logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव के हहारो नदी किनारे किया गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास, करीब 4 करोड़ की योजना से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान बड़कागांव हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ पंचायत के कुशवाहा खेल मैदान के समीप हहारो नदी किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। डीएमएफटी मद अंतर्गत इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़कागांव के युवा अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के युवा परिश्रमी और प्रतिभावान हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। ग्रामीणों की मांग पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शिवाडीह होरममोड सड़क निर्माण को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही कुशवाहा खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी उन्होंने घोषणा किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला प्रतिनिधि अजय साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, सोहनलाल मेहता, मनीष पांडे, नर्सिंग प्रसाद, भीखन महतो, पारस महतो, भवानी प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और क्षेत्र में निरंतर प्रगति की उम्मीद व्यक्त की।

5 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
5 hrs ago

सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव के हहारो नदी किनारे किया गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास, करीब 4 करोड़ की योजना से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान बड़कागांव हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ पंचायत के कुशवाहा खेल मैदान के समीप हहारो नदी किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। डीएमएफटी मद अंतर्गत इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़कागांव के युवा अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के युवा परिश्रमी और प्रतिभावान हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। ग्रामीणों की मांग पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शिवाडीह होरममोड सड़क निर्माण को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही कुशवाहा खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी उन्होंने घोषणा किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला प्रतिनिधि अजय साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, सोहनलाल मेहता, मनीष पांडे, नर्सिंग प्रसाद, भीखन महतो, पारस महतो, भवानी प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और क्षेत्र में निरंतर प्रगति की उम्मीद व्यक्त की।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • हजारीबाग में अभिभावकों का प्रदर्शन, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पुतला दहन, नारेबाजी तेज
    1
    हजारीबाग में अभिभावकों का प्रदर्शन, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पुतला दहन, नारेबाजी तेज
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    14 hrs ago
  • भारत में प्राइवेट स्कूल बंद होने चाहिए? सबके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें! 😱
    1
    भारत में प्राइवेट स्कूल बंद होने चाहिए? सबके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें! 😱
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    9 min ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चतरा जिला सिमरिया विधानसभा क्षेत्र टंडवा प्रखंड के बीजेपी युवा नेता रविंद्र कुमार गुप्ता की जुबानी इस वीडियो के पूरे पूरी रिपोर्ट में देखी क्या कुछ कह दिए गुप्ता।
    1
    चतरा जिला सिमरिया विधानसभा क्षेत्र टंडवा प्रखंड के  बीजेपी युवा नेता रविंद्र कुमार गुप्ता की जुबानी इस वीडियो के पूरे पूरी रिपोर्ट में देखी क्या कुछ कह दिए गुप्ता।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • डोमचांच नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर मे सड़क दुर्घटना मे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आशिन मियां उम्र लगभग 65 वर्ष ग्राम पहाड़पुर, थाना नवलशाही, रौशन पाण्डेय उम्र 24 वर्ष पिता राजेंद्र पाण्डेय ग्राम खरखार, थाना नवलशाही निवासी के रुप मे हुई है। जानकारी अनुसार आशिन मियां नमाज पढ़कर घर जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार राजेंद्र पाण्डेय पुरनाडीह की ओर से तेज रफ्तार मे नवलशाही की ओर जा रहे थे इसी दौरान पहाड़पुर मे एक वाहन को ओवर टेक करने मे आशिन मियां को अपने चपेट मे ले लिया जहाँ दोनों लोग घायल हो गए. वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग आनन फानन मे निजी क्लिनिक पुरनाडीह ले गया जहाँ प्रथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ घायल को गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया गया। वहीं मोटरसाईकिल सवार का तिलैया के निजी क्लिनिक मे इलाज चल रहा है।
    1
    डोमचांच नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर मे सड़क दुर्घटना मे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आशिन मियां उम्र लगभग 65 वर्ष ग्राम पहाड़पुर, थाना नवलशाही, रौशन पाण्डेय उम्र 24 वर्ष पिता राजेंद्र पाण्डेय ग्राम खरखार, थाना नवलशाही निवासी के रुप मे हुई है। जानकारी अनुसार आशिन मियां नमाज पढ़कर घर जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार राजेंद्र पाण्डेय पुरनाडीह की ओर से तेज रफ्तार मे नवलशाही की ओर जा रहे थे इसी दौरान पहाड़पुर मे एक वाहन को ओवर टेक करने मे आशिन मियां को अपने चपेट मे ले लिया जहाँ दोनों लोग घायल हो गए. वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग आनन फानन मे निजी क्लिनिक पुरनाडीह ले गया जहाँ प्रथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ घायल को गंभीर स्थिति को देखते हुए  बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया गया। वहीं मोटरसाईकिल सवार का तिलैया के निजी क्लिनिक मे इलाज चल रहा है।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 min ago
