Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया जी में वार्ड पार्षद और दरोगा में भिड़ंत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर,दरोगा अस्पताल में भर्ती।
News Of Nawada
गया जी में वार्ड पार्षद और दरोगा में भिड़ंत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर,दरोगा अस्पताल में भर्ती।
More news from बिहार and nearby areas
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के खनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित बभनी गांव में पिछले 8 महीनों से नल जल की समस्या से गांव के सैकड़ों लोग परेशान हैं। पीएचईडी विभाग के जेई एवं ठेकेदार के द्वारा बभनी गांव में नल जल के लिए बोरिंग तो कर दिया गया है लेकिन उससे कभी कभार ही पानी आता है। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बोरिंग किए हुए लगभग 8 महीना हो चुका है लेकिन पानी के लिए लोग त्राहिमाम है। इस पंचायत के बभनी गांव में लगभग डेढ़ सौ घरों को पानी पीने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सीताराम पासवान, विजय प्रसाद, हरिश्चंद्र कुमार, अनीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पटवन के लिए रखा गया पानी और नदी में गड्ढा खोदकर पानी एकत्रित कर घर लाते हैं। तब जाकर पानी पीते हैं। ज्यादा गर्मी होने पर नदी का पानी लाकर घर में स्टॉक करते हैं ताकि एक-दो दिन तक पानी को पी सके। गांव वालों ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी गई लेकिन पीएचईडी विभाग से ना तो जेई ही आए हैं और ना ही ठेकेदार ही। विभाग के द्वारा नल जल को ठीक करने के लिए सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कई लोगों ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि विभाग अपना बोरिंग उखाड़ कर ले जाए। बोरिंग रहने से कौन सा फायदा हो रहा है। जब किसी को पानी मिल ही नहीं रहा है। एक तरफ जिला प्रशासन कहती है कि नल जल की स्थिति को ठीक करने के लिए जेई एवं चलंत टीम गठित की गई है। लेकिन जेई की लापरवाही के कारण इस गांव के लोग पानी पीने के लिए तरसते हैं और पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस संदर्भ में सिरदला पीएचईडी के जेई से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में नल जल की इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगी।2
- Post by News Of Nawada1
- रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर बिहार । नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में गुरुवार को नूरजहां खातून के आवास पर मिलाद उन नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौलाना हसिब उलरहमान में तकरीर बयान किया । इस दरमियान बच्चों ने नात पेश किया । इस मौके पर मोहम्मद वकील मोहम्मद , मोईन मोहम्मद , महताब मोहम्मद शमी,मोहम्मद साइंस, इम्तियाज, मोहम्मद शमीम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।1
- नवादा में ही रही वाहनों की सघन जांच #सतर्कता बरते नहीं तो कट जाएगा चालान #बाइक सवार हेलमेट और चारपहिया वाहन सवार सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें...!1
- कोडरमा में गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान कोडरमा जिला के अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 7 से 15 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। ⛔ लंबी-लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने आखिरकार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 📢 क्या कहते हैं स्थानीय लोग? 👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें... #Hashtags (Facebook/Instagram के लिए): #Koderma #JharkhandNews #GasCrisis #BreakingNews #Makarjho #PublicProblem #RoadJam #ViralNews #JharkhandSavera24News #LocalNews1
- कोडरमा:डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत पारहो पंचायत के ग्राम जोड़ासिमर मे दिन गुरुवार को मधुमखियों के हमला से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान जोड़ासिमर निवासी चेतलाल राय उम्र 40 वर्ष के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चेतलाल राय सुबह घर के बगल मे हीं महुआ चुनने गया था इसी दौरान मधुमखियों ने अचानक हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें आनन - फानन मे गाँव के हीं एक निजी क्लिनिक मे इलाज कराया गया। बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति काफ़ी गरीब परिवार से विलंब करते हैं जिस कारण वे कहीं अच्छे अस्पताल मे इलाज नहीं करवा पाए हैं.1
- हिसुआ पावर हाउस का ग्रामीणों ने किया घेराव, 10 दिनों से बिजली बाधित होने पर फूटा गुस्सा संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड के हदसा पंचायत स्थित अमढी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली संकट से त्रस्त होकर हिसुआ पावर हाउस का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, पशुओं—गाय, बैल आदि—को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने हिसुआ विधायक अनिल सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद विधायक स्वयं पावर हाउस पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वे कई घंटों से पावर स्टेशन पर मौजूद हैं, लेकिन जेई का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाने की बात कही। इधर, अमढी गांव के दर्जनों ग्रामीण सुबह से ही पावर हाउस पर डटे रहे और बिजली बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। घंटों इन्तेजार करने के बाद भी जेइ नहीं आया,बिजली विभाग के S D O के आने के बाद विधायक ने लोगों को दिए गए आवेदन की जांच के दौरान पूनह समस्या के समाधान के लेकर अमढी गांव पहुचें मौके पर जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि बिगन सिंह हदसा मुखिया राहुल सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मंजू देवी, रीता देवी, कैली देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, रवि चौधरी, अशोक कुमार, बीपीन सिंह, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी, महेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- Post by News Of Nawada1