Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार थाना क्षेत्र के समदा चौक स्थित शमिद बर्तन दुकान में लाखों रुपए का बर्तन चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार थाना क्षेत्र के समदा चौक स्थित शमिद बर्तन दुकान में लाखों रुपए का बर्तन चोरी, जांच में जुटी पुलिस
More news from बिहार and nearby areas
- Post by मिथिलेश कुमार1
- जब बेगूसराय में नीतीश कुमार की यात्रा के सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी का फिटनेस चेक करने लगा सांड1
- मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को पहले 12 बदमाशों द्वारा घेरकर हत्या किए जाने की कहानी बताई जा रही थी, वह दरअसल दोस्त की ही रची साजिश निकली। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के कारण ही युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। दरअसल मोहनपुर गांव निवासी मनोज मेहता के पुत्र रवि मोहन कुमार गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद अपने दो दोस्तों छत्तीस कुमार और विक्रम कुमार के साथ घर से कुछ ही दूरी पर ड्रेनेज किनारे टहलने निकला था। कुछ देर बाद उसके दोनों दोस्त घबराए हुए रवि के घर पहुंचे और परिजनों को बताया कि छह मोटरसाइकिल पर सवार करीब 12 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने दावा किया कि वे किसी तरह खेत में छिपकर अपनी जान बचा लिए, लेकिन बदमाश रवि मोहन को पकड़कर पास के मक्का खेत में ले गए और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। दोस्तों की इस बात को सुनकर परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे, जहां मक्का खेत में रवि मोहन की खून से लथपथ लाश मिली। सूचना मिलने पर बिहारीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों और दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसी रात एक शादी समारोह में पटाखा छोड़ने को लेकर कुछ युवकों से रवि मोहन की बहस हो गई थी और उसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस को शुरू से ही इस कहानी पर शक हुआ। जब पुलिस ने तकनीकी और मानवीय जांच का दायरा बढ़ाया और दोनों दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरी कहानी ही बदल गई। पुलिसिया जांच में सामने आया कि मृतक रवि मोहन का अपने ही दोस्त विक्रम कुमार की पत्नी से लंबे समय से नजदीकी संबंध था। यह बात विक्रम को नागवार गुजर रही थी और वह मौका तलाश रहा था। गुरुवार की रात विक्रम ने अपने सहयोगी छत्तीस कुमार के साथ मिलकर रवि मोहन को टहलने के बहाने मक्का खेत की ओर ले गया और वहां चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शक से बचने के लिए दोनों ने 12 बदमाशों के हमले की झूठी कहानी गढ़ दी और शादी में हुए विवाद को हत्या की वजह बताने लगे। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम कुमार और उसके सहयोगी छत्तीस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बाइट: 1. मनोज कुमार मेहता, मृतक के पिता 2. नेहा कुमारी, मृतक की बहन 3. विक्रम कुमार, मुख्य आरोपी 4. छत्तीस कुमार, आरोपी 5. अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा4
- भव्य रामनवमी रथ यात्रा को लेकर शहर में उत्साह, 26 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा1
- दवा लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ़्तार बाईक सवार ने मारी ठोकर, मौत. सुपौल में रफ़्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दवा लेकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ़्तार बाईक सवार ने ठोकर मार दिया जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं इस घटना में बाईक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक बुजुर्ग की पहचान हरीपुर निवासी मो पांचू के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. यह घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि हरीपुर निवासी मोहम्मद पांचू दवा लेकर गद्दी चौक से टेम्पू पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था, जैसे ही वो घर के नजदीक पहुंचा और टेम्पो से उतर रहा था तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल वाले उसे जोरदार ठोकर मार दिया, इस दुर्घटना में बाईक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया,लेकिन सदर अस्पताल पहुँचने पर बुजुर्ग मो पांचू को डॉ ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाईक सवार दोनों युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल दोनों युवकों का नाम गौरव कुमार साह और कर्ण कुमार बताया गया है दोनों हरीपुर वार्ड -01 का रहने वाला बताया गया है।1
- Post by Sharvan Kumar1
- Post by Barihal House Biulding Lifting1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली मारपीट में एक पक्ष के महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे परिजन द्वारा ईलाज हेतु सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी के परिजन ने बताया की अपने घर के सामने खूंटा गार रहे थे इतने में पड़ोस के ही वकील महतो,सोकील महतो अपने अन्य साथी के साथ लाठी डंडे से लैश होकर आया और मारपीट करने लगा जिसमें मिथिलेश कुमार, रणवीर कुमार, रीना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। ईलाज के बाद सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। बताया गया की इससे पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है जिसको लेकर पूर्व में भी थाना में आवेदन दिया गया था।1