  • हजारीबाग | स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज 8 अप्रैल को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल में संचालित मेडिकल कॉलेज द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रगति की समीक्षा की तथा नए भवन में संचालित विभिन्न वार्डों यथा मेडिसिन, मनोचिकित्सा, स्किन एवं नेत्र विभाग में उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उसकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सर्जरी वार्ड में इलाजरत महिला मरीज से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं दवाओं की जानकारी ली तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं संख्या का जायजा लिया तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट को अस्पताल के सुदृढ़ीकरण, समुचित प्रकाश व्यवस्था, दरवाजों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि जांच कार्य में तेजी लाई जा सके। परिसर भ्रमण के दौरान पुराने भवनों को चिन्हित कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया, जिससे परिसर में पर्याप्त खुला स्थान उपलब्ध हो सके। साथ ही, आईसीयू वार्ड में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए। मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निरीक्षण सदर अस्पताल निरीक्षण के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन मुख्य भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा उपस्थित अभियंताओं से भवन के संपूर्ण नक्शे की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर क्वार्टर, महिला एवं पुरुष छात्रावास का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 500 छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने कार्य एजेंसी से निर्माण कार्य की समयसीमा की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव ने परिसदन में की बैठक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने परिसदन भवन में सभी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के निरीक्षण और अवलोकन के दौरान पाई गई खामियों पर चर्चा की तथा इन संस्थानों को बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। स्वास्थ्य सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी सेवाओं को तीव्र गति से बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के सत्र को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और छात्रों के परिणाम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, साफ-सफाई, नर्सिंग सेवाओं सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने आयुष्मान योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत क्लेम राशि बढ़ाने पर बल दिया। स्वास्थ्य सचिव ने बरही एवं विष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बरही में जिला अस्पताल के समान स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा निर्माणाधीन सभी अस्पताल संरचनाओं, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्रों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    1
    हजारीबाग | स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज 8 अप्रैल को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल में संचालित मेडिकल कॉलेज द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रगति की समीक्षा की तथा नए भवन में संचालित विभिन्न वार्डों यथा मेडिसिन, मनोचिकित्सा, स्किन एवं नेत्र विभाग में उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की।
उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उसकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सर्जरी वार्ड में इलाजरत महिला मरीज से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं दवाओं की जानकारी ली तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं संख्या का जायजा लिया तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट को अस्पताल के सुदृढ़ीकरण, समुचित प्रकाश व्यवस्था, दरवाजों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि जांच कार्य में तेजी लाई जा सके।
परिसर भ्रमण के दौरान पुराने भवनों को चिन्हित कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया, जिससे परिसर में पर्याप्त खुला स्थान उपलब्ध हो सके। साथ ही, आईसीयू वार्ड में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निरीक्षण
सदर अस्पताल निरीक्षण के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन मुख्य भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा उपस्थित अभियंताओं से भवन के संपूर्ण नक्शे की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर क्वार्टर, महिला एवं पुरुष छात्रावास का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 500 छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
अपर मुख्य सचिव ने कार्य एजेंसी से निर्माण कार्य की समयसीमा की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव ने परिसदन में की बैठक
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने परिसदन भवन में सभी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 
बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के निरीक्षण और अवलोकन के दौरान पाई गई खामियों पर चर्चा की तथा इन संस्थानों को बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
स्वास्थ्य सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी सेवाओं को तीव्र गति से बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के सत्र को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और छात्रों के परिणाम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, साफ-सफाई, नर्सिंग सेवाओं सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने आयुष्मान योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत क्लेम राशि बढ़ाने पर बल दिया।
स्वास्थ्य सचिव ने बरही एवं विष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बरही में जिला अस्पताल के समान स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा निर्माणाधीन सभी अस्पताल संरचनाओं, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्रों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • खराब न करें। ये नेता पार्टी सब एक थाली में खाते हैं। my you tube channel name:- Driver Om
    1
    खराब न करें। ये नेता पार्टी सब एक थाली में खाते हैं। my you tube channel name:- Driver Om
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.