रमजान में भाईचारे का संदेश, इफ्तार में जुटे लोग, जिला पंचायत प्रत्याशी मौआज्जम खान ने कराया इफ्तार, इफ्तार में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोग जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के ग्राम पिपलैड़ा में एडवोकेट मौआज्जम खान के आवास व चुनाव कार्यालय पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर एडवोकेट मौआज्जम खान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह के फज़्लो करम से रोजा इफ्तार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एडवोकेट मौआज्जम खान जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 17 से प्रत्याशी हैं, जो लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अपने विचार साझा कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास व जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस मौके पर AIMIM पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रमजान में भाईचारे का संदेश, इफ्तार में जुटे लोग, जिला पंचायत प्रत्याशी मौआज्जम खान ने कराया इफ्तार, इफ्तार में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोग जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के ग्राम पिपलैड़ा में एडवोकेट मौआज्जम खान के आवास व चुनाव कार्यालय पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर एडवोकेट मौआज्जम खान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह के फज़्लो करम से रोजा इफ्तार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एडवोकेट मौआज्जम खान जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 17 से प्रत्याशी हैं, जो लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अपने विचार साझा कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास व जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस मौके पर AIMIM पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के ग्राम पिपलैड़ा में एडवोकेट मौआज्जम खान के आवास व चुनाव कार्यालय पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर एडवोकेट मौआज्जम खान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह के फज़्लो करम से रोजा इफ्तार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एडवोकेट मौआज्जम खान जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 17 से प्रत्याशी हैं, जो लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अपने विचार साझा कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास व जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस मौके पर AIMIM पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- हापुड़ में कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान, विक्की शर्मा ने जिला अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाए सवाल हापुड़ में कांग्रेस संगठन को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। इंटरव्यू में विक्की शर्मा ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि समझ नहीं आ रहा कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं या नहीं। इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- गृहकर वृद्धि के विरोध में अवधेश शर्मा का अनशन समाप्त, गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के. गर्ग — मांगें नहीं मानी गईं तो फिर आंदोलन होगा गाजियाबाद, 7 मार्च। नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए गृहकर (हाउस टैक्स) के विरोध में जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन नए चरण में पहुंच गया है। अंबेडकर पार्क, नवयुग मार्केट में पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे मंडल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों और समर्थकों की उपस्थिति में जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया। अनशन समाप्त करते हुए अवधेश शर्मा ने कहा कि गृहकर की अत्यधिक बढ़ोतरी आम जनता और व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दबाव और गिरफ्तारी से आंदोलन कमजोर नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस मौके पर गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के. गर्ग ने कहा कि फिलहाल अनशन समाप्त कर दिया गया है, लेकिन यदि नगर निगम ने शहरवासियों और व्यापारियों की मांगों को नहीं माना तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य इस मुद्दे पर मजबूती से डटे रहेंगे और जनहित में संघर्ष जारी रहेगा। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने अवधेश शर्मा को धरना स्थल से हटाकर हिरासत में ले लिया था। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों का सम्मान करते हुए उन्होंने एसीपी उपासना पांडेय और शहर कोतवाल सचिन बालियान के समक्ष गिरफ्तारी दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समर्थकों सहित रिहा कर दिया। रिहाई के बाद धरना स्थल के बाहर समर्थकों ने अवधेश शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड-33 के पार्षद धीरेंद्र यादव ‘बिल्लू’ भी मौजूद रहे। जनता के हित में पार्षद पद से उनके द्वारा दिए गए इस्तीफे का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि गृहकर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।4
- वार्ड नंबर 70 श्याम एंक्लेव की मेंन रोड आईसीसी की रोड बनी है पूर्ण रूप से तैयार हो गई है हम श्री रामनिवास बंसल जी पार्षद जी से धन्यवाद बोलते हैं और जिस जिस का सहयोग बनाने में रहा सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट3
- HAPUR DESK :- ईरान के सुप्रीम लीडर खामनोई की हत्या को लेकर गम और गुस्से के माहौल के बीच शिया समुदाय ने गहरा दुख जताते हुए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम ईरानी लीडर आयतुल्लाह खामनोई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हुई मौत को लेकर शिया समुदाय में गम और गुस्से का माहौल बना हुआ है। शिया नगर के नाम से प्रसिद्ध बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में सैकड़ो लोग इकट्ठे हुए, जिन्होंने खामनोई की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए अमेरिका और इजरायल की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला, जिसमें युवा वर्ग अपने हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां हाथ में लिए हुए थे। जिन पर जब तक सूरज चांद रहेगा खामनोई तुम्हारा नाम रहेगा। तुम्हारी मौत का बदला लेकर रहेंगे लेकर रहेंगे। अमेरिका इसराइल और उनके मददगार मुल्कों को मिट्टी में मिला देंगे जैसे नारे लिखे हुए थे। पूर्व प्रधान अली हसन, नाजिम हुसैन, जव्वाद हुसैन ने फिलिस्तीन और गाजा पट्टी में मासूम बच्चे और औरतें का कटले आम मचाने के बाद ईरान पर बमों से हमला करने वाले इसराइल और अमेरिका का साथ दे रहे मुस्लिम मुल्कों पर लानत भेजते हुए एक दिन खुद भी इसका खामियाजा भुगतने का दावा किया। इसके उपरांत जामा मस्जिद में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें खिताब करते हुए मौलाना बाकिर रजा सैय्यदी ने ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनोई की हत्या को गरीब मजलूमों के साथ ही मजहबे इस्लाम के लिए बहुत बड़ा आघात बताया। उन्होंने सब्र और संयम से काम लेते हुए दिवंगतो की मेफिरत को दुआ और गरीब मजलूमों में खैरात, जकात, फितरा बांटकर अमन और अमान की दुआ करने का आहवान भी किया।1
- This website is very useful✅ Follow @protipsnews for more informative videos #documents #students #instagram #tipsandtricks #information | Anjali Singh1
- यूपी के जनपद हापुड़ के तहसील धौलाना परिसर में शनिवार को यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के सर्वण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर एक्ट के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और इसे वापस लेने की मांग की। धरने के दौरान किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष महेश तोमर ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 से आम जनता और किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी कारण संगठन क्षेत्र के लोगों को इस एक्ट के खिलाफ जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहा है और उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से इस एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही कहा कि जल्द ही संगठन और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली कूच कर अपने विरोध को दर्ज कराएंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग की। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग पत्र को शासन तक भेजा जाएगा, ताकि संबंधित स्तर पर इस पर विचार किया जा सके। धरना प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही। इस दौरान तहसील परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।3