Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस संकट से जूझ रहे बरकट्ठा के उपभोक्ता आधी रात से लाइन लगाने को मजबूर...
BaरKaट्ठा Ki आwaज
गैस संकट से जूझ रहे बरकट्ठा के उपभोक्ता आधी रात से लाइन लगाने को मजबूर...
More news from झारखंड and nearby areas
- कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग? 👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें... #Hashtags (Facebook/Instagram के लिए): #Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews1
- डोमचांच नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पप्पु मेहता ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को उठाया। उन्होंने बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने की मांग करते हुए आम जनता को राहत देने का आग्रह किया। साथ ही नगर पंचायत के फ्रीज पड़े खातों को अविलंब चालू कराने की मांग रखी, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- भारत में प्राइवेट स्कूल बंद होने चाहिए? सबके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें! 😱1
- हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी मामले में 3 सिपाही जेल भेजे हजारीबाग जिला कोषागार से करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। करीब 15.41 करोड़ रुपये की अवैध निकासी करने के आरोप में पुलिस ने तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंभू कुमार, रजनीश सिंह और धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने वित्तीय गड़बड़ी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।1
- बड़कागांव हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ पंचायत के कुशवाहा खेल मैदान के समीप हहारो नदी किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। डीएमएफटी मद अंतर्गत इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़कागांव के युवा अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के युवा परिश्रमी और प्रतिभावान हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। ग्रामीणों की मांग पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शिवाडीह होरममोड सड़क निर्माण को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही कुशवाहा खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी उन्होंने घोषणा किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला प्रतिनिधि अजय साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, सोहनलाल मेहता, मनीष पांडे, नर्सिंग प्रसाद, भीखन महतो, पारस महतो, भवानी प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और क्षेत्र में निरंतर प्रगति की उम्मीद व्यक्त की।1
- झुमरा बाजार का वार्षिक नया लीज अभी तक नहीं हुआ है, इसके बावजूद भी लगातार चुंगी वसूली की जा रही है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री संजय कुशवाहा ने कड़ा विरोध जताते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने साफ कहा कि बिना वैध लीज के इस तरह की वसूली पूरी तरह गलत है और आम जनता के साथ अन्याय है। प्रशासन से इस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस वीडियो में सुनिए, उन्होंने क्या कहा— #झुमराबाजार #चुंगीवसूली #भाजपा #SanjayKushwaha #स्थानीयमुद्दा #जनआवाज1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- डोमचांच के रंजन और सागर कुमार ने स्केटिंग के जरिए करीब 2500 किमी की यात्रा कर वैष्णो देवी दर्शन कर लौटने पर क्षेत्र में सुर्खियां बटोरी हैं। डोमचांच पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव,नगर पंचायत डोमचांच अध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजू मेहता, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,ने दोनों किशोरों का सम्मान करते हुए उनके हौसले की सराहना की। किशोरों ने बताया कि उनका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना था। उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद यात्रा पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।1
- केरेडारी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव विधानसभा के केरेडारी मंडल अंतर्गत मां अष्टभुजी की धरा कंडाबेर पंचायत से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत श्रद्धालुओं का 54वाँ जत्था पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। इस क्षण में स्वयं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए बुजुर्ग श्रद्धालुओं यात्रियों के पाँव पखारे और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए इस यात्रा की महत्ता बताई और कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उन्हें ईश्वर के द्वार तक पहुँचाकर तीर्थाटन करना ही उनके जीवन का सबसे पुण्य कार्य है। कंडाबेर पंचायत से रवाना हुए इस 54वें जत्थे में कुल 65 श्रद्धालु शामिल हैं, जो भक्तिभाव से ओत-प्रोत होकर अपनी तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। विदाई के समय का दृश्य अत्यंत मनमोहक और भावुक था, जहाँ ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर एक अनूठी मुस्कान और आँखों में आस्था की चमक साफ दिखाई दे रही थी। इस गौरवशाली अवसर पर सांसद प्रतिनिधियों और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिसमें विशेषरूप से लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, मांडू विधानसभा प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सांसद तीर्थदर्शन प्रभारी जुगनू सिंह, घाटो मंडल सांसद प्रतिनिधि शंकर कर माली, महेंद्र सिंह, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिबू महतो, केरेडारी मंडल अध्यक्ष सुनील राज उर्फ शेर सिंह, उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। अब तक 53 जत्थों को सफलतापूर्वक तीर्थ दर्शन कराने वाला यह महाअभियान आज हजारीबाग की पहचान बन चुका है, जो राजनीति से ऊपर उठकर जन-जन की श्रद्धा का केंद्र है।1