Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा जिला सिमरिया विधानसभा क्षेत्र टंडवा प्रखंड के बीजेपी युवा नेता रविंद्र कुमार गुप्ता की जुबानी इस वीडियो के पूरे पूरी रिपोर्ट में देखी क्या कुछ कह दिए गुप्ता।
Aakash Kumar paswan
चतरा जिला सिमरिया विधानसभा क्षेत्र टंडवा प्रखंड के बीजेपी युवा नेता रविंद्र कुमार गुप्ता की जुबानी इस वीडियो के पूरे पूरी रिपोर्ट में देखी क्या कुछ कह दिए गुप्ता।
More news from झारखंड and nearby areas
- चतरा जिला सिमरिया विधानसभा क्षेत्र टंडवा प्रखंड के बीजेपी युवा नेता रविंद्र कुमार गुप्ता की जुबानी इस वीडियो के पूरे पूरी रिपोर्ट में देखी क्या कुछ कह दिए गुप्ता।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- रातु। प्रखंड के हुरहुरी में मंडा पूजा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंडा टांड में बैठक आयोजित की गई। बैठक में छह प्रस्ताव पारित कर 1 हजार रुपये प्रतिघर चंदा निर्धारित किया गया, जो पांच वर्ष तक लागू रहेगा। बैठक में तय हुआ कि 4 अप्रैल को डागर दिया जाएगा, 22 अप्रैल को पाठ लाने के लिए बारात निकलेगी। 1 मई को फुलकुन्दी, 2 मई की दोपहर झूलन तथा शाम को मेला लगेगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगा। 3 मई को पाठ विदाई दी जाएगी। अध्यक्षता मकसूदन तिग्गा ने की तथा संचालन ग्राम प्रधान शैलेंद्र मुंडा ने किया। हुरहुरी मुखिया कमल खलखो, विशु उरांव, सामू उरांव, महेश राम, विनोद उरांव, रंथु उरांव, विजय उरांव, आशिष उरांव, लछमन महतो, मोहित सिंह, सुनील उरांव, जुगेश्वर सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी मामले में 3 सिपाही जेल भेजे हजारीबाग जिला कोषागार से करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। करीब 15.41 करोड़ रुपये की अवैध निकासी करने के आरोप में पुलिस ने तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंभू कुमार, रजनीश सिंह और धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने वित्तीय गड़बड़ी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।1
- बड़कागांव हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ पंचायत के कुशवाहा खेल मैदान के समीप हहारो नदी किनारे गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। डीएमएफटी मद अंतर्गत इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़कागांव के युवा अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के युवा परिश्रमी और प्रतिभावान हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। ग्रामीणों की मांग पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शिवाडीह होरममोड सड़क निर्माण को शासन स्तर पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही कुशवाहा खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी उन्होंने घोषणा किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला प्रतिनिधि अजय साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, सोहनलाल मेहता, मनीष पांडे, नर्सिंग प्रसाद, भीखन महतो, पारस महतो, भवानी प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और क्षेत्र में निरंतर प्रगति की उम्मीद व्यक्त की।1
- झुमरा बाजार का वार्षिक नया लीज अभी तक नहीं हुआ है, इसके बावजूद भी लगातार चुंगी वसूली की जा रही है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री संजय कुशवाहा ने कड़ा विरोध जताते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने साफ कहा कि बिना वैध लीज के इस तरह की वसूली पूरी तरह गलत है और आम जनता के साथ अन्याय है। प्रशासन से इस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस वीडियो में सुनिए, उन्होंने क्या कहा— #झुमराबाजार #चुंगीवसूली #भाजपा #SanjayKushwaha #स्थानीयमुद्दा #जनआवाज1
- प्रखंड स्थित श्रीराम भारत गैस के उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग कर गैस सिलेंडर के लिए जब गैस गोदाम जातें है तो पता चलता है कि उनके उपभोक्ता संख्या का गैस सिलेंडर किसी और को दे दिया गया है,जबकि जिस उपभोक्ता ने ऑनलाइन बुकिंग की थी उसने गैस सिलेंडर लिया ही नहीं? श्री राम भारत गैस एजेंसी में बुधवार सुबह गैस स्टॉक की खबर फैलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी महंगी परेशानी। ऑनलाइन बुकिंग वाले ग्राहकों को होम डिलीवरी का झांसा देकर एजेंसी परिसर में घंटों लाइनों में खड़ा किया जा रहा है। सैकड़ों लोग अफरा-तफरी में फंस गए, धक्का-मुक्की से महिलाएं-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। गोदाम से सीधा वितरण बंद होने से देरी बढ़ी, अव्यवस्था चरम पर। एजेंसी कर्मियों ने सफाई दी—'होम डिलीवरी होगी।' लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही। बीते दिनों अंचलाधिकारी चंदवा ने गोदाम का दौरा कर साफ शब्दों में कहा था: 'गोदाम से वितरण गैरकानूनी! घर-घर डिलीवरी सुनिश्चित करें।' उपभोक्ता चिल्ला रहे: प्रशासन जागो! पारदर्शी व्यवस्था लाओ, बुकिंग वालों को प्राथमिकता दो। अन्यथा यह लूट जारी रहेगी।4
- केरेडारी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव विधानसभा के केरेडारी मंडल अंतर्गत मां अष्टभुजी की धरा कंडाबेर पंचायत से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत श्रद्धालुओं का 54वाँ जत्था पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। इस क्षण में स्वयं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए बुजुर्ग श्रद्धालुओं यात्रियों के पाँव पखारे और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए इस यात्रा की महत्ता बताई और कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उन्हें ईश्वर के द्वार तक पहुँचाकर तीर्थाटन करना ही उनके जीवन का सबसे पुण्य कार्य है। कंडाबेर पंचायत से रवाना हुए इस 54वें जत्थे में कुल 65 श्रद्धालु शामिल हैं, जो भक्तिभाव से ओत-प्रोत होकर अपनी तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। विदाई के समय का दृश्य अत्यंत मनमोहक और भावुक था, जहाँ ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर एक अनूठी मुस्कान और आँखों में आस्था की चमक साफ दिखाई दे रही थी। इस गौरवशाली अवसर पर सांसद प्रतिनिधियों और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिसमें विशेषरूप से लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, मांडू विधानसभा प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सांसद तीर्थदर्शन प्रभारी जुगनू सिंह, घाटो मंडल सांसद प्रतिनिधि शंकर कर माली, महेंद्र सिंह, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिबू महतो, केरेडारी मंडल अध्यक्ष सुनील राज उर्फ शेर सिंह, उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। अब तक 53 जत्थों को सफलतापूर्वक तीर्थ दर्शन कराने वाला यह महाअभियान आज हजारीबाग की पहचान बन चुका है, जो राजनीति से ऊपर उठकर जन-जन की श्रद्धा का केंद्र है।1