logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रील बनाने का जुनून जान की बजी लगा रहे युवा प्रशाशन अलर्ट हेतमापुर में बाढ़ की कटान के बीच युवाओं में रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि युवा अपनी जान की परवाह किए बिना नदी की धारा में उतर कर रील बनाने में मस्त है

2 hrs ago
user_Mohd zaid
Mohd zaid
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रील बनाने का जुनून जान की बजी लगा रहे युवा प्रशाशन अलर्ट हेतमापुर में बाढ़ की कटान के बीच युवाओं में रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि युवा अपनी जान की परवाह किए बिना नदी की धारा में उतर कर रील बनाने में मस्त है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रील बनाने का जुनून जान की बजी लगा रहे युवा प्रशाशन अलर्ट हेतमापुर में बाढ़ की कटान के बीच युवाओं में रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि युवा अपनी जान की परवाह किए बिना नदी की धारा में उतर कर रील बनाने में मस्त है
    1
    रील बनाने का जुनून जान की बजी लगा रहे युवा प्रशाशन अलर्ट
हेतमापुर में बाढ़ की कटान के बीच युवाओं में रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि युवा अपनी जान की परवाह किए बिना नदी की धारा में उतर कर रील बनाने में मस्त है
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, तत्काल कराया अंत्योदय कार्ड का निस्तारण एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड के सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश बाराबंकी, तहसील फतेहपुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं। पति की मृत्यु के बाद कई माह से अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण के लिए भटक रही ग्राम दोहई निवासी रसुला पत्नी स्व. गुलाम की फरियाद पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आवेदिका का अंत्योदय कार्ड संशोधित कर तत्काल जारी कराया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण और संशोधन से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण कराया जाए। उन्होंने चेताया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी संतोष कुमार की खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को बुलाकर तत्काल सुधार कराया और आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई। विद्युत संबंधी शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि स्थलीय सत्यापन के साथ वास्तविक समाधान होना चाहिए। समाधान दिवस में विभिन्न तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, तत्काल कराया अंत्योदय कार्ड का निस्तारण
एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड के सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश
बाराबंकी,
तहसील फतेहपुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं। पति की मृत्यु के बाद कई माह से अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण के लिए भटक रही ग्राम दोहई निवासी रसुला पत्नी स्व. गुलाम की फरियाद पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आवेदिका का अंत्योदय कार्ड संशोधित कर तत्काल जारी कराया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण और संशोधन से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण कराया जाए। उन्होंने चेताया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसी दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी संतोष कुमार की खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को बुलाकर तत्काल सुधार कराया और आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई।
विद्युत संबंधी शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि स्थलीय सत्यापन के साथ वास्तविक समाधान होना चाहिए।
समाधान दिवस में विभिन्न तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_खबरों का रणक्षेत्र
    खबरों का रणक्षेत्र
    Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Lalbaugcha Raja के दर्शन करने पहुंचे Israel के Consul General, PM Modi के लिए मांगा आशीर्वाद
    1
    Lalbaugcha Raja के दर्शन करने पहुंचे Israel
के Consul General, PM Modi के लिए मांगा
आशीर्वाद
    user_Newindianews Network
    Newindianews Network
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप जमकर चले ईट पत्थर कई लोगों पर मामला दर्ज बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सतरिख क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप जमकर चले ईट पत्थर कई लोगों पर मामला दर्ज
    1
    जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप जमकर चले ईट पत्थर कई लोगों पर मामला दर्ज
बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सतरिख क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप जमकर चले ईट पत्थर कई लोगों पर मामला दर्ज
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम तेलवारी में नदी का कटान शुरू होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रहे कटान के चलते ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। कटान बढ़ने से घरों और खेतों पर खतरा मंडराने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर कटानरोधी कार्य शुरू कराने तथा आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। 📍 मौके से जुड़े विजुअल संलग्न हैं। बाराबंकी से जिला संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    3
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी
तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी
तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम तेलवारी में नदी का कटान शुरू होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रहे कटान के चलते ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
कटान बढ़ने से घरों और खेतों पर खतरा मंडराने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर कटानरोधी कार्य शुरू कराने तथा आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
📍 मौके से जुड़े विजुअल संलग्न हैं।
बाराबंकी से जिला संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात *बाराबंकी ब्रेकिंग मुकेश कुमार की रिपोर्ट* बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात।काफिले के साथ हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ- आजाद।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है- चंद्रशेखर आजाद। बोले- जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे////////////
    1
    बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे।
जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद।
सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात
*बाराबंकी ब्रेकिंग मुकेश कुमार की रिपोर्ट*
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे।
जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद।
सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात।काफिले के साथ हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ- आजाद।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है- चंद्रशेखर आजाद।
बोले- जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे////////////
    user_मुकेश कुमार पत्रकार
    मुकेश कुमार पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह * रिपोर्ट - विकेश कुमार, बाराबंकी* *सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
    1
    *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह
