logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगठिया में दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौके पर मौत परिवार में कोहराम! गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत सिंगठिया गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय सिंह गोनकुरा गांव निवासी जिला नालंदा के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय सिंह अपने साला मिर्त्युनजय सिंह के घर सिंगठिया गांव में उनकी पत्नी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व ही बरखी श्राद्ध का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। कार्यक्रम के बाद विजय सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपने घर नालंदा लौटने के लिए सिंगठिया सड़क पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर पहले उनके साला मिर्त्युनजय सिंह उन्हें बाइक से सिंगठिया गेट तक छोड़कर वज़ीरगंज बाजार की ओर चले गए थे। इसी दौरान जैसे ही विजय सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं।

15 hrs ago
user_हेमन्त कुमार  सिंह
हेमन्त कुमार सिंह
जनहित मे समर्पित Wazirganj•
15 hrs ago

सिंगठिया में दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौके पर मौत परिवार में कोहराम! गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत सिंगठिया गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय सिंह गोनकुरा गांव निवासी जिला नालंदा के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय सिंह अपने साला मिर्त्युनजय सिंह के घर सिंगठिया गांव में उनकी पत्नी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व ही बरखी श्राद्ध का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। कार्यक्रम के बाद विजय सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपने घर नालंदा लौटने के लिए सिंगठिया सड़क पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर पहले उनके साला मिर्त्युनजय सिंह उन्हें बाइक से सिंगठिया गेट तक छोड़कर वज़ीरगंज बाजार की ओर चले गए थे। इसी दौरान जैसे ही विजय सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by News Of Nawada
    1
    Post by News Of Nawada
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के खनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित बभनी गांव में पिछले 8 महीनों से नल जल की समस्या से गांव के सैकड़ों लोग परेशान हैं। पीएचईडी विभाग के जेई एवं ठेकेदार के द्वारा बभनी गांव में नल जल के लिए बोरिंग तो कर दिया गया है लेकिन उससे कभी कभार ही पानी आता है। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बोरिंग किए हुए लगभग 8 महीना हो चुका है लेकिन पानी के लिए लोग त्राहिमाम है। इस पंचायत के बभनी गांव में लगभग डेढ़ सौ घरों को पानी पीने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सीताराम पासवान, विजय प्रसाद, हरिश्चंद्र कुमार, अनीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पटवन के लिए रखा गया पानी और नदी में गड्ढा खोदकर पानी एकत्रित कर घर लाते हैं। तब जाकर पानी पीते हैं। ज्यादा गर्मी होने पर नदी का पानी लाकर घर में स्टॉक करते हैं ताकि एक-दो दिन तक पानी को पी सके। गांव वालों ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी गई लेकिन पीएचईडी विभाग से ना तो जेई ही आए हैं और ना ही ठेकेदार ही। विभाग के द्वारा नल जल को ठीक करने के लिए सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कई लोगों ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि विभाग अपना बोरिंग उखाड़ कर ले जाए। बोरिंग रहने से कौन सा फायदा हो रहा है। जब किसी को पानी मिल ही नहीं रहा है। एक तरफ जिला प्रशासन कहती है कि नल जल की स्थिति को ठीक करने के लिए जेई एवं चलंत टीम गठित की गई है। लेकिन जेई की लापरवाही के कारण इस गांव के लोग पानी पीने के लिए तरसते हैं और पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस संदर्भ में सिरदला पीएचईडी के जेई से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में नल जल की इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगी।
    2
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
रजौली अनुमंडल के सिरदला प्रखंड के खनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित बभनी गांव में पिछले 8 महीनों से नल जल की समस्या से गांव के सैकड़ों लोग परेशान हैं। पीएचईडी विभाग के जेई एवं ठेकेदार के द्वारा बभनी गांव में नल जल के लिए बोरिंग तो कर दिया गया है लेकिन उससे कभी कभार ही पानी आता है। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बोरिंग किए हुए लगभग 8 महीना हो चुका है लेकिन पानी के लिए लोग त्राहिमाम है। इस पंचायत के बभनी गांव में लगभग डेढ़ सौ घरों को पानी पीने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
गांव के सीताराम पासवान, विजय प्रसाद, हरिश्चंद्र कुमार, अनीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पटवन के लिए रखा गया पानी और नदी में गड्ढा खोदकर पानी एकत्रित कर घर लाते हैं। तब जाकर पानी पीते हैं। ज्यादा गर्मी होने पर नदी का पानी लाकर घर में स्टॉक करते हैं ताकि एक-दो दिन तक पानी को पी सके। गांव वालों ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कई बार इसकी सूचना भी दी गई लेकिन पीएचईडी विभाग से ना तो जेई ही आए हैं और ना ही ठेकेदार ही। विभाग के द्वारा नल जल को ठीक करने के लिए सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कई लोगों ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि विभाग अपना बोरिंग उखाड़ कर ले जाए। बोरिंग रहने से कौन सा फायदा हो रहा है। जब किसी को पानी मिल ही नहीं रहा है। 
