मां राजराजेश्वरी की भव्य चुनरी यात्रा से गूंजा नगर, अर्धरात्रि तक भक्ति में डूबा नगर चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
मां राजराजेश्वरी की भव्य चुनरी यात्रा से गूंजा नगर, अर्धरात्रि तक भक्ति में डूबा नगर चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से
निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
- चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।2
- अफवाहों के बाजार के चलते आष्टा के पेट्रोल पंप पर डीजल , पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा, आष्टा के अधिकांश पेट्रोल पंप पर भीड़ नजर आई ,पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है न कोई आदेश आए है लोग बेवजह अफवाहों के चलते भीड़ लगा रहे है सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से भारत में पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप जाकर टंकी फुल करवा लेनी चाहिए। *यह दावा पूरी तरह भ्रामक है।* भारत में ईंधन का पयप्ति भंडार उपलब्ध है और किसी भी अल्पकालिक वैश्विक व्यवधान का सामना करने की पूरी व्यवस्था है। साथ ही, हमारे पास ऐसे वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध हैं जो होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर नहीं हैं। *कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।*1
- थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा हत्या के 04 आरोपी को किया गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03/03/2026 को फरियादी लीलाबाई पति लाल सिहं उम्र 48 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/2026 धाराः 296(b),115(2),351(3),103(1),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत के निर्देश एवं एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा एक आरोपी बद्री जामले पिता जान्या उर्फ जानसिहं जामले उम्र 40 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर को पुर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था । प्रकरण में अन्य आरोपियों घटना दिनांक से फरार थे जिन्हे थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधा पर आरोपी 01.अजय पिता बद्री उम्र 23 साल 02. आरोपी भुरसिंह पिता बद्री जामले उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है एंव दो विधि विरोध बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय पेश किया गया है उक्त प्रकरण को चिन्हित कर विवेचना कार्यवाही जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह बघेल, प्र.आर. 289 धमेन्द्र ठाकुर,प्र.आर.468 अमरपाल राणावत,प्र.आर.610 राकेश अहिरवार ,आरक्षक 763 काव सिंह रावत, आरक्षक 762 सुरेन्द्र राणा, आरक्षक 214 जीवन जामले,आर.796 राकेश डावर, आरक्षक 793 हरिश डोडियार,आर.841 राहुल मांझी,आरक्षक 284 राजेश राजपूत एवं म.आर.909 सारिका चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।1
- इंदौर में जीवनदीप हास्पिटल के संचालक जय बंशल जी द्वारा आत्मिय स्वागत1
- शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले 1:27 शेयर शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई। शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है। संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।1
- माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन एवं प्रशासन से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें क्योंकि समस्त मध्य प्रदेश के शिक्षक शिक्षिकाएं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और उनके पास नौकरी के अलावा किसी प्रकार का कोई और सहारा नहीं है मध्य प्रदेश की समस्त शिक्षक शिक्षाओं के परिवार की ओर से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें बस यही विनम्र अनुरोध है1
- musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed1
- शीघ्र ही संगम तट पर बनेगा सुव्यवस्थित घाट, रेस्ट हाउस के पीछे बनेगी 30 दुकाने नपाध्यक्ष, पार्षद एवं समाजसेवियों ने किया निर्माण कार्यो का भूमिपूजन आष्टा। आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। आज इस पावन संगम तट पर जहां श्रद्धा और शांति का वास है, वहीं हम एक नए संकल्प की नींव रखने जा रहे हैं। संगम मंदिर के समीप स्थित इस प्राचीन घाट के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन मात्र एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हमारी विरासत को सहेजने और उसे भव्य रूप देने का एक पवित्र प्रयास है। वहीं आज हमारे शहर के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर नगरपालिका द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भी भूमिपूजन आज संपन्न हुआ है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 18 स्थित प्राचीन श्री पशुपतिनाथ मंदिर संगम तट पर नवीन घाट निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 3 रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर दुकानों के निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। उक्त कार्यो का भूमिपूजन नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, भाजपा नेता एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, वार्ड पार्षद श्रीमती लता तेजपाल मुकाती सहित पार्षदों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगर में स्थित वर्षो पुराने मंदिर, तालाब या नदी यह हमारी विरासत है, इन विरासतों का सम्मान और नगर विकास के संकल्प के साथ ही भाजपा की नगर सरकार निर्माण और विकास कार्य लगातार करा रही है। नदियां और उनके घाट हमारी संस्कृति के दर्पण होते हैं। संगम का यह तट सदियों से आस्था का केंद्र रहा है। समय के साथ यहां की संरचनाओं को नवीनता की आवश्यकता थी, उसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए परिषद ने नवीन घाट निर्माण का संकल्प लिया जो शीघ्र ही साकार होने की ओर है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि घाट के निर्माण से जहां श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, वहीं आधुनिक और सुरक्षित घाट के निर्माण होने से सांस्कृतिक संरक्षण, मंदिर की मर्यादा और प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए घाट को नया स्वरूप भी मिलेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि इस घाट के बन जाने के बाद इसे स्वच्छ रखना और इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य होगा। रेस्ट हाउस के समीप 30 दुकानों का होगा निर्माण - नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेस्ट हाउस के समीप रिक्त भूमि पर दुकानों का निर्माण किया जाना नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित है, उसका भी आज भूमिपूजन संपन्न हुआ है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि जहां विकास और विरासत साथ चलते हैं, वहीं प्रगति का असली उजाला होता है। इन दुकानों के बनने से हमारे स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों को व्यापार के लिए एक उचित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ केवल ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक उन्नति और स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि संगम मंदिर स्थित घाट का निर्माण जल संवर्धन योजना के तहत 1 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होगा, जिसमें पाथवे, गार्डनिंग, विद्युत पोल, पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। वहीं रेस्ट हाउस के पीछे लगभग 30 दुकानों का निर्माण 1 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से होगा। श्री प्रजापति ने कहा कि परिषद निरंतर प्रयास कर रही है कि शहर के हर कोने का सुव्यवस्थित विकास हो। रेस्ट हाउस के पीछे इस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि शीघ्र ही इसका लाभ जनता को मिल सके। यह स्थान भविष्य में हमारे शहर का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनकर उभरेगा। इस अवसर पर पार्षद डॉ. सलीम खान, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, तेजसिंह राठौर, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, नगीनचंद्र जैन, कल्याणसिंह ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, प्रदीप धाड़ीवाल, कैलाश सोनी पांचम, गोविंद सोनी, प्रदीप राठौर, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, हरिनारायण शर्मा, संजय सोनी बंटू, प्रेमनारायण जायसवाल, राजेश सोनी, गिरजा कुशवाह, भगवती सोनी, सुषमा कटारिया, जुगलकिशोर मालवीय, मनीष धारवां, पवन वर्मा, दशरथ मेवाड़ा, बबलू सुराना, राधेश्याम अलेरिया, ललित सुराना, चेतन छाजेड़, तेजसिंह ठाकुर, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, गबू सोनी, नवीन शर्मा, लखन वर्मा, राजेश राठौर, दीनानाथ परमार, पूरण मेवाड़ा, विजय मेवाड़ा, मनीष किल्लौदिया सहित नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।1