त्योहारों पर भीड़ और बढ़ जाती है। ### त्योहारों पर भव्यता जन्माष्टमी पर मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगती हैं। मंदिर को फूलों, झालरों और तिरंगे रंगों से सजाया जाता है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहती है, मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। रंग पंचमी या अन्य उत्सवों पर फूलों की होली खेली जाती है, जो पूरा परिसर वृंदावन सा बना देती है। ### श्रद्धालुओं की भावना भक्तों का कहना है कि मंदिर में घुसते ही मन शांत हो जाता है। यहां की सकारात्मक ऊर्जा और भजन-कीर्तन का माहौल हर किसी को आकर्षित करता है। यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक स्थल है, बल्कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर भी है। अगर आप उरई आएं तो झांसी हाईवे या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास होने के कारण आसानी से पहुंच सकते हैं। **राधे राधे!** अगर आप भी इस दिव्य मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो एक बार जरूर जाएं। यहां की शांति और भक्ति आपको बार-बार खींच लाएगी। जय श्री राधे कृष्ण! 🙏 (नोट: मंदिर की तस्वीरें और वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और स्थानीय स्रोतों से प्रेरित हैं, जो इसकी वास्तविक सुंदरता को दर्शाते हैं।)1
- पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन विशेष पुलिस टीम गठित की गई | पुलिस ने मुखबिर तंत्र, वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका (जेवरात) एंव नगदी बरामद किया । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18.09.2025 एवं 19.09.2025 की दरमियानी रात को नेहरू कॉलोनी निवासी फरियादी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात एंव नगदी चोरी किए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक -642/25, धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस कार्यवाही एवं वैज्ञानिक अनुसंधान विवेचना के दौरान पुलिस टीम एंव एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा दौराने विवेचना पुलिस द्बारा लगातार अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अनेक संदेहीयो से घटना के संबध मे विस्तृत पूछताछ की गयी । तकनीकी रुप से प्राप्त डेटा का गहन विशलेषण लगातार किया गया। तकनीकी डाटा व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया मशरुका व नगदी बरामद कर जप्त की । जप्त मशरूका (बरामदगी) आरोपियों से सोने के जेवरात एवं नगदी विधिवत जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 8,00,000/- रुपये है नाम आरोपीगण 1. असलम अंसारी (मुख्य आरोपी) पिता अब्दुल जब्बार अंसारी, निवासी दीवान बाग कस्बा, उम्र 48 साल 2. शाहिद अंसारी पिता असलम अंसारी, निवासी दीवान बाग कस्बा, उम्र 24 साल 3. फरजाना पठान पति जामिन पठान, निवासी छोटा किला आष्टा, उम्र 25 साल 4. अब्दुल सलाम पिता हबीब अंसारी, निवासी गहलोत पूरा कस्बा, उम्र 45 साल वारदात का तरिका- आरोपी द्वारा सुने मकान की रेकी कर घर का ताला तोड़कर घर मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात एव नगदी की चोरी की गयी ।4
- शाजापुर - संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफ.ए.ओ.) के दल द्वारा आज मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब दिल्ली से आकर शाजापुर जिले में जलवायु परिवर्तन से फसलों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए विकासखण्ड शाजापुर के ग्राम सुनेरा एवं पनवाडी में भ्रमण किया गया। दल द्वारा कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी के अन्तर्गत आने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के बारे में खेतों पर उपस्थित होकर विस्तृत अध्ययन एवं किसानों से चर्चा की गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त भ्रमण दल का उद्देश्य ग्रीन क्लायमेट फण्ड (जी. सी. एफ.) के तहत चलने वाले प्रोजेक्ट के लिए मुख्य रूप से लघु एवं सीमात कृषकों द्वारा उगाई जाने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभाव जैसे- फसल वृद्धि, उत्पादन, कीट व्याधि आदि पर अध्ययन करना है । भ्रमण दल के प्रभारी रिटायर्ड आई.ए.एस. आर. बी. सिन्हा, सीनियर एडवाइजर, खाद्य एवं कृषि संगठन के द्वारा किसानों से उनकी फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उक्त दल में डॉ. सुविधा पटेल, अर्थशास्त्री तथा सुश्री संजना दास, रिसर्च एसोसिएट द्वारा भी कृषकों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसल पद्धति, नवीन तकनीकी अपनाने एवं फसलों के लाभ लागत अनुपात पर चर्चा की गई। दल द्वारा ग्राम सुनेरा के कृषक श्री धर्मेन्द्र धाकड़ के खेत पर लगी हुई संतरा के साथ गेहूं की फसल एवं ग्राम पनवाडी के कृषक श्री जुगल किशोर पाटीदार के खेत पर लगी हुई अमरूद के साथ अदरक एवं हल्दी फसल का अवलोकन एवं अध्ययन के लिए जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी के साथ वन विभाग एवं अन्य कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय कृषक उपस्थित थे।1
- नोट तो नक़ली आते थे,पर अब तो आपको सिक्कों में मिलावट के मामले में भी कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी। जनहित में विडियो को करें शैयर1