हिसुआ पावर हाउस का ग्रामीणों ने किया घेराव, 10 दिनों से बिजली बाधित होने पर फूटा गुस्सा संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड के हदसा पंचायत स्थित अमढी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली संकट से त्रस्त होकर हिसुआ पावर हाउस का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, पशुओं—गाय, बैल आदि—को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने हिसुआ विधायक अनिल सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद विधायक स्वयं पावर हाउस पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वे कई घंटों से पावर स्टेशन पर मौजूद हैं, लेकिन जेई का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाने की बात कही। इधर, अमढी गांव के दर्जनों ग्रामीण सुबह से ही पावर हाउस पर डटे रहे और बिजली बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। घंटों इन्तेजार करने के बाद भी जेइ नहीं आया,बिजली विभाग के S D O के आने के बाद विधायक ने लोगों को दिए गए आवेदन की जांच के दौरान पूनह समस्या के समाधान के लेकर अमढी गांव पहुचें मौके पर जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि बिगन सिंह हदसा मुखिया राहुल सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मंजू देवी, रीता देवी, कैली देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, रवि चौधरी, अशोक कुमार, बीपीन सिंह, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी, महेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिसुआ पावर हाउस का ग्रामीणों ने किया घेराव, 10 दिनों से बिजली बाधित होने पर फूटा गुस्सा संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड के हदसा पंचायत स्थित अमढी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली संकट से त्रस्त होकर हिसुआ पावर हाउस का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, पशुओं—गाय,
बैल आदि—को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने हिसुआ विधायक अनिल सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद विधायक स्वयं पावर हाउस पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वे कई घंटों से
पावर स्टेशन पर मौजूद हैं, लेकिन जेई का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाने की बात कही। इधर, अमढी गांव के दर्जनों ग्रामीण सुबह से ही पावर हाउस पर डटे रहे और बिजली बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। घंटों इन्तेजार
करने के बाद भी जेइ नहीं आया,बिजली विभाग के S D O के आने के बाद विधायक ने लोगों को दिए गए आवेदन की जांच के दौरान पूनह समस्या के समाधान के लेकर अमढी गांव पहुचें मौके पर जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि बिगन सिंह हदसा मुखिया राहुल सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मंजू देवी, रीता देवी, कैली देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, रवि चौधरी, अशोक कुमार, बीपीन सिंह, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी, महेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
- नवादा में ही रही वाहनों की सघन जांच #सतर्कता बरते नहीं तो कट जाएगा चालान #बाइक सवार हेलमेट और चारपहिया वाहन सवार सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें...!1
- हिसुआ पावर हाउस का ग्रामीणों ने किया घेराव, 10 दिनों से बिजली बाधित होने पर फूटा गुस्सा संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड के हदसा पंचायत स्थित अमढी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली संकट से त्रस्त होकर हिसुआ पावर हाउस का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, पशुओं—गाय, बैल आदि—को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने हिसुआ विधायक अनिल सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद विधायक स्वयं पावर हाउस पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वे कई घंटों से पावर स्टेशन पर मौजूद हैं, लेकिन जेई का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाने की बात कही। इधर, अमढी गांव के दर्जनों ग्रामीण सुबह से ही पावर हाउस पर डटे रहे और बिजली बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। घंटों इन्तेजार करने के बाद भी जेइ नहीं आया,बिजली विभाग के S D O के आने के बाद विधायक ने लोगों को दिए गए आवेदन की जांच के दौरान पूनह समस्या के समाधान के लेकर अमढी गांव पहुचें मौके पर जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि बिगन सिंह हदसा मुखिया राहुल सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मंजू देवी, रीता देवी, कैली देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, रवि चौधरी, अशोक कुमार, बीपीन सिंह, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी, महेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- इतना गंदा गाली कौन देता है1
