Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा, रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश:गिरिडीह में वज्रपात से दो की मौत, कल भी झारखंड के 20 जिलों में हो सकती है बारिश
RAMSEWAK SAHU
चतरा, रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश:गिरिडीह में वज्रपात से दो की मौत, कल भी झारखंड के 20 जिलों में हो सकती है बारिश
More news from झारखंड and nearby areas
- शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। खुंटी जिला के कर्रा प्रखंड के तिलमी और चांपी गांव शिव मंदिर परिसर में दिनांक 30 अप्रैल दिन वृहस्पतिवार को मंडा पूजा के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मुख्य पुजारी संजय गोस्वामी के नेतृत्व में लगभग 50 भगतियाओं द्वारा पारंपरिक लोटन सेवा कार्यक्रम विधिवत् सम्पन्न किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आगामी दिनांक 01 मई दिन शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर संध्या समय शिव मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस विशेष पूजा में श्रद्धा से मांगी गई हर मन्नत अवश्य पूर्ण होती है। पूजा सम्पन्न होने के बाद रात्रि 10 बजे से फुलकुदी कार्यक्रम एंव धुआं सुआ कार्यक्रम के बाद पारंपरिक छऊ नृत्य का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो क्षेत्रीय संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन होगा। इसके पश्चात दिनांक 02 मई दिन शनिवार को झूलन कार्यक्रम एंव प्रातः 9 बजे से संध्या 6:30 बजे तक नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो इस मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। मंडा पूजा के इस अवसर पर तिलमी क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक समागम का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय परंपराओं और संस्कृति को सहेजने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। वहीं प्रखंड के घुनसुली पंचायत के चांपी गांव में भी दो मई को मंडा पुजा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए एक कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अंजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष रूपेश बखला, कोषाध्यक्ष गदुरा प्रधान, उपकोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रधान के अलावा 21 कार्यकरणी सदस्य का चयन किया गया है।1
- रांची के कई इलाको में जबरजस्त अंधी ।कुछ देर के लिए लोग सहमे ।1
- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता उमेश यादव ने मंदिर प्रबंधन और न्यास बोर्ड पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मंदिर समिति के गठन में स्थानीय और आदिवासी समाज को नजरअंदाज कर राजनीतिक लोगों को जगह दी गई है। साथ ही मंदिर में आने वाले दान के उपयोग, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सफाई और हाल ही में नाइट गार्ड की हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर भी जवाबदेही की मांग उठाई गई है। क्या मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी है? क्या स्थानीय लोगों की अनदेखी हुई है? जानिए इस पूरे विवाद की पूरी कहानी इस वीडियो में। 👉 This live stream is for informational and public awareness purposes only. 👉 We do not intend to defame any individual or organization. Jagannathpur Mandir Ranchi, Ranchi News 2026, BJP vs Congress Jharkhand, Temple Committee Controversy, Jagannath Temple Issue, Ranchi Temple News, Political News Jharkhand, Birsa Munda Guard Case, Ranchi Crime News, Temple Fund Misuse, Jharkhand Politics Update, Hindi News Live, Breaking News Ranchi, BJP Statement Ranchi, Mandir Vivad 2026 #JagannathpurMandir #RanchiNews #JharkhandPolitics #BJPvsCongress #TempleControversy #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #PublicIssue #MandirVivad #RanchiLive #IndiaNews #LocalNews #2026News #TrendingNews1
- मदरसा चौक पर बदला मौसम का मिजाज: काले बादलों ने डेरा डाला, झमाझम बारिश के आसार मदरसा चौक (स्थानीय रिपोर्टर): आज दोपहर बाद मदरसा चौक और इसके आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद आसमान में उमड़ते काले बादलों को देखकर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल1
- बेंगाबाद के ढुंदो गांव में टुनटुन हत्याकांड को लेकर बुधवार को 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बताया गया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ढुंदो गांव में टुनटुन राम हत्याकांड दिन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। आरोप लगाया है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। उनके अनुसार, वर्ष 2024 में टुनटुन राम द्वारा गांव में प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार का खुलासा किया गया था। जिसके बाद से ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि दुंदो निवासी राजकिशोर मुर्मू, दशरथ मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, पागो मुर्मू और बाड़े किस्कू ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। इधर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।1
- Post by AAM JANATA1
- हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के विरोध में आज Ranchi के Albert Ekka Chowk पर जोरदार प्रदर्शन। चौथे स्तंभ के अपमान के खिलाफ एकजुट आवाज—न्याय, सुरक्षा और जवाबदेही की मांग।” ✊🔥1
- शुरू एप्प संवाददाता। खुंटी। हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना की गूँज अब पूरे राज्य में सुनाई दे रही है। खूंटी जिले के पत्रकारों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। मंत्री इरफान अंसारी से सवाल पूछने के बाद उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार पर किए गए हमले को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार बताते हुए पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर अपना रोष प्रकट किया।1