Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sheetu Yadav
More news from Etah and nearby areas
- Post by Sheetu Yadav1
- Post by Hari Singh Goutam1
- वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मरीज अस्पताल में भर्ती था। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों के न आने के कारण मरीज की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अस्पताल के सीएमएस और पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।1
- Post by Samir khan1
- आगामी रंगों के पर्व एवं रमजान माह पर शांति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा जलेसर में मिश्रित आबादी व बाजार में होली व रमजान के चलते फ्लैग मार्च किया गया। रिपोर्टर रवेन्द्र जादौन एटा2
- हाथरस। होलिका दहन को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने प्रभाकर चौधरी, डीआईजी अलीगढ़ मंडल, सोमवार को हाथरस पहुंचे। उन्होंने सासनी गेट से पंजाबी मार्केट और तालाब चौराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन से शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन और होली मनाने की अपील की गई। पैदल मार्च में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, योगेंद्र कृष्ण नारायण त्रिपाठी और थाना सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।1
- नव दिवसीय नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ का भव्य समापन रिपोर्ट सुरेंद्र कुमार गुप्ता बलिया उत्तर प्रदेश। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जो दिन के 12:00 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 1:00 बजे तक चला। राम कथा के अंतिम दिन पंडित गौरंगी गौरी जी ने भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों के वनवास के बाद जब प्रभु राम अयोध्या लौटे तो पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस अवसर पर जननायक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता, ऋषिराज सिंह, कृष्णा राज सिंह, श्रीमती मीरा सिंह सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- मारपीट का आरोप जालौन पुलिस के अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आए, अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जालौन में दहेज हत्या का आरोप; पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का भी आरोप जालौन। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोना निवासी एक विवाहिता की अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में मायके पक्ष के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लोना, जनपद जालौन निवासी दीपक पुत्र केशनारायण अहमदाबाद में पानी-पुरी का व्यापार करता था। वहीं उसकी पत्नी सोनम (उम्र लगभग 25 वर्ष) की दो दिन पहले अहमदाबाद में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अहमदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को लेकर अपने पैतृक गांव ग्राम पंचायत लोना, जनपद जालौन ले आए। जब अंतिम संस्कार के समय मृतका का मायके पक्ष गांव पहुंचा तो उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। मायके पक्ष का कहना है कि यह मारपीट पुलिस की मौजूदगी में की गई। मृतका सोनम के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को उसके पति दीपक, ननद, नंदोई तथा सास-ससुर द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था और इसी को लेकर उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुत्र प्रशांत (लगभग 3 वर्ष) और पुत्री परी (लगभग 5 वर्ष) हैं। मायके पक्ष ने पूरे मामले की सूचना जालौन पुलिस को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1