एक तरफ जिला प्रशासन कहती है कि नल जल की स्थिति को ठीक करने के लिए जेई एवं चलंत टीम गठित की गई है। लेकिन जेई की लापरवाही के कारण इस गांव के लोग पानी पीने के लिए तरसते हैं और पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
इस संदर्भ में सिरदला पीएचईडी के जेई से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में नल जल की इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगी।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    56 min ago
  • Post by Shrikant Tiwari
    1
    Post by Shrikant Tiwari
    user_Shrikant Tiwari
    Shrikant Tiwari
    बेन, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • हिसुआ पावर हाउस का ग्रामीणों ने किया घेराव, 10 दिनों से बिजली बाधित होने पर फूटा गुस्सा संजय वर्मा हिसुआ प्रखंड के हदसा पंचायत स्थित अमढी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली संकट से त्रस्त होकर हिसुआ पावर हाउस का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, पशुओं—गाय, बैल आदि—को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने हिसुआ विधायक अनिल सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद विधायक स्वयं पावर हाउस पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वे कई घंटों से पावर स्टेशन पर मौजूद हैं, लेकिन जेई का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाने की बात कही। इधर, अमढी गांव के दर्जनों ग्रामीण सुबह से ही पावर हाउस पर डटे रहे और बिजली बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। घंटों इन्तेजार करने के बाद भी जेइ नहीं आया,बिजली विभाग के S D O के आने के बाद विधायक ने लोगों को दिए गए आवेदन की जांच के दौरान पूनह समस्या के समाधान के लेकर अमढी गांव पहुचें मौके पर जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि बिगन सिंह हदसा मुखिया राहुल सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मंजू देवी, रीता देवी, कैली देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, रवि चौधरी, अशोक कुमार, बीपीन सिंह, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी, महेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    हिसुआ पावर हाउस का ग्रामीणों ने किया घेराव, 10 दिनों से बिजली बाधित होने पर फूटा गुस्सा
संजय वर्मा 
हिसुआ प्रखंड के हदसा पंचायत स्थित अमढी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली संकट से त्रस्त होकर हिसुआ पावर हाउस का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, पशुओं—गाय, बैल आदि—को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।
समस्या से नाराज ग्रामीणों ने हिसुआ विधायक अनिल सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद विधायक स्वयं पावर हाउस पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वे कई घंटों से पावर स्टेशन पर मौजूद हैं, लेकिन जेई का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाने की बात कही।
इधर, अमढी गांव के दर्जनों ग्रामीण सुबह से ही पावर हाउस पर डटे रहे और बिजली बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।  ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। घंटों इन्तेजार करने के बाद भी जेइ नहीं आया,बिजली विभाग के S D O  के आने के बाद विधायक ने  लोगों को दिए गए आवेदन की जांच के दौरान पूनह समस्या के समाधान के लेकर अमढी गांव पहुचें 
मौके पर जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि बिगन सिंह हदसा मुखिया राहुल सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मंजू देवी, रीता देवी, कैली देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, रवि चौधरी, अशोक कुमार, बीपीन सिंह, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी, महेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • माधोपुर में फिर हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, लाखों की क्षति – गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के झुंड ने माधोपुर किसान ईट भट्ठा के समीप माधोपुर टोला पिपरिया निवासी शिबालक यादव के घर पर हमला बोलकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर में रखे करीब 40 बोरा गेहूं और लगभग दो क्विंटल चावल को हाथियों ने खा लिया, जिससे गृहस्वामी को करीब 2 से 3 लाख रुपये की भारी क्षति हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गोविंदपुर फतेहपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथियों से सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लोग घंटों जाम मे फंसे रहे। सूचना मिलते ही थाली थाना के अपर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी, गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार और वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद तथा मुआवजे का आश्वासन देने पर सुबह करीब 9 बजे जाम हटाया गया। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दो घरों को हाथियों ने ध्वस्त किया था और मंगलवार की रात हाथियों ने एक घर ध्वस्त कर एक महिला को पटक-पटक कर जान भी ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो वे वन प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पीड़ित शिबालक यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक हाथियों का झुंड आया और घर पर हमला कर दिया। “हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी,” वहीं वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हाथियों को भगाने और रेस्क्यू का प्रयास लगातार जारी है तथा जल्द ही उन्हें घने जंगल की ओर भेज दिया जाएगा। विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
