logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडवा में भगवान महावीर जयंती पर भव्य रथयात्रा, समाजजनों ने अपने हाथों से खींचा रथ खंडवा। अहिंसा और “जियो और जीने दो” का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को खंडवा में सकल जैन समाज द्वारा भव्य और अनुशासित रथयात्रा निकाली गई। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। समाज के सचिव सुनील जैन और मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर के संदेशों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रथयात्रा का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि वर्षों से परंपरा के अनुसार रथ को बैलों की बजाय समाजजन स्वयं अपने हाथों से खींचते आ रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभातफेरी के साथ हुई। इसके बाद तुलसी उद्यान में ध्वजारोहण किया गया। सुबह 8 बजे भव्य रथयात्रा प्रारंभ होकर बुधवारा, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए महावीर जैन उद्यान पहुंची, जहां अतिथियों द्वारा केसरिया ध्वज फहराया गया। रथयात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा में भजन, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महावीर उद्यान से यात्रा आगे बढ़ते हुए विठ्ठल मंदिर, बजरंग चौक, घासपुरा स्थित जैन मंदिर और नमीनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए। रथयात्रा के समापन पर पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और आरती की गई। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में जैन सोशल ग्रुप द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजजनों के साथ मिलकर रथ खींचते हुए भाजपा और कांग्रेस के नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवान महावीर की आरती भी की। इस अवसर पर समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक सेवाओं का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

5 hrs ago
user_Raju Singh Rathod
Raju Singh Rathod
बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

खंडवा में भगवान महावीर जयंती पर भव्य रथयात्रा, समाजजनों ने अपने हाथों से खींचा रथ खंडवा। अहिंसा और “जियो और जीने दो” का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को खंडवा में सकल जैन समाज द्वारा भव्य और अनुशासित रथयात्रा निकाली गई। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। समाज के सचिव सुनील जैन और मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर के संदेशों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रथयात्रा का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि वर्षों से परंपरा के अनुसार रथ को बैलों की बजाय समाजजन स्वयं अपने हाथों से खींचते आ रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभातफेरी के साथ हुई। इसके बाद तुलसी उद्यान में ध्वजारोहण किया गया। सुबह 8 बजे भव्य रथयात्रा प्रारंभ होकर बुधवारा, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए महावीर जैन उद्यान पहुंची, जहां अतिथियों द्वारा केसरिया ध्वज फहराया गया। रथयात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा में भजन, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महावीर उद्यान से यात्रा आगे बढ़ते हुए विठ्ठल मंदिर, बजरंग चौक, घासपुरा स्थित जैन मंदिर और नमीनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए। रथयात्रा के समापन पर पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और आरती की गई। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में जैन सोशल ग्रुप द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजजनों के साथ मिलकर रथ खींचते हुए भाजपा और कांग्रेस के नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवान महावीर की आरती भी की। इस अवसर पर समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक सेवाओं का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खंडवा। सूरजकुंड, चिड़िया मैदान सहित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में बढ़ते आक्रोश के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, वार्ड पार्षद संतोष सारवान, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। बैठक में मौजूद कलेक्टर ईशा गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा के बाद प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण के नाम पर रेलवे द्वारा की जा रही कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक बार पुनः भूमि की नपती कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिली है, हालांकि मामले का अंतिम समाधान पुनः जांच और नपती के बाद ही सामने
    1
    खंडवा। सूरजकुंड, चिड़िया मैदान सहित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में बढ़ते आक्रोश के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, वार्ड पार्षद संतोष सारवान, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई।
बैठक में मौजूद कलेक्टर ईशा गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा के बाद प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण के नाम पर रेलवे द्वारा की जा रही कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक बार पुनः भूमि की नपती कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिली है, हालांकि मामले का अंतिम समाधान पुनः जांच और नपती के बाद ही सामने
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • सरकार बीपीएल कार्ड धारी को देंगे 3 लीटर केरोसिन 23 जिलों में सप्लाई होगा 10 लाख 85 हजार लीटर केरोसिन,,,,,,
    1
    सरकार बीपीएल कार्ड धारी को देंगे 3 लीटर केरोसिन 23 जिलों में सप्लाई होगा 10 लाख 85 हजार लीटर केरोसिन,,,,,,
    user_Abdul Rasid
    Abdul Rasid
    खाकनार, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Khandwa Nagar, East Nimar•
    5 hrs ago
  • शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि *महावीर जयंती पर सद्भावना मंच व्दारा बाटें गये साकोरे* खंडवा।। सदभावना मंच व्दारा इस भीषण गर्मी के दिनों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षियों के संरक्षण के लिए पक्षी बचाओ अभियान के तहत इंदौर रोड किशोर कुमार स्मारक के पास सदभावना संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों तथा राहगीरों को नि:शुल्क सकोरे बांटे गयें। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इन दिनों तेज गर्मी में कंठ सूखने पर जब पक्षी छतों पर आते हैं तो इन्हें पानी नहीं मिलता। इसीलिये नगर की सेवाभावी संस्था सदभावना मंच व्दारा पक्षियों एवं चिड़ियों को बचाने के लिये छतों व आंगन में पानी भरकर रखने की अपील के साथ पानी के जल पात्र सकाेरे निःशुल्क वितरित किये गये। इस अवसर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, सुरेन्द्र गीते, ओम पिल्लै, गणेश भावसार, सुनिल जैन, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि व्दारा साकोरे का वितरण किया गया।
    1
    शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि *महावीर जयंती पर सद्भावना मंच व्दारा बाटें गये साकोरे*
खंडवा।। सदभावना मंच व्दारा इस भीषण गर्मी के दिनों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षियों के संरक्षण के लिए पक्षी बचाओ अभियान के तहत इंदौर रोड किशोर कुमार स्मारक के पास सदभावना  संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों तथा राहगीरों को नि:शुल्क सकोरे बांटे गयें। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इन दिनों तेज गर्मी में कंठ सूखने पर जब पक्षी छतों पर आते हैं तो इन्हें पानी नहीं मिलता। इसीलिये नगर की सेवाभावी संस्था सदभावना मंच व्दारा पक्षियों एवं चिड़ियों को बचाने के लिये छतों व आंगन में पानी भरकर रखने की अपील के साथ पानी के जल पात्र सकाेरे निःशुल्क वितरित किये गये। इस अवसर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, सुरेन्द्र गीते, ओम पिल्लै, गणेश भावसार, सुनिल जैन, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि व्दारा साकोरे का वितरण किया गया।
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Rupali gosai
    1
    Post by Rupali gosai
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • खरगोन जिले के गोगावां में इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़, 2 अलग-अलग कार्रवाई में 15 अवैध हथियार बरामद।
    1
    खरगोन जिले के गोगावां में इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़, 2 अलग-अलग कार्रवाई में 15 अवैध हथियार बरामद।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    1 hr ago
  • खंडवा। अहिंसा और “जियो और जीने दो” का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को खंडवा में सकल जैन समाज द्वारा भव्य और अनुशासित रथयात्रा निकाली गई। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। समाज के सचिव सुनील जैन और मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर के संदेशों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रथयात्रा का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि वर्षों से परंपरा के अनुसार रथ को बैलों की बजाय समाजजन स्वयं अपने हाथों से खींचते आ रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभातफेरी के साथ हुई। इसके बाद तुलसी उद्यान में ध्वजारोहण किया गया। सुबह 8 बजे भव्य रथयात्रा प्रारंभ होकर बुधवारा, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए महावीर जैन उद्यान पहुंची, जहां अतिथियों द्वारा केसरिया ध्वज फहराया गया। रथयात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा में भजन, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महावीर उद्यान से यात्रा आगे बढ़ते हुए विठ्ठल मंदिर, बजरंग चौक, घासपुरा स्थित जैन मंदिर और नमीनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए। रथयात्रा के समापन पर पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और आरती की गई। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में जैन सोशल ग्रुप द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजजनों के साथ मिलकर रथ खींचते हुए भाजपा और कांग्रेस के नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवान महावीर की आरती भी की। इस अवसर पर समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक सेवाओं का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।
    1
    खंडवा। अहिंसा और “जियो और जीने दो” का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को खंडवा में सकल जैन समाज द्वारा भव्य और अनुशासित रथयात्रा निकाली गई। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
समाज के सचिव सुनील जैन और मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर के संदेशों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रथयात्रा का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि वर्षों से परंपरा के अनुसार रथ को बैलों की बजाय समाजजन स्वयं अपने हाथों से खींचते आ रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभातफेरी के साथ हुई। इसके बाद तुलसी उद्यान में ध्वजारोहण किया गया। सुबह 8 बजे भव्य रथयात्रा प्रारंभ होकर बुधवारा, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए महावीर जैन उद्यान पहुंची, जहां अतिथियों द्वारा केसरिया ध्वज फहराया गया।
रथयात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा में भजन, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महावीर उद्यान से यात्रा आगे बढ़ते हुए विठ्ठल मंदिर, बजरंग चौक, घासपुरा स्थित जैन मंदिर और नमीनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक आरती और भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए।
रथयात्रा के समापन पर पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और आरती की गई। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में जैन सोशल ग्रुप द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजजनों के साथ मिलकर रथ खींचते हुए भाजपा और कांग्रेस के नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवान महावीर की आरती भी की।
इस अवसर पर समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक सेवाओं का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.