*
रिपोर्ट - विकेश कुमार, बाराबंकी*
*सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।
इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की।
मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
    user_विकेश पत्रकार
    विकेश पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नहीं कम हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां ईदगाह और मस्जिद का आधा हिस्सा नदी में समाया सूरतगंज,बाराबंकी।हेतमापुर में सरयू नदी के कटान ने अब नया रुख ले लिया है। मंदिर के समीप बाढ़ खंड की ओर से बनाई गई ठोकर से एक दिशा में कटान थमा है, लेकिन नदी की धारा दूसरी ओर मुड़ गई है। अब जलधारा खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। केदारीपुर के बाद बाबा पुरवा गांव भी नदी की जद में आता दिखाई दे रहा है। सरयू नदी के कटान से हेतमापुर में अब तक दूरसंचार भवन, एक प्राचीन मंदिर समेत 33 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा अब केदारीपुर और हेतमापुर के बीच उपजाऊ कृषि भूमि को तेजी से काट रही है। हेतमापुर निवासी सुरेश, रियाज, रफीक, जान मोहम्मद, निसार, यार मोहम्मद, राधेश्याम, राजेश और नरेश की धान की फसल के साथ खेत भी नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब पांच सौ बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। खड़ी धान की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भी हेतमापुर पहुचकर कटान की स्थिति देखी और बाढ़ खण्ड को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समाया नदी की धारा तेजी से ईदगाह की ओर बढ़ रही है। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष हिस्सा नदी की कगार पर लटका हुआ है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में ईदगाह के अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र से नदी की दूरी महज तीन मीटर और पशु अस्पताल से करीब पांच मीटर रह गई है। नदी का रुख इसी तरह आबादी की ओर बढ़ा तो इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ सकता है। फिर गिरा मस्जिद का हिस्सा, बचाव कार्य शुरू हेतमापुर में कटान की चपेट में आई मस्जिद की स्थिति भी गंभीर हो गई है। दो दिन पहले मस्जिद की सीढ़ी नदी में समा गई थी। शनिवार सुबह वजूखाने का लटका हुआ हिस्सा भी नदी में गिर गया। अब मस्जिद का शेष भवन ही सुरक्षित बचा है, लेकिन उसमें भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद बाढ़ खंड ने शेष भवन को बचाने के लिए नदी की धारा के किनारे बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम कटान को रोकने और नदी की धारा को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। बाबा पुरवा में कटान तेज, तोड़े जा रहे आशियाने बाबा पुरवा में सरयू नदी के कटान ने भीषण रूप ले लिया है। श्रीकेशन, बनवारी और लालमती के घर नदी में समा चुके हैं। राम आशीष का घर और शौचालय भी नदी की जद में आ गया है। रामकरन, राजू, रामनिवास, महेश, कदमावती समेत कई ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कदमावती के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़कर नदी में समा गया। खतरा बढ़ने पर प्रभावित परिवार घर तोड़कर सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच कर बांटी दवाएं बाढ़ राहत केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच की। जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट विनय वर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्चना तिवारी और स्टाफ नर्स अनामिका ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी। "सरयू नदी की कटान में अब तक करीब 31 पक्के मकान और दो झोंपड़ियां नदी में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। मस्जिद की तरह अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाबा पुरवा गांव के पास हो रही कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आकांक्षा गुप्ता एसडीएम रामनगर
    4
    नहीं कम हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां ईदगाह और मस्जिद का आधा हिस्सा नदी में समाया 
सूरतगंज,बाराबंकी।हेतमापुर में सरयू नदी के कटान ने अब नया रुख ले लिया है। मंदिर के समीप बाढ़ खंड की ओर से बनाई गई ठोकर से एक दिशा में कटान थमा है, लेकिन नदी की धारा दूसरी ओर मुड़ गई है। अब जलधारा खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। केदारीपुर के बाद बाबा पुरवा गांव भी नदी की जद में आता दिखाई दे रहा है। सरयू नदी के कटान से हेतमापुर में अब तक दूरसंचार भवन, एक प्राचीन मंदिर समेत 33 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा अब केदारीपुर और हेतमापुर के बीच उपजाऊ कृषि भूमि को तेजी से काट रही है। हेतमापुर निवासी सुरेश, रियाज, रफीक, जान मोहम्मद, निसार, यार मोहम्मद, राधेश्याम, राजेश और नरेश की धान की फसल के साथ खेत भी नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब पांच सौ बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। खड़ी धान की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भी हेतमापुर पहुचकर कटान की स्थिति देखी और बाढ़  खण्ड को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समाया
नदी की धारा तेजी से ईदगाह की ओर बढ़ रही है। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष हिस्सा नदी की कगार पर लटका हुआ है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में ईदगाह के अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र से नदी की दूरी महज तीन मीटर और पशु अस्पताल से करीब पांच मीटर रह गई है। नदी का रुख इसी तरह आबादी की ओर बढ़ा तो इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ सकता है।
फिर गिरा मस्जिद का हिस्सा, बचाव कार्य शुरू
हेतमापुर में कटान की चपेट में आई मस्जिद की स्थिति भी गंभीर हो गई है। दो दिन पहले मस्जिद की सीढ़ी नदी में समा गई थी। शनिवार सुबह वजूखाने का लटका हुआ हिस्सा भी नदी में गिर गया। अब मस्जिद का शेष भवन ही सुरक्षित बचा है, लेकिन उसमें भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद बाढ़ खंड ने शेष भवन को बचाने के लिए नदी की धारा के किनारे बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम कटान को रोकने और नदी की धारा को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है।
बाबा पुरवा में कटान तेज, तोड़े जा रहे आशियाने
बाबा पुरवा में सरयू नदी के कटान ने भीषण रूप ले लिया है। श्रीकेशन, बनवारी और लालमती के घर नदी में समा चुके हैं। राम आशीष का घर और शौचालय भी नदी की जद में आ गया है। रामकरन, राजू, रामनिवास, महेश, कदमावती समेत कई ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कदमावती के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़कर नदी में समा गया। खतरा बढ़ने पर प्रभावित परिवार घर तोड़कर सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच कर बांटी दवाएं
बाढ़ राहत केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच की। जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट विनय वर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्चना तिवारी और स्टाफ नर्स अनामिका ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी।
"सरयू नदी की कटान में अब तक करीब 31 पक्के मकान और दो झोंपड़ियां नदी में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। मस्जिद की तरह अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाबा पुरवा गांव के पास हो रही कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
आकांक्षा गुप्ता 
एसडीएम रामनगर
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.