Shuru
Apke Nagar Ki App…
इतना गंदा गाली कौन देता है
Singer Ravi Tiger
इतना गंदा गाली कौन देता है
More news from बिहार and nearby areas
- रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर बिहार । नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में गुरुवार को नूरजहां खातून के आवास पर मिलाद उन नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौलाना हसिब उलरहमान में तकरीर बयान किया । इस दरमियान बच्चों ने नात पेश किया । इस मौके पर मोहम्मद वकील मोहम्मद , मोईन मोहम्मद , महताब मोहम्मद शमी,मोहम्मद साइंस, इम्तियाज, मोहम्मद शमीम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।1
- हर दिल में है रब बसता हर दिल ❤️🩹♥️💝💕1
- गिरियक में प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक ,पार्षद ने किया मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित ............ 10th, 12th बोर्ड व अन्य परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन .............. गिरियक प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित वीआर सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में JEE Mains, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजगीर विधायक कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य पार्षद मोना देवी, बिपिन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक कौशल किशोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो पूरे इलाके के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत व अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। मुख्य पार्षद मोना देवी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कोचिंग संस्थान के प्रयासों की सराहना की। संस्थान के निदेशक व शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की गई। स्नेहा कुमारी – 93.8% (469 अंक),सुहानी कुमारी – 89.6% (448 अंक),निरजली कुमारी – 89.2% (446 अंक),शिवानी कुमारी – 86.6% (433 अंक),अनाली कुमारी – 83.8% (419 अंक) नेहा कुमारी – 82.0% (410 अंक) समेत दर्जनों बच्चों ने बेहतर मार्क्स लाकर अपने परिवार सहित संस्थान का नाम रोशन किया ............. छात्रों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी संस्थान के डायरेक्टर विकास कुमार की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को मंच मिले और वे उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय गोप, डॉ. रितेश कुमार, प्रो शैलेंद्र सागर, बिपिन कुमार , योगेंद्र योगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद अवधेश यादव रहे1
- प्राइवेट स्कूल का मनमानी पर जनता आक्रोशित। नालंदा1
- वीआर सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर, गिरियक में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। गिरियक (नालंदा)। प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप वीआर सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर में बुधवार को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा, JEE Mains तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजगीर के विधायक कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य पार्षद मोना देवी तथा बिपिन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कौशल किशोर ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, जो पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। वहीं मुख्य पार्षद मोना देवी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कोचिंग संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया। समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से स्नेहा कुमारी ने 93.8% (469 अंक), सुहानी कुमारी ने 89.6% (448 अंक), निरजली कुमारी ने 89.2% (446 अंक), शिवानी कुमारी ने 86.6% (433 अंक), अनाली कुमारी ने 83.8% (419 अंक) तथा नेहा कुमारी ने 82.0% (410 अंक) अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके अलावा दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का त्याग और सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्थान के निदेशक विकास कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों को मंच मिले और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित हो सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय गोप, डॉ. रितेश कुमार, प्रो. शैलेंद्र सागर, बिपिन कुमार, योगेंद्र योगी, अवधेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा, जहां विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी ।4
- गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत सिंगठिया गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय सिंह गोनकुरा गांव निवासी जिला नालंदा के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय सिंह अपने साला मिर्त्युनजय सिंह के घर सिंगठिया गांव में उनकी पत्नी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व ही बरखी श्राद्ध का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। कार्यक्रम के बाद विजय सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपने घर नालंदा लौटने के लिए सिंगठिया सड़क पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर पहले उनके साला मिर्त्युनजय सिंह उन्हें बाइक से सिंगठिया गेट तक छोड़कर वज़ीरगंज बाजार की ओर चले गए थे। इसी दौरान जैसे ही विजय सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं।1
- भगवान को कौन-कौन मानते हैं1
- चली आना चली आना मेरी मां 🥀♥️🌹🌺🙏1
- पत्रकार के सवाल से राजगीर विधायक भाग खड़े हुए। नालंदा1