    1
    माधोपुर में फिर हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, लाखों की क्षति – गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के झुंड ने माधोपुर किसान ईट भट्ठा के समीप माधोपुर टोला पिपरिया निवासी शिबालक यादव के घर पर हमला बोलकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर में रखे करीब 40 बोरा गेहूं और लगभग दो क्विंटल चावल को हाथियों ने खा लिया, जिससे गृहस्वामी को करीब 2 से 3 लाख रुपये की भारी क्षति हुई है।
लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गोविंदपुर फतेहपुर मुख्य मार्ग  जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हाथियों से सुरक्षा और उचित मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लोग घंटों जाम मे फंसे रहे।
सूचना मिलते ही थाली थाना के अपर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी, गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार और वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद तथा मुआवजे का आश्वासन देने पर सुबह करीब 9 बजे जाम हटाया गया।
बताया जा रहा है कि यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दो घरों को हाथियों ने ध्वस्त किया था और मंगलवार की रात हाथियों ने एक घर ध्वस्त कर एक महिला को पटक-पटक कर जान भी ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आक्रोश  बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो वे वन प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पीड़ित शिबालक यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक हाथियों का झुंड आया और घर पर हमला कर दिया। “हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी,”
वहीं वन विभाग के फोरेस्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हाथियों को भगाने और रेस्क्यू का प्रयास लगातार जारी है तथा जल्द ही उन्हें घने जंगल की ओर भेज दिया जाएगा। विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद किया। गुरुवार को पुलिस को फेसबुक पेज पर एक युवक द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान राशिद अली, पिता स्वर्गीय अकबर अली, निवासी सलेपुरा, थाना गुरुआ, जिला गया के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी राशिद अली को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ग्राम पुंडौल से अवैध हथियार बरामद किया गया। हथियार जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह का प्रदर्शन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि गुरुआ पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियानों को जारी रखा जाएगा ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार या आपराधिक मामले की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक स्पष्ट संदेश गया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद किया। गुरुवार को पुलिस को फेसबुक पेज पर एक युवक द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान राशिद अली, पिता स्वर्गीय अकबर अली, निवासी सलेपुरा, थाना गुरुआ, जिला गया के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी राशिद अली को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ग्राम पुंडौल से अवैध हथियार बरामद किया गया। हथियार जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मामले में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह का प्रदर्शन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि गुरुआ पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियानों को जारी रखा जाएगा ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार या आपराधिक मामले की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक स्पष्ट संदेश गया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • भगवान को कौन-कौन मानते हैं
    1
    भगवान को कौन-कौन मानते हैं
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • *श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ: पांचवें दिवस की कथा बेला* हिसुआ प्रखंड के ग्राम लटावर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिवस की कथा बेला में पूज्य स्वामी श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने नाम का महिमा का गुणगान करते हुए अजामिल चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने समुद्र मंथन, प्रहलाद चरित्र के साथ-साथ विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया और संक्षिप्त में श्री राम कथा और भगवान श्री कृष्ण का दिव्य जन्म प्रसंग श्रवण कराया। स्वामी जी ने कहा कि गुण और अवगुण सब के अंदर होता है, दुनिया में कोई भी मनुष्य सर्वगुण संपन्न नहीं होता। इसलिए सामने वाले की कमियों को नजर अंदाज करके संबंध निभाना सीखिए। उन्होंने कहा कि वाणी और विचार यह दोनों प्रोडक्ट हमारी खुद की कंपनी के हैं, जितनी क्वालिटी और गुणवत्ता अच्छी रखेंगे उतनी ही आपकी कीमत ज्यादा होगी। स्वामी जी ने कहा कि खुशी के फूल उन्ही की झोली में गिरते हैं जो अपनों से अपनों की तरह मिलते हैं। उन्होंने कहा कि दिखावा और झूठ बोलकर व्यवहार बनाने से अच्छा है सच बोलकर दुश्मन बना लो, तुम्हारे साथ कभी कोई विश्वास घात नहीं होगा। स्वामी जी ने विश्वास और भरोसे की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह उन ईंटों की तरह होता है जिन पर पूरी इमारत टिकी होती है, यदि एक भी ईट खिसक जाए या दरार पड़ जाए तो इमारत गिर जाती है। उन्होंने कहा कि जब परिस्थितियों बदलना असंभव लगे तब अपने मन की स्थिति को बदल लीजिए। स्वामी जी ने कहा कि जिंदगी तब बेहतर होती है जब हम खुश होते हैं, लेकिन जिंदगी तब बेहतरीन हो जाती है जब हमारी वजह से सब लोग खुश होते हैं। उन्होंने परिवार को मलिक बनकर नहीं माली बनकर संभालने की सलाह दी और कहा कि जो खयाल तो सबका रखना है पर अधिकार किसी पर नहीं जताना। स्वामी जी ने कहा कि जब हम अकेले हो तब अपने विचारों को संभाले और जब सबके बीच हो तब अपने शब्दों को संभाले। 💡