- माधोपुर में फिर हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, लाखों की क्षति – गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के झुंड ने माधोपुर किसान ईट भट्ठा के समीप माधोपुर टोला पिपरिया निवासी शिबालक यादव के घर पर हमला बोलकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर में रखे करीब 40 बोरा गेहूं और लगभग दो क्विंटल चावल को हाथियों ने खा लिया, जिससे गृहस्वामी को करीब 2 से 3 लाख रुपये की भारी क्षति हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गोविंदपुर फतेहपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथियों से सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लोग घंटों जाम मे फंसे रहे। सूचना मिलते ही थाली थाना के अपर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी, गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार और वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद तथा मुआवजे का आश्वासन देने पर सुबह करीब 9 बजे जाम हटाया गया। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दो घरों को हाथियों ने ध्वस्त किया था और मंगलवार की रात हाथियों ने एक घर ध्वस्त कर एक महिला को पटक-पटक कर जान भी ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो वे वन प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पीड़ित शिबालक यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक हाथियों का झुंड आया और घर पर हमला कर दिया। “हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी,” वहीं वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हाथियों को भगाने और रेस्क्यू का प्रयास लगातार जारी है तथा जल्द ही उन्हें घने जंगल की ओर भेज दिया जाएगा। विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।1
- रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर बिहार । नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में गुरुवार को नूरजहां खातून के आवास पर मिलाद उन नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौलाना हसिब उलरहमान में तकरीर बयान किया । इस दरमियान बच्चों ने नात पेश किया । इस मौके पर मोहम्मद वकील मोहम्मद , मोईन मोहम्मद , महताब मोहम्मद शमी,मोहम्मद साइंस, इम्तियाज, मोहम्मद शमीम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के खनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित बभनी गांव में पिछले 8 महीनों से नल जल की समस्या से गांव के सैकड़ों लोग परेशान हैं। पीएचईडी विभाग के जेई एवं ठेकेदार के द्वारा बभनी गांव में नल जल के लिए बोरिंग तो कर दिया गया है लेकिन उससे कभी कभार ही पानी आता है। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बोरिंग किए हुए लगभग 8 महीना हो चुका है लेकिन पानी के लिए लोग त्राहिमाम है। इस पंचायत के बभनी गांव में लगभग डेढ़ सौ घरों को पानी पीने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सीताराम पासवान, विजय प्रसाद, हरिश्चंद्र कुमार, अनीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पटवन के लिए रखा गया पानी और नदी में गड्ढा खोदकर पानी एकत्रित कर घर लाते हैं। तब जाकर पानी पीते हैं। ज्यादा गर्मी होने पर नदी का पानी लाकर घर में स्टॉक करते हैं ताकि एक-दो दिन तक पानी को पी सके। गांव वालों ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी गई लेकिन पीएचईडी विभाग से ना तो जेई ही आए हैं और ना ही ठेकेदार ही। विभाग के द्वारा नल जल को ठीक करने के लिए सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कई लोगों ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि विभाग अपना बोरिंग उखाड़ कर ले जाए। बोरिंग रहने से कौन सा फायदा हो रहा है। जब किसी को पानी मिल ही नहीं रहा है। एक तरफ जिला प्रशासन कहती है कि नल जल की स्थिति को ठीक करने के लिए जेई एवं चलंत टीम गठित की गई है। लेकिन जेई की लापरवाही के कारण इस गांव के लोग पानी पीने के लिए तरसते हैं और पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस संदर्भ में सिरदला पीएचईडी के जेई से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में नल जल की इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगी।2
- Post by News Of Nawada1
- *श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ: पांचवें दिवस की कथा बेला* हिसुआ प्रखंड के ग्राम लटावर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिवस की कथा बेला में पूज्य स्वामी श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने नाम का महिमा का गुणगान करते हुए अजामिल चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने समुद्र मंथन, प्रहलाद चरित्र के साथ-साथ विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया और संक्षिप्त में श्री राम कथा और भगवान श्री कृष्ण का दिव्य जन्म प्रसंग श्रवण कराया। स्वामी जी ने कहा कि गुण और अवगुण सब के अंदर होता है, दुनिया में कोई भी मनुष्य सर्वगुण संपन्न नहीं होता। इसलिए सामने वाले की कमियों को नजर अंदाज करके संबंध निभाना सीखिए। उन्होंने कहा कि वाणी और विचार यह दोनों प्रोडक्ट हमारी खुद की कंपनी के हैं, जितनी क्वालिटी और गुणवत्ता अच्छी रखेंगे उतनी ही आपकी कीमत ज्यादा होगी। स्वामी जी ने कहा कि खुशी के फूल उन्ही की झोली में गिरते हैं जो अपनों से अपनों की तरह मिलते हैं। उन्होंने कहा कि दिखावा और झूठ बोलकर व्यवहार बनाने से अच्छा है सच बोलकर दुश्मन बना लो, तुम्हारे साथ कभी कोई विश्वास घात नहीं होगा। स्वामी जी ने विश्वास और भरोसे की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह उन ईंटों की तरह होता है जिन पर पूरी इमारत टिकी होती है, यदि एक भी ईट खिसक जाए या दरार पड़ जाए तो इमारत गिर जाती है। उन्होंने कहा कि जब परिस्थितियों बदलना असंभव लगे तब अपने मन की स्थिति को बदल लीजिए। स्वामी जी ने कहा कि जिंदगी तब बेहतर होती है जब हम खुश होते हैं, लेकिन जिंदगी तब बेहतरीन हो जाती है जब हमारी वजह से सब लोग खुश होते हैं। उन्होंने परिवार को मलिक बनकर नहीं माली बनकर संभालने की सलाह दी और कहा कि जो खयाल तो सबका रखना है पर अधिकार किसी पर नहीं जताना। स्वामी जी ने कहा कि जब हम अकेले हो तब अपने विचारों को संभाले और जब सबके बीच हो तब अपने शब्दों को संभाले। 💡1