Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना जहानाबाद जिला क्षेत्र में 5 वर्षीय छात्र का हत्या पटना जहानाबाद जिला क्षेत्र में 5 वर्षीय छात्र का हत्या, जांच मे जुटी पुलिस
संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
पटना जहानाबाद जिला क्षेत्र में 5 वर्षीय छात्र का हत्या पटना जहानाबाद जिला क्षेत्र में 5 वर्षीय छात्र का हत्या, जांच मे जुटी पुलिस
More news from बिहार and nearby areas
- पटना जहानाबाद जिला क्षेत्र में 5 वर्षीय छात्र का हत्या, जांच मे जुटी पुलिस1
- फिल्म:लव स्टोरी मोहब्बत मेरी जान अभिनेता चिंटू तिवारी1
- नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नौबतपुर थाना पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के छोटी कोपा गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने तत्काल एक टीम का गठन किया और निर्धारित स्थान पर छापेमारी की योजना बनाई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटी कोपा गांव में छापेमारी की, जहां से 50 वर्षीय प्रवीण वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसके घर की सघन तलाशी ली, तो वहां से 2 देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों को विधिवत जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन हथियारों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।1
- राजधानी पटना में आज नेऊरा प्रखंड निर्माण संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर नेऊरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए इस दिशा में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद, सचिव सरयू प्रसाद, समाजसेवी एवं बलुआ पंचायत के पूर्व मुखिया परमेश्वर सिंह तथा सदस्य दीपक कुमार उपस्थित रहे।1
- ईस्टर मिलन समारोह में आरएसएस विचारक और राष्ट्रीय लोकमत केन्द्र के मार्गदर्शक श्री सुनील पांडेय जी बोले भारतीय धर्म संसद स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलते हुए शांति और सद्भावना का संदेश दे रही है। ग्रेटर नोएडा के फादर एंगल स्कूल में आयोजित ईस्टर मिलन समारोह में श्री पांडेय ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का सपना सनातन, भाईचारे और ऋषि मुनियों के बताए रास्ते पर चल कर ही पूरा होगा..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- भोजपुर में उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, भोजपुर श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय विधायक बड़हरा श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं माननीय विधायक जगदीशपुर श्री भगवान सिंह कुशवाहा को पौधा भेंट कर किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री महोदय द्वारा जिले के सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर आयुक्त भोजपुर को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख स्थलों जैसे अस्पताल, बस स्टैंड, मुख्य बाजार आदि में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा इनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कचरा उठाव नियमित रूप से किया जाए। उपमुख्यमंत्री महोदय ने नगर निगम की भूमि पर अवैध होर्डिंग एवं पार्किंग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होर्डिंग एवं पार्किंग की अनुमति केवल निर्धारित शुल्क प्राप्त करने के बाद ही दी जाए तथा अवैध रूप से ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बड़हरा एवं शाहपुर में मोक्षधाम निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री महोदय ने पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित राजस्व मामलों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। साथ ही, भूमि विवादों की सुनवाई अंचल कार्यालय में ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि माफियाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर श्री राज, उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता भोजपुर सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। गेहूं के फसल में आग लगी के मामले में भाकपा माले का प्रेस वार्ता एंकर। भाकपा-माले कार्यालय श्रीटोला में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य जिला सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से जगदीशपुर शाहपुर पीरो में गेहूं की फसल में आग लगी और किसान मजबूर हो गए हैं। कुल मिलाकर 800 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मुलाकात किया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुआवजा की कार्रवाई शुरू करेंगे। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष दुदुन्न सिंह, शिवमंगल यादव, हरेंद्र सिंह, विमल सिंह, दिलराज प्रीतम भी मौजूद थे। बाइट। भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य जिला सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा राजू यादव बाइट। किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह2
- पटना जिले के बिहटा क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, मौके पर करीब 5000 लीटर अधनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया गया, जबकि 400 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अड्डों को भी ध्वस्त किया।1