शीतला अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गेरियों की टोलियों ने छतरियों संग बिखेरे संस्कृति के रंग पाली,मनीष राठौड़ | शहर के आदर्श नगर स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। सूरजपोल चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पारंपरिक गेर नृत्य, भक्ति संगीत और रंग-बिरंगे स्वांग मेले के मुख्य आकर्षण रहे। मेले में विभिन्न समाजों और संगठनों की कुल 19 गेर टोलियां शामिल हुईं। सीरवी, घांची, कुमावत, पटेल, सरगरा और कई समाज के गेरियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक गीतों की थाप पर नृत्य किया। कलाकारों ने गोरिल्ला, भालू और मयूर का रूप धरकर लोगों का मनोरंजन किया।भगवान शिव के गेटअप में एक युवक ने श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे, वहीं बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर 'मोटू-पतलू' की जोड़ी ने नन्हे-मुन्नों का दिल जीत लिया।भजन गायक रमेश माली, संजू राव और अंजलि मारवाड़ी ने मां शीतला की स्तुति में मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।नगर निगम की ओर से सभी गेर दलों के प्रमुखों को गुड़ की भेली, माता की तस्वीर और झंडा भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई। एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत और निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाला।
शीतला अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गेरियों की टोलियों ने छतरियों संग बिखेरे संस्कृति के रंग पाली,मनीष राठौड़ | शहर के आदर्श नगर स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। सूरजपोल चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान
पारंपरिक गेर नृत्य, भक्ति संगीत और रंग-बिरंगे स्वांग मेले के मुख्य आकर्षण रहे। मेले में विभिन्न समाजों और संगठनों की कुल 19 गेर टोलियां शामिल हुईं। सीरवी, घांची, कुमावत, पटेल, सरगरा और कई समाज के गेरियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक गीतों की थाप पर नृत्य किया। कलाकारों ने गोरिल्ला, भालू और मयूर का रूप
धरकर लोगों का मनोरंजन किया।भगवान शिव के गेटअप में एक युवक ने श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे, वहीं बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर 'मोटू-पतलू' की जोड़ी ने नन्हे-मुन्नों का दिल जीत लिया।भजन गायक रमेश माली, संजू राव और अंजलि मारवाड़ी ने मां शीतला की स्तुति में मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।नगर निगम की ओर
से सभी गेर दलों के प्रमुखों को गुड़ की भेली, माता की तस्वीर और झंडा भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई। एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत और निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाला।
- श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की और से शीतला सप्तमी मेले में जल सेवा। पाली होली के सात दिन शीतला सप्तमी अष्टमी को पाली शहर के आदर्श नगर में नगर निगम पाली द्वारा आयोजित होने वाले मेले में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के अध्यक्ष मोहनलाल सुथार, उपाध्यक्ष शेषाराम पारखवड, मदनलाल झडुलिया, सचिव ओमप्रकाश जांगिड़, सह सचिव जब्बरमल जांगिड़, कोषाध्यक्ष अमरचंद जांगिड़ सह कोषाध्यक्ष घीसूलाल सुथार एवं संगठन मंत्री ऋषिराज त्रिपाठी की गरिमामय मोजूदगी में मेलार्थियों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई। जिस पर पानी पीने वालों की भीड़ देखी गई। समिति के कार्यकारिणी सदस्य चम्पालाल जैपालिया, मोहनलाल देवाण, भंवरलाल सायल, भूराराम छडिया, अशोक किंजा, ढलाराम गुजरावास, राजेन्द्र जोपिग, चन्द्र प्रकाश सिंघानिया, प्रकाश पिंडवा, भुण्डाराम सायल, मदन लाल वाणेचा, गोरधन लाल सायल,एवं नवयुवक मंडल की पूरी टीम दोपहर तीन बजे से मेला समाप्ति तक मेलार्थियों कि सेवा में लगी रही। रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य1
- पाली,मनीष राठौड़ | शहर के आदर्श नगर स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। सूरजपोल चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पारंपरिक गेर नृत्य, भक्ति संगीत और रंग-बिरंगे स्वांग मेले के मुख्य आकर्षण रहे। मेले में विभिन्न समाजों और संगठनों की कुल 19 गेर टोलियां शामिल हुईं। सीरवी, घांची, कुमावत, पटेल, सरगरा और कई समाज के गेरियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक गीतों की थाप पर नृत्य किया। कलाकारों ने गोरिल्ला, भालू और मयूर का रूप धरकर लोगों का मनोरंजन किया।भगवान शिव के गेटअप में एक युवक ने श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे, वहीं बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर 'मोटू-पतलू' की जोड़ी ने नन्हे-मुन्नों का दिल जीत लिया।भजन गायक रमेश माली, संजू राव और अंजलि मारवाड़ी ने मां शीतला की स्तुति में मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।नगर निगम की ओर से सभी गेर दलों के प्रमुखों को गुड़ की भेली, माता की तस्वीर और झंडा भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई। एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत और निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाला।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- राजस्थान पाली जिला के बजरंगबली में बंजारा समाज का गैर का कार्यक्रम निकल गया1
