Shuru
Apke Nagar Ki App…
देबी दयाल परिहार
More news from गोवा and nearby areas
- Jay bheem💙1
- खंडवा। सूरजकुंड, चिड़िया मैदान सहित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में बढ़ते आक्रोश के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, वार्ड पार्षद संतोष सारवान, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। बैठक में मौजूद कलेक्टर ईशा गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा के बाद प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण के नाम पर रेलवे द्वारा की जा रही कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक बार पुनः भूमि की नपती कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिली है, हालांकि मामले का अंतिम समाधान पुनः जांच और नपती के बाद ही सामने1
- बड़वानी SP पद्मविलोचन शुक्ल ने नए नवाचारों को लेकर की प्रेस कांफ्रेस,मीडिया से अभियान को लेकर की चर्चा,1
- निवाली: श्रीराम वनवास के प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, श्रीराम-सीता के स्वरूपों ने किया मंत्रमुग्ध : वन गमन दौरान श्रोताओं की आंखें छलकी निवाली।31 मार्च मंगलवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान आज 'श्रीराम वनवास' का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया गया। प्रख्यात कथावाचक पंडित रमेश चन्द्र शर्मा ने जब प्रभु श्रीराम के वन गमन का मार्मिक वर्णन किया, तो पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आँखें छलक आईं। भक्ति और भाव का अनूठा संगम कथा के दौरान जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप मंच पर अवतरित हुए, तो पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। पंडित जी ने अपनी सुमधुर वाणी में बताया कि कैसे पिता के वचनों को निभाने के लिए प्रभु ने राजसी सुखों का त्याग कर सहर्ष वनवास स्वीकार किया। उनके साथ माता सीता और अनुज लक्ष्मण का वन की ओर प्रस्थान करना त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा को दर्शाता है। मार्मिक भजनों पर थिरके श्रद्धालु कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए वनवास प्रसंग के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। झांकी के माध्यम से दिखाए गए इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को त्रेतायुग की जीवंत अनुभूति कराई। नगर में भक्तिमय माहौल श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। स्थानीय आयोजन समिति ने बताया कि कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ दिन की कथा का विश्राम हुआ।4
- खरगोन जिले के गोगावां में इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़, 2 अलग-अलग कार्रवाई में 15 अवैध हथियार बरामद।1
- सेंधवा। मध्यप्रदेश शासन के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद सेंधवा में 6 पार्षदों की नियुक्ति के बाद शहर में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर मार्निंग ग्रुप के दो सक्रिय सदस्य सुनील अग्रवाल एवं अनिल वाघ को पार्षद बनाए जाने पर ग्रुप द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब 6 बजे मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने नव नियुक्त पार्षदों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद निवाली रोड पर ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप से जुड़े अन्य पार्षद छोटू चौधरी एवं प्रकाश निकुम भी उपस्थित रहे और उन्होंने नव नियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। ग्रुप के संरक्षक गिरधारी गोयल ने कहा कि यह पूरे ग्रुप के लिए गर्व का क्षण है और अब उनके सदस्य शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं गिरीश दर्शे एवं नगर पालिका के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री राजेश मिश्र ने भी इसे शहर के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया। नव नियुक्त पार्षद सुनील अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। वहीं अनिल वाघ ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए शहर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे। इस दौरान प्रदीप नाईक, ललित पाटिल, सुभाष शर्मा, कमलेश पालीवाल, दिनेश अग्रवाल, राजू सोनी, अनिल सिंधाने, दिलीप चौहान, विनोद शर्मा, प्रभाकर पाटिल, मनोज शिम्पी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मार्निंग ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।1
- बड़वानी।जिले के ग्राम सजवानी में मक्का की फसल पूरी तरह से सूखकर बर्बाद होने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रभावित किसान संजय बर्फा (पिता हेमचंद बर्फा) एवं काना (पिता बाबुल राठौर) ने शिव एग्रो, सेगांव फाटा बड़वानी से मक्का 9459 सिखर किस्म का बीज खरीदा था। किसानों का आरोप है कि बीज विक्रेता द्वारा उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि उक्त बीज में “सुखने की बीमारी” नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत रही। किसानों के अनुसार, फसल की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद पौधे अचानक सूखने लगे और स्थिति इतनी खराब हो गई कि पूरी फसल बिना भुट्टे के ही नष्ट हो गई। खेतों में खड़ी मक्का सूखकर खत्म हो गई, जिससे किसानों को उत्पादन का एक भी दाना प्राप्त नहीं हुआ। इस नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि उन्होंने बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई पर काफी खर्च किया था। पीड़ित किसान संजय बर्फा ने बताया, “हमें दुकानदार ने भरोसा दिलाया था कि इस बीज से कोई बीमारी नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन पूरी फसल सूख गई। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। हमने कई बार दुकानदार से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।” मामले को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के माध्यम से कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विभाग बड़वानी को लिखित आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है। आवेदन में बीज की गुणवत्ता की जांच कर संबंधित कंपनी और विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। किसानों ने बिल की छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न की है। वहीं इस पूरे मामले में शिव एग्रो के संचालक राधेश्याम काग ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बीज पूरी तरह सही था और यदि बीज में खराबी होती तो अंकुरण ही नहीं होता या पौधे विकसित नहीं होते। उनके अनुसार, यह समस्या “विल्ट” बीमारी के कारण हो सकती है, जो वर्तमान में कई प्रकार की मक्का वैरायटी में देखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या जमीन की उर्वरता और पोषक तत्वों की कमी से जुड़ी हो सकती है, न कि बीज की गुणवत्ता से।राधेश्याम काग ने बताया, “हमारे यहां से कई किसानों ने यही बीज लिया है, लेकिन ऐसी शिकायत कहीं और से नहीं आई है। यह जमीन की समस्या या मौसमी प्रभाव हो सकता है। फिर भी यदि जांच होती है तो हम सहयोग करेंगे।”1
- खंडवा। अहिंसा और “जियो और जीने दो” का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को खंडवा में सकल जैन समाज द्वारा भव्य और अनुशासित रथयात्रा निकाली गई। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। समाज के सचिव सुनील जैन और मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर के संदेशों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रथयात्रा का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि वर्षों से परंपरा के अनुसार रथ को बैलों की बजाय समाजजन स्वयं अपने हाथों से खींचते आ रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभातफेरी के साथ हुई। इसके बाद तुलसी उद्यान में ध्वजारोहण किया गया। सुबह 8 बजे भव्य रथयात्रा प्रारंभ होकर बुधवारा, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए महावीर जैन उद्यान पहुंची, जहां अतिथियों द्वारा केसरिया ध्वज फहराया गया। रथयात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा में भजन, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महावीर उद्यान से यात्रा आगे बढ़ते हुए विठ्ठल मंदिर, बजरंग चौक, घासपुरा स्थित जैन मंदिर और नमीनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए। रथयात्रा के समापन पर पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और आरती की गई। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में जैन सोशल ग्रुप द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजजनों के साथ मिलकर रथ खींचते हुए भाजपा और कांग्रेस के नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवान महावीर की आरती भी की। इस अवसर पर समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक सेवाओं का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।1