    1
    *श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ: पांचवें दिवस की कथा बेला*
हिसुआ प्रखंड के ग्राम लटावर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिवस की कथा बेला में पूज्य स्वामी श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने नाम का महिमा का गुणगान करते हुए अजामिल चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने समुद्र मंथन, प्रहलाद चरित्र के साथ-साथ विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया और संक्षिप्त में श्री राम कथा और भगवान श्री कृष्ण का दिव्य जन्म प्रसंग श्रवण कराया।
स्वामी जी ने कहा कि गुण और अवगुण सब के अंदर होता है, दुनिया में कोई भी मनुष्य सर्वगुण संपन्न नहीं होता। इसलिए सामने वाले की कमियों को नजर अंदाज करके संबंध निभाना सीखिए। उन्होंने कहा कि वाणी और विचार यह दोनों प्रोडक्ट हमारी खुद की कंपनी के हैं, जितनी क्वालिटी और गुणवत्ता अच्छी रखेंगे उतनी ही आपकी कीमत ज्यादा होगी।
स्वामी जी ने कहा कि खुशी के फूल उन्ही की झोली में गिरते हैं जो अपनों से अपनों की तरह मिलते हैं। उन्होंने कहा कि दिखावा और झूठ बोलकर व्यवहार बनाने से अच्छा है सच बोलकर दुश्मन बना लो, तुम्हारे साथ कभी कोई विश्वास घात नहीं होगा।
स्वामी जी ने विश्वास और भरोसे की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह उन ईंटों की तरह होता है जिन पर पूरी इमारत टिकी होती है, यदि एक भी ईट खिसक जाए या दरार पड़ जाए तो इमारत गिर जाती है। उन्होंने कहा कि जब परिस्थितियों बदलना असंभव लगे तब अपने मन की स्थिति को बदल लीजिए।
स्वामी जी ने कहा कि जिंदगी तब बेहतर होती है जब हम खुश होते हैं, लेकिन जिंदगी तब बेहतरीन हो जाती है जब हमारी वजह से सब लोग खुश होते हैं। उन्होंने परिवार को मलिक बनकर नहीं माली बनकर संभालने की सलाह दी और कहा कि जो खयाल तो सबका रखना है पर अधिकार किसी पर नहीं जताना।
स्वामी जी ने कहा कि जब हम अकेले हो तब अपने विचारों को संभाले और जब सबके बीच हो तब अपने शब्दों को संभाले। 💡
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    23 hrs ago
  • भाजपा के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' का आयोजन, कार्यकर्ताओं को दी गई पंचनिष्ठा की सीख कोंच प्रखंड के ददरेजी बाजार स्थित एक निजी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गया जी पश्चिमी कोंच उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा, संजय कुमार उर्फ बबलू, उपेंद्र पाठक, मिथलेश पाठक, डॉ. शालिनी कुमारी और जिला महामंत्री संजीव पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विशेष रूप से 'पंचनिष्ठा' शब्द के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा में इसका विशेष स्थान है और हर कार्यकर्ता को इसे आत्मसात करना चाहिए।इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला प्रवक्ता राजीव कुमार उर्फ पिंटू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, देवेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल देवी और अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान प्रमुख थे।इसके अलावा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, बबन सिंह, मनोज पाठक, सुधीर सिंह, सुधीर प्रसाद शर्मा, टिकारी महामंत्री शिवबल्लभ मिश्रा, राजकुमार यादव, राजदेव यादव, भरत सिंह भारती, सत्येंद्र शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष हरे राम कुमार अवधेश यादव, विनय सिंह और संजू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।
    1
    भाजपा के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' का आयोजन, कार्यकर्ताओं को दी गई पंचनिष्ठा की सीख
कोंच प्रखंड के ददरेजी बाजार स्थित एक निजी भवन में भारतीय जनता पार्टी  द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गया जी पश्चिमी कोंच उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा, संजय कुमार उर्फ बबलू, उपेंद्र पाठक, मिथलेश पाठक, डॉ. शालिनी कुमारी और जिला महामंत्री संजीव पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विशेष रूप से 'पंचनिष्ठा' शब्द के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा में इसका विशेष स्थान है और हर कार्यकर्ता को इसे आत्मसात करना चाहिए।इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला प्रवक्ता राजीव कुमार उर्फ पिंटू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, देवेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल देवी और अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान प्रमुख थे।इसके अलावा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, बबन सिंह, मनोज पाठक, सुधीर सिंह, सुधीर प्रसाद शर्मा, टिकारी महामंत्री शिवबल्लभ मिश्रा, राजकुमार यादव, राजदेव यादव, भरत सिंह भारती, सत्येंद्र शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष हरे राम कुमार अवधेश यादव, विनय सिंह और संजू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.