- पाली, । राज्य भर और सभी जिलों में राजस्थान दिवस समारोह का 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस श्रृंखला में पांच दिवसों में विभिन्न विभागों से सम्बंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ सफल आयोजन व तैयारियो के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने बारी बारी से प्रत्येक दिन की गतिविधियों व विभागों के साथ चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में बताया कि 15 मार्च राज्य के साथ जिलों में भी राजस्थान दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें विविध आयोजन होंगे जिनमें 15 मार्च को राज्य के साथ जिलों में भी राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन- जयपुर मुख्यमंत्री द्वारा फ्लेग ऑफ जिला स्तर पर विकसित राजस्थान रन आयोजित होगी जो 15 मार्च को जिला कलक्टर कार्यालय से 8.30 बजे से होगी। इसका नोडल विभाग- युवा एवं खेल विभाग एवं जिला कलेक्टर्स होगे। इसी दिन को राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ होकर राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज़ का रजिस्ट्रेशन / शुभारंभ होगा। जिसमे नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा/सूचना प्रौद्योगिकी होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो में कार्यक्रम का आयोजन / निबंध /भाषण / चित्रकारी होगे। जिनका नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा व ओ.डी.ओ.पी मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ सभी जिलों होगा जिसका नोडल विभाग उद्योग होगा। इसी प्रकार 16 मार्च, राजस्थानी जनजातिय गौरव दिवस स्थान - बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में , 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस युवा सम्मेलन- जयपुर (राज्य स्तरीय) विषय रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास, रोजगार उत्सव होंगे। इसी दिन जिला स्तर पर राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम के नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा विभाग होंगे। इसी दिन सायं 5ः00 बजे उद्योगपतियों के साथ संवाद,, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण किया जायेगा जो उधोग विभाग आयोजित करेगा। 18 मार्च को इसी क्रम में किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस किसान एवं पशुपालक जनसभा-भरतपुर में होगा। किसान एवं पशुपालक संवाद, विकास कार्यों का शुभारम्भ/शिलान्यास, योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा व कार्यक्रम का नोडल विभाग- कृषि एवं पशुपालन होगा। इसी दिन सायंकाल को राज्यभर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम महाआरती की जाएगी पाली में इसका आयोजन सोमनाथ मंदिर में किया जायेगा। देवस्थान विभाग इसका नोडल विभाग होगा। 19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह दोपहरः लाभार्थी सम्मेलन - जालोर ,लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण नोडल विभाग- समाज कल्याण विभाग होगा। इसी दिन सायंकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम - जयपुर में राज्य स्तर पर अतिशबाजी साथ ही जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम लाखोटिया गार्डन में सांय 7 बजे से विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इसका नोडल विभाग कला एवं संस्कृति होगा। इसके लिये जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों को आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये समय स्थान का निर्धारण बाकि रह गया है वे उच्च स्तर से निर्दैशानुसार उनका आयोजन किया जाने के लिये निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अति. जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, अति. पुलिस अधीक्षक जय सिंह, प्रौधोगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार, सहित विभिन्न विभाग के जिलाधिकारी मौजुद रहे।1
- शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग। मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव में शीतला सप्तमी को बासोड़ा पर्व के रूप में मनाया गया। मंगलवार को सवेरे 5 बजे से महिलाओ ने बासोड़ा का भोग लगाने को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए मंगलगीत गाते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही, जहा व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाये गए। भक्तों ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की। शीतला माता मेला का आयोजन- शीतला सप्तमी को शीतला माता का विशाल मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। मेला का लुफ्त लेने के लिए दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को लम्बी कतारों में खड़े दिखाई दिये। ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई। मेले में गैर दलों द्वारा किये गए नृत्य, झूले ओर सजी दुकाने ग्रामीणो ओर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और महिलाओं ने झूलो का आंनद लिया।पूरे दिन मंदिर परिसर में भारी आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रकाश माली बेरा अड़बिया वाली की तरफ से मेलार्थियों के लिए 15 मण लापसी महाप्रसादी का आयोजन किया गया।1
- जोधपुर शहर में शितला माता अष्टमी पर मेला कल से शुरू आज हुआ ध्वजारोहण1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1