Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। जब पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई, तो युवक ने कहा कि "सर, आपने हेलमेट नहीं लगा रखा... मेरा तो तीन बार चालान कट चुका है!" आखिर नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए—चाहे आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।
अजीत मिश्रा (खोजी)
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। जब पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई, तो युवक ने कहा कि "सर, आपने हेलमेट नहीं लगा रखा... मेरा तो तीन बार चालान कट चुका है!" आखिर नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए—चाहे आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बस्ती में तेनुआ-हरैया ओवरब्रिज पर जलभराव के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही ओवरब्रिज पर अधूरी सड़क लगातार हादसों का कारण बन रही है।1
- संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आमी नदी सेतु निर्माण को लेकर श्रेय की राजनीति तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को भ्रामक बताते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं। विधायक ने स्पष्ट किया कि ग्राम चौरी (ब्लॉक बघौली) से गोरखपुर सीमा को जोड़ने वाले इस आमी नदी सेतु के निर्माण के लिए उन्होंने 23 जून 2025 को शासन को प्रस्ताव भेजा था और उसके बाद लगातार इसकी पैरवी की। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, निर्माण इकाई बस्ती के 23 जुलाई 2026 के आधिकारिक पत्र में इस परियोजना की प्रगति का स्पष्ट उल्लेख है। विधायक के अनुसार, उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही सेतु निगम ने ₹2357.87 लाख (लगभग ₹23.58 करोड़) का आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा है। साथ ही, इस परियोजना को संतकबीरनगर जनपद की प्राथमिकता सूची में प्रथम स्थान पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर झूठा श्रेय लेने के आरोपों पर हमला बोलते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्यों का मूल्यांकन भ्रामक पोस्टों के बजाय दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सच को अच्छी तरह समझती है और वास्तविकता अंततः सामने आ ही जाती है। विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि मेंहदावल के विकास के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे और उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र "राजनीति नहीं, विकास; प्रचार नहीं, प्रमाण" है।1
- संतकबीरनगर में महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर अधिनियम के लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आयोजित अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में समीक्षा के दौरान विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 09 विवेचकों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। इसके अलावा एक विवेचक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि चार विवेचकों से संबंधित विवेचनाओं को थाने से हटाकर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने हत्या, दहेज हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 व 109 से जुड़े गंभीर मामलों की बिंदुवार पड़ताल की। उन्होंने विवेचकों को वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष ढंग से साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान समय से दर्ज करने और निर्धारित सीमा में गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि महिला अपराधों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यों में पारदर्शिता और तेजी के लिए यक्ष ऐप, ई-समन एवं एस-आईडी प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय सहित जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विवेचक उपस्थित रहे। आगामी सावन पर्व तथा अन्य त्योहारों को देखते हुए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पैदल गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।1
- संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर स्थित संस्कार मंडप में शुक्रवार को मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा और पूर्व विधायक पर आमजन को भ्रमित करने का आरोप लगाया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बघौली ब्लॉक के आमी नदी पर बनने वाले चौरी पुल के निर्माण कार्य के लिए पूर्व में उनके प्रस्ताव पर ही जिम्मेदार अधिकारियों ने सर्वे किया था, जिसकी मंजूरी शीघ्र ही शासन से मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर पूर्व विधायक जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वर्तमान में पूरी विधानसभा में पुल निर्माण, सड़क निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण के काम करवाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी लोकप्रियता से घबराकर सस्ती लोकप्रियता के लिए इन कार्यों को अपना बताकर लोगों को बरगला रहे हैं। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान और हर किसी के सुख-दुख में तत्परता से शामिल होने के कारण उनकी लोकप्रिय छवि बनी है, जो कुछ लोगों को पच नहीं रही है। उन्होंने दावा किया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।2
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। जब पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई, तो युवक ने कहा कि "सर, आपने हेलमेट नहीं लगा रखा... मेरा तो तीन बार चालान कट चुका है!" आखिर नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए—चाहे आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित यासीनगंज में महादेव मंदिर के पास मामूली कहासुनी के बाद दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी गई। गोली लगने से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान फूल मंडी (चौक क्षेत्र) निवासी 24 वर्षीय अब्दुल खान उर्फ गप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। वारदात के बाद सआदतगंज पुलिस सहित कई थानों की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस आरोपी अमान उर्फ मुन्ना की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उसका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।1