Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम धामी के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला स्वच्छता अभियान सीएम धामी के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला स्वच्छता अभियान
The Public Matter
सीएम धामी के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला स्वच्छता अभियान सीएम धामी के जन्मदिवस पर टी-गार्डन में चला स्वच्छता अभियान
More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
- स्लग-मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर खटीमा में मैराथन का आयोजन युवाओं को मोबाइल से दूरी और नशे से मुक्ति का दिया जाएगा संदेश। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/वीओ-प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर खटीमा में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता में बताया गया कि युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से दूर रहने और प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने का संदेश देने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान को युवाओं तक पहुंचाने के लिए यह मैराथन महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान मैराथन में प्रयोग की जाने वाली टी-शर्ट, मेडल, शपथ-पत्र और प्रशस्ति-पत्र का भी विमोचन किया गया।आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से मैराथन में शामिल होकर नशामुक्त और स्वस्थ उत्तराखंड के संदेश को मजबूत करने की अपील की।इस दौरान कार्यक्रम संयोजक नंदन सिंह का जिला महामंत्री रमेश चंद्र जोशी प्रदेश संयोजक वरुण अग्रवाल देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश भटनागर जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गडकोटी उपस्थित रहे बाइट- 1 नंदन सिंह खड़ायत पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष खटीमा बाइट -2 सतीश भट्ट युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा1
- कुमाऊं के पिथौरागढ़ में इस बार बारिश के बाद भूस्खलन की कुछ ज्यादा ही घटनाएं हुई, अभी भी 6 मार्ग बंद पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। कई प्रमुख और ग्रामीण मार्गों पर मलबा व बोल्डर आने से यातायात बाधित हुआ। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी घाट बैंड के पास मलबा आने से प्रभावित हुआ, जबकि तवाघाट-गुंजी और तवाघाट-सोबला मार्ग पर भी आवाजाही बाधित रही। आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़, ऐलागाड़ और मलघाट क्षेत्रों में मलबा आने से दारमा, चौदास और व्यास घाटियों का संपर्क प्रभावित हुआ। कुछ ग्रामीण मोटर मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद रहे। बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आई। प्रशासन और संबंधित विभागों की मशीनें मार्गों से मलबा हटाने में जुटी रहीं। लगातार बारिश को देखते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।4
- आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।1
- बिजली की अघोषित कटौती से भड़के ग्रामीण: प्रधान नईम अली के नेतृत्व में माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग किया चक्काजाम क्या पीलीभीत का विद्युत विभाग पूरी तरह पंगु हो चुका है? घंटों से बिजली गुल रहने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? बार-बार झूठा समय देने का खेल कब बंद होगा? जब निर्धारित समय पर सप्लाई बहाल नहीं की जा सकती, तो ग्रामीणों को गुमराह क्यों किया जाता है? क्या जनता का धरने पर बैठना ही एकमात्र रास्ता बचा है? क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण अपील और शिकायतों की कोई कीमत नहीं रह गई है? अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी? गांव में फैली इस अव्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी का जिम्मेदार आखिर कौन है? बिजली की अघोषित कटौती से भड़के ग्रामीण: प्रधान नईम अली के नेतृत्व में माधोटांडा-खटीमा मुख्य मार्ग किया चक्काजाम क्या पीलीभीत का विद्युत विभाग पूरी तरह पंगु हो चुका है? घंटों से बिजली गुल रहने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? बार-बार झूठा समय देने का खेल कब बंद होगा? जब निर्धारित समय पर सप्लाई बहाल नहीं की जा सकती, तो ग्रामीणों को गुमराह क्यों किया जाता है? क्या जनता का धरने पर बैठना ही एकमात्र रास्ता बचा है? क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण अपील और शिकायतों की कोई कीमत नहीं रह गई है? अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी? गांव में फैली इस अव्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी का जिम्मेदार आखिर कौन है?2
- किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा! किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था। एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा! किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था। एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।1
- गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।4
- चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन1
- नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज: नगर पालिका ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारियां, दीपेंद्र बमोला बने नोडल अधिकारी नैनीताल: 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक 124वें नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका ने मेले के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कर एवं राजस्व अधीक्षक दीपेंद्र बमोला को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार खोलिया सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये दोनों अधिकारी मेला अवधि के दौरान पालिका स्तर पर होने वाले सभी कार्यों का रोज निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विपिन चंद्र, शिवराज सिंह नेगी, अमित कुमार, आकाश कुमार, भरत प्रकाश और सीमा पांडे सहित कई अन्य कर्मचारियों को भी अलग-अलग व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।1
- नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी1