logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्केटिंग से वैष्णो देवी यात्रा कर लौटे दो किशोर, डोमचांच में भव्य स्वागत डोमचांच के रंजन और सागर कुमार ने स्केटिंग के जरिए करीब 2500 किमी की यात्रा कर वैष्णो देवी दर्शन कर लौटने पर क्षेत्र में सुर्खियां बटोरी हैं। डोमचांच पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव,नगर पंचायत डोमचांच अध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजू मेहता, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,ने दोनों किशोरों का सम्मान करते हुए उनके हौसले की सराहना की। किशोरों ने बताया कि उनका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना था। उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद यात्रा पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

5 hrs ago
user_Koderma news
Koderma news
Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
5 hrs ago

स्केटिंग से वैष्णो देवी यात्रा कर लौटे दो किशोर, डोमचांच में भव्य स्वागत डोमचांच के रंजन और सागर कुमार ने स्केटिंग के जरिए करीब 2500 किमी की यात्रा कर वैष्णो देवी दर्शन कर लौटने पर क्षेत्र में सुर्खियां बटोरी हैं। डोमचांच पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव,नगर पंचायत डोमचांच अध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजू मेहता, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता,ने दोनों किशोरों का सम्मान करते हुए उनके हौसले की सराहना की। किशोरों ने बताया कि उनका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना था। उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद यात्रा पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। ⛔ लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग? 👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें... #Hashtags (Facebook/Instagram के लिए): #Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews
    1
    कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान
कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है।
⛔ लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग?
👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें...
#Hashtags (Facebook/Instagram के लिए):
#Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कोडरमा:डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत पारहो पंचायत के ग्राम जोड़ासिमर मे दिन गुरुवार को मधुमखियों के हमला से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान जोड़ासिमर निवासी चेतलाल राय उम्र 40 वर्ष के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चेतलाल राय सुबह घर के बगल मे हीं महुआ चुनने गया था इसी दौरान मधुमखियों ने अचानक हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें आनन - फानन मे गाँव के हीं एक निजी क्लिनिक मे इलाज कराया गया। बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति काफ़ी गरीब परिवार से विलंब करते हैं जिस कारण वे कहीं अच्छे अस्पताल मे इलाज नहीं करवा पाए हैं.
    1
    कोडरमा:डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत पारहो पंचायत के ग्राम जोड़ासिमर मे दिन गुरुवार को मधुमखियों के हमला से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान जोड़ासिमर निवासी चेतलाल राय उम्र 40 वर्ष के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चेतलाल राय सुबह घर के बगल मे हीं महुआ चुनने गया था इसी दौरान मधुमखियों ने अचानक हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें आनन - फानन मे गाँव के हीं एक निजी क्लिनिक मे इलाज कराया गया। बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति काफ़ी गरीब परिवार से विलंब करते हैं जिस कारण वे कहीं अच्छे अस्पताल मे इलाज नहीं करवा पाए हैं.
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के खनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित बभनी गांव में पिछले 8 महीनों से नल जल की समस्या से गांव के सैकड़ों लोग परेशान हैं। पीएचईडी विभाग के जेई एवं ठेकेदार के द्वारा बभनी गांव में नल जल के लिए बोरिंग तो कर दिया गया है लेकिन उससे कभी कभार ही पानी आता है। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बोरिंग किए हुए लगभग 8 महीना हो चुका है लेकिन पानी के लिए लोग त्राहिमाम है। इस पंचायत के बभनी गांव में लगभग डेढ़ सौ घरों को पानी पीने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सीताराम पासवान, विजय प्रसाद, हरिश्चंद्र कुमार, अनीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पटवन के लिए रखा गया पानी और नदी में गड्ढा खोदकर पानी एकत्रित कर घर लाते हैं। तब जाकर पानी पीते हैं। ज्यादा गर्मी होने पर नदी का पानी लाकर घर में स्टॉक करते हैं ताकि एक-दो दिन तक पानी को पी सके। गांव वालों ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी गई लेकिन पीएचईडी विभाग से ना तो जेई ही आए हैं और ना ही ठेकेदार ही। विभाग के द्वारा नल जल को ठीक करने के लिए सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कई लोगों ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि विभाग अपना बोरिंग उखाड़ कर ले जाए। बोरिंग रहने से कौन सा फायदा हो रहा है। जब किसी को पानी मिल ही नहीं रहा है। एक तरफ जिला प्रशासन कहती है कि नल जल की स्थिति को ठीक करने के लिए जेई एवं चलंत टीम गठित की गई है। लेकिन जेई की लापरवाही के कारण इस गांव के लोग पानी पीने के लिए तरसते हैं और पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस संदर्भ में सिरदला पीएचईडी के जेई से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में नल जल की इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगी।
    2
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के खनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित बभनी गांव में पिछले 8 महीनों से नल जल की समस्या से गांव के सैकड़ों लोग परेशान हैं। पीएचईडी विभाग के जेई एवं ठेकेदार के द्वारा बभनी गांव में नल जल के लिए बोरिंग तो कर दिया गया है लेकिन उससे कभी कभार ही पानी आता है। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बोरिंग किए हुए लगभग 8 महीना हो चुका है लेकिन पानी के लिए लोग त्राहिमाम है। इस पंचायत के बभनी गांव में लगभग डेढ़ सौ घरों को पानी पीने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
