Shuru
Apke Nagar Ki App…
House' Lifting स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाया जाता हैं। पटना में
Barihal House Biulding Lifting
House' Lifting स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाया जाता हैं। पटना में
More news from बिहार and nearby areas
- भागलपुर जिला के सन्होला प्रखंड अंतर्गत बड़ी नाकी पंचायत के छोटी नाकी गाँव में सड़क ढलाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की ओर से कराए जा रहे सड़क ढलाई के काम में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया के द्वारा सड़क निर्माण का काम ठीक तरीके से नहीं कराया गया है। आरोप है कि काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए जल्दी-जल्दी ढलाई कर दी गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि काम केवल लोगों को दिखाने के लिए किया गया, जबकि हकीकत में सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है।1
- किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें imd ने जारी किया अलर्ट गेहूं फसलों पर बारिश की मार1
- वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप सभी हैरान1
- मधेपुरा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद जिला संवाददाता मधेपुरा मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल तथा हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को रतवारा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगापुर बलहा बासा गांव में राजीव सिंह के घर में मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसटीएफ, डीआईयू मधेपुरा तथा आलमनगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दो युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान टुनो सिंह और पाण्डव कुमार, दोनों निवासी गंगापुर बलहा बासा, थाना रतवारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान टुनो सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस तथा पाण्डव कुमार के पास से स्लिंग से बंधा देशी मस्कट बरामद किया गया। घर की तलाशी में पुलिस ने 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, दो मस्कट, दो मैगजीन, दो देशी कट्टा के बैरल, 26 पिस्टल ग्रिप, पिस्तौल स्लाइड के छह टुकड़े, 19 जिंदा कारतूस, लेथ मशीन सहित कई उपकरण व दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।2
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली मारपीट में एक पक्ष के महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे परिजन द्वारा ईलाज हेतु सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी के परिजन ने बताया की अपने घर के सामने खूंटा गार रहे थे इतने में पड़ोस के ही वकील महतो,सोकील महतो अपने अन्य साथी के साथ लाठी डंडे से लैश होकर आया और मारपीट करने लगा जिसमें मिथिलेश कुमार, रणवीर कुमार, रीना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। ईलाज के बाद सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। बताया गया की इससे पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है जिसको लेकर पूर्व में भी थाना में आवेदन दिया गया था।1
- जब बेगूसराय में नीतीश कुमार की यात्रा के सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी का फिटनेस चेक करने लगा सांड1
- सनराइज पब्लिक स्कूल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन महागामा। सनराइज पब्लिक स्कूल, सुंदरचक में डॉ. जुनेद आलम के नेतृत्व में सामूहिक दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पहले सभी लोगों ने देश और समाज की तरक्की, अमन-चैन और आपसी एकता के लिए दुआ की। इस मौके पर डॉ. जुनेद आलम ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम, अरशद जीमल, मु. नूरुद्दीन, मुर्तजा, इंजीनियर वसीम आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- Post by SR AMIT NEWS1
- Post by Abhishek ranjan C E O1