मारपीट का आरोप जालौन पुलिस के अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आए, अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जालौन में दहेज हत्या का आरोप; पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का भी आरोप जालौन। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोना निवासी एक विवाहिता की अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में मायके पक्ष के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लोना, जनपद जालौन निवासी दीपक पुत्र केशनारायण अहमदाबाद में पानी-पुरी का व्यापार करता था। वहीं उसकी पत्नी सोनम (उम्र लगभग 25 वर्ष) की दो दिन पहले अहमदाबाद में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अहमदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को लेकर अपने पैतृक गांव ग्राम पंचायत लोना, जनपद जालौन ले आए। जब अंतिम संस्कार के समय मृतका का मायके पक्ष गांव पहुंचा तो उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। मायके पक्ष का कहना है कि यह मारपीट पुलिस की मौजूदगी में की गई। मृतका सोनम के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को उसके पति दीपक, ननद, नंदोई तथा सास-ससुर द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था और इसी को लेकर उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुत्र प्रशांत (लगभग 3 वर्ष) और पुत्री परी (लगभग 5 वर्ष) हैं। मायके पक्ष ने पूरे मामले की सूचना जालौन पुलिस को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Post by Sheetu Yadav1
- Post by Hari Singh Goutam1
- वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मरीज अस्पताल में भर्ती था। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों के न आने के कारण मरीज की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अस्पताल के सीएमएस और पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।1
- Post by Samir khan1
- आगामी रंगों के पर्व एवं रमजान माह पर शांति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा जलेसर में मिश्रित आबादी व बाजार में होली व रमजान के चलते फ्लैग मार्च किया गया। रिपोर्टर रवेन्द्र जादौन एटा2
- नव दिवसीय नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ का भव्य समापन रिपोर्ट सुरेंद्र कुमार गुप्ता बलिया उत्तर प्रदेश। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जो दिन के 12:00 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 1:00 बजे तक चला। राम कथा के अंतिम दिन पंडित गौरंगी गौरी जी ने भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों के वनवास के बाद जब प्रभु राम अयोध्या लौटे तो पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस अवसर पर जननायक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता, ऋषिराज सिंह, कृष्णा राज सिंह, श्रीमती मीरा सिंह सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- लायन्स क्लब जोधपुर के तत्वावधान में संभाग 7 का सम्भागीय अधिवेशन "ज्ञान प्रीत" का आयोजन। जोधपुर। लायन्स क्लब जोधपुर के तत्वावधान में संभाग 7 का सम्भागीय अधिवेशन "ज्ञान प्रीत" का आयोजन सम्भागीय अध्यक्ष लायन सरिता जी सुराणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लायन विरेंद्र सा सुराणा, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक पीएमजे लायन राजू जी मनवानी (मुख्य अतिथि) पूर्व प्रान्तपाल लायन अनिल जी नाहर (विशिष्ट अतिथि)प्रान्त 3233 ई 2 की प्रथम महिला प्रान्तपाल आदरणीय लायन सुशीला जी बोहरा (विशिष्ट अतिथि), पूर्व प्रान्तपाल लायन डॉ डी एस चौधरी (विशिष्ट अतिथि) पूर्व प्रान्तपाल लायन सुरेश जी गोयल एवं पीएमसीसी लायन डॉ संजीव जैन, लायन आर के ओझा, सम्भागीय एडवाइजर लायन प्रमोद राज जैन,सम्भागीय सचिव लायन नीतू विधानी, अधिवेशन की कार्डिनेटर लायन नीता जैन,एमओसी लायन मंजू जोशी एवं लायन किरण बिहानी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर होस्ट क्लब के लायन्स क्लब जोधपुर के अध्यक्ष लायन अरुण बोराणा, सचिव लायन सीता राठौड़, कोषाध्यक्ष लायन प्रमोद राज जैन, लायन बी एम बंसल, लायन सुनील धारीवाल, लायन जितेन्द्र राज जैन, लायन लायन ओ पी मोहनोत, लायन अनुपम चौरड़िया, लायन अजय मोहनोत, लायन रेणुका मोहनोत, लायन इन्दु जैन, लायन शशि बंसल, लायन मनीषा चौरड़िया, एवं सम्भाग 7 के कुल 12 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष वेस्ट क्लब अध्यक्ष लायन जितेन्द्र बोहरा, एक्टिव अध्यक्ष लायन उषा गर्ग, सचिव लायन अरूण बलाई, मारवाड़ द ग्रेट अध्यक्ष लायन दुर्गेश नन्दिनी, फोर्ट अध्यक्ष लायन शशि बाहेती ,आगाज अध्यक्ष शशि त्रिवेदी, सनसिटी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, सचिव हुक्माराम भाटी, लायन प्रवीण लता सुमरा, श्रद्धा अध्यक्ष लायन वंदना चौधरी के साथ साथ सभी क्लबों के 150 सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति में अधिवेशन सम्पन्न हुआ। लायन्स क्लबों के समस्त सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं !!1
- मारपीट का आरोप जालौन पुलिस के अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आए, अहमदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जालौन में दहेज हत्या का आरोप; पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का भी आरोप जालौन। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोना निवासी एक विवाहिता की अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में मायके पक्ष के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लोना, जनपद जालौन निवासी दीपक पुत्र केशनारायण अहमदाबाद में पानी-पुरी का व्यापार करता था। वहीं उसकी पत्नी सोनम (उम्र लगभग 25 वर्ष) की दो दिन पहले अहमदाबाद में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अहमदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को लेकर अपने पैतृक गांव ग्राम पंचायत लोना, जनपद जालौन ले आए। जब अंतिम संस्कार के समय मृतका का मायके पक्ष गांव पहुंचा तो उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। मायके पक्ष का कहना है कि यह मारपीट पुलिस की मौजूदगी में की गई। मृतका सोनम के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को उसके पति दीपक, ननद, नंदोई तथा सास-ससुर द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था और इसी को लेकर उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुत्र प्रशांत (लगभग 3 वर्ष) और पुत्री परी (लगभग 5 वर्ष) हैं। मायके पक्ष ने पूरे मामले की सूचना जालौन पुलिस को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1