गांव के सीताराम पासवान, विजय प्रसाद, हरिश्चंद्र कुमार, अनीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पटवन के लिए रखा गया पानी और नदी में गड्ढा खोदकर पानी एकत्रित कर घर लाते हैं। तब जाकर पानी पीते हैं। ज्यादा गर्मी होने पर नदी का पानी लाकर घर में स्टॉक करते हैं ताकि एक-दो दिन तक पानी को पी सके। गांव वालों ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी गई लेकिन पीएचईडी विभाग से ना तो जेई ही आए हैं और ना ही ठेकेदार ही। विभाग के द्वारा नल जल को ठीक करने के लिए सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कई लोगों ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि विभाग अपना बोरिंग उखाड़ कर ले जाए। बोरिंग रहने से कौन सा फायदा हो रहा है। जब किसी को पानी मिल ही नहीं रहा है। 
एक तरफ जिला प्रशासन कहती है कि नल जल की स्थिति को ठीक करने के लिए जेई एवं चलंत टीम गठित की गई है। लेकिन जेई की लापरवाही के कारण इस गांव के लोग पानी पीने के लिए तरसते हैं और पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
इस संदर्भ में सिरदला पीएचईडी के जेई से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में नल जल की इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगी।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    46 min ago
  • Post by News Of Nawada
    1
    Post by News Of Nawada
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
  • माधोपुर में फिर हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, लाखों की क्षति – गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के झुंड ने माधोपुर किसान ईट भट्ठा के समीप माधोपुर टोला पिपरिया निवासी शिबालक यादव के घर पर हमला बोलकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर में रखे करीब 40 बोरा गेहूं और लगभग दो क्विंटल चावल को हाथियों ने खा लिया, जिससे गृहस्वामी को करीब 2 से 3 लाख रुपये की भारी क्षति हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गोविंदपुर फतेहपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथियों से सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लोग घंटों जाम मे फंसे रहे। सूचना मिलते ही थाली थाना के अपर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी, गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार और वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद तथा मुआवजे का आश्वासन देने पर सुबह करीब 9 बजे जाम हटाया गया। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दो घरों को हाथियों ने ध्वस्त किया था और मंगलवार की रात हाथियों ने एक घर ध्वस्त कर एक महिला को पटक-पटक कर जान भी ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो वे वन प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पीड़ित शिबालक यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक हाथियों का झुंड आया और घर पर हमला कर दिया। “हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी,” वहीं वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हाथियों को भगाने और रेस्क्यू का प्रयास लगातार जारी है तथा जल्द ही उन्हें घने जंगल की ओर भेज दिया जाएगा। विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
    1
    माधोपुर में फिर हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, लाखों की क्षति – गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के झुंड ने माधोपुर किसान ईट भट्ठा के समीप माधोपुर टोला पिपरिया निवासी शिबालक यादव के घर पर हमला बोलकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर में रखे करीब 40 बोरा गेहूं और लगभग दो क्विंटल चावल को हाथियों ने खा लिया, जिससे गृहस्वामी को करीब 2 से 3 लाख रुपये की भारी क्षति हुई है।
लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गोविंदपुर फतेहपुर मुख्य मार्ग  जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथियों से सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लोग घंटों जाम मे फंसे रहे।
सूचना मिलते ही थाली थाना के अपर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी, गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार और वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद तथा मुआवजे का आश्वासन देने पर सुबह करीब 9 बजे जाम हटाया गया।
बताया जा रहा है कि यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दो घरों को हाथियों ने ध्वस्त किया था और मंगलवार की रात हाथियों ने एक घर ध्वस्त कर एक महिला को पटक-पटक कर जान भी ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आक्रोश  बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो वे वन प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पीड़ित शिबालक यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक हाथियों का झुंड आया और घर पर हमला कर दिया। “हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी,”
वहीं वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हाथियों को भगाने और रेस्क्यू का प्रयास लगातार जारी है तथा जल्द ही उन्हें घने जंगल की ओर भेज दिया जाएगा। विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग? 👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें... #Hashtags (Facebook/Instagram के लिए): #Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews
    1
    कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान
कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है।
लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग?
👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें...
#Hashtags (Facebook/Instagram के लिए):
#Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.