घाटमपुर में अवैध से तरीके से चल रहे अस्पताल में हुआ गैंगरेप घाटमपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घाटमपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अवैध तरीके से चल रहे निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के संचालक और उसके भांजे पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घाटमपुर स्थित अवैध तरीके से चल रहे श्री जी हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती है। आरोप है कि 16 अगस्त को अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी ने उसे आकस्मिक प्रसव (इमरजेंसी डिलीवरी) का बहाना बनाकर फोन किया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे जहानाबाद रोड स्थित पटेल रेस्टोरेंट व होटल में ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपियों का हौसला बुलंद रहा। अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने पीड़िता को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) कक्ष के अंदर बंधक बना लिया। वहाँ दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। जब भी पीड़िता ने इसका विरोध किया, उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया।31 अगस्त 2026 को आरोपी ललित सैनी उसे दोबारा जहानाबाद रोड स्थित ग्रैंड होटल ले गया और वहाँ फिर से उसके साथ जबरन गलत काम किया। जब पीड़िता के पति ने आरोपी सत्यम सैनी को फोन कर इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मामले को दबाने का दबाव बनाया।घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
घाटमपुर में अवैध से तरीके से चल रहे अस्पताल में हुआ गैंगरेप घाटमपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घाटमपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अवैध तरीके से चल रहे निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के संचालक और उसके भांजे पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घाटमपुर स्थित अवैध तरीके से चल रहे श्री जी हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती है। आरोप है कि 16 अगस्त को अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी ने उसे आकस्मिक प्रसव (इमरजेंसी डिलीवरी) का बहाना बनाकर फोन किया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे जहानाबाद रोड स्थित पटेल रेस्टोरेंट व होटल में ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपियों का हौसला बुलंद रहा। अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने पीड़िता को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) कक्ष के अंदर बंधक बना लिया। वहाँ दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। जब भी पीड़िता ने इसका विरोध किया, उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया।31 अगस्त 2026 को आरोपी ललित सैनी उसे दोबारा जहानाबाद रोड स्थित ग्रैंड होटल ले गया और वहाँ फिर से उसके साथ जबरन गलत काम किया। जब पीड़िता के पति ने आरोपी सत्यम सैनी को फोन कर इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मामले को दबाने का दबाव बनाया।घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
- जर्जर मकान में बरसात की रातें गुजार रहा परिवार, गेहूं-लाही और गृहस्थी का सामान भी हुआ बर्बाद* (प्रधानमंत्री आवास योजना से अपात्र किए जाने का आरोप, तहसील दिवस में जयप्रकाश ने लगाई सुरक्षा की गुहार) रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर/नर्वल। लगातार हो रही बारिश के बीच नर्वल तहसील क्षेत्र के लाखनखेड़ा ग्राम पंचायत के मजरे सर्वांगपुर में एक किसान परिवार जर्जर मकान में जिंदगी गुजारने को मजबूर है। मकान की हालत इतनी खराब बताई जा रही है कि परिवार के सामने हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं बारिश के चलते घर में रखा गेहूं, लाही और गृहस्थी का जरूरी सामान भी खराब हो गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार के मुखिया जयप्रकाश पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम सर्वांगपुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि हाल ही में उनके मकान की स्थिति की जांच करने एक लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। जयप्रकाश का आरोप है कि जांच के दौरान लेखपाल ने उनसे कहा कि “जब पूरा घर गिर जाएगा या कोई हादसा होगा, तभी आपको किसी योजना का लाभ मिल पाएगा।” पीड़ित के इस आरोप ने सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए किए जा रहे सत्यापन और पात्रता प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि लेखपाल की ओर से इस संबंध में क्या कहा गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जर्जर मकान में परिवार को सता रहा हादसे का डर जयप्रकाश के मुताबिक उनका मकान काफी समय से जर्जर हालत में है। लगातार बारिश के कारण मकान की स्थिति और खराब होती जा रही है। दीवारें कमजोर होने के साथ ही छत भी क्षतिग्रस्त है। बारिश के दौरान मकान में पानी भरने और सीलन के कारण परिवार की परेशानी लगातार बढ़ रही है। परिवार का कहना है कि रात के समय सबसे ज्यादा डर बना रहता है। मकान की कमजोर हालत को देखते हुए परिवार के सदस्यों को हर समय आशंका रहती है कि कहीं अचानक छत या दीवार भरभराकर न गिर जाए। इसके बावजूद उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है। बारिश ने किसान की गृहस्थी भी उजाड़ी लगातार बारिश का असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ा है। जयप्रकाश किसान हैं और उनके घर में रखा गेहूं तथा लाही बारिश और नमी की वजह से खराब हो चुका है। इसके अलावा गृहस्थी का जरूरी सामान भी बारिश के पानी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि खेती-किसानी से होने वाली आमदनी से ही परिवार का खर्च चलता है। ऐसे में अनाज और घर में रखा सामान बर्बाद होने से आर्थिक संकट और गहरा गया है। एक ओर परिवार के पास रहने के लिए सुरक्षित मकान नहीं है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने उनकी जमा पूंजी और जरूरी सामान को भी नुकसान पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता पर उठाए सवाल जयप्रकाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जर्जर मकान में रहने और आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्हें योजना से अपात्र कर दिया गया। वहीं कई ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जो उनकी नजर में योजना के पात्र नहीं हैं। पीड़ित ने ग्राम प्रधान और संबंधित जिम्मेदारों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पात्रता सूची की निष्पक्ष जांच और दोबारा भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों की टीम यदि मौके पर पहुंचकर मकान की वास्तविक स्थिति और परिवार की आर्थिक स्थिति का सत्यापन करे तो हकीकत सामने आ सकती है। तहसील दिवस में लगाई सुरक्षा की गुहार मामले को लेकर जयप्रकाश ने तहसील दिवस में अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर परिवार की सुरक्षा और सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि जर्जर मकान का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और परिवार को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही बारिश में बर्बाद हुए गेहूं, लाही और गृहस्थी के सामान का भी सर्वे कराकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और जर्जर मकान के कारण कोई हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय हादसे से पहले परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। अब देखना यह है कि तहसील दिवस में दी गई शिकायत के बाद प्रशासन मौके पर जांच कराकर परिवार को राहत देता है या नहीं और प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में लगाए गए आरोपों की जांच किस स्तर तक पहुंचती है।3
- हमीरपुर - बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर,पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका ।। बीच सड़क दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर, पिस्टल से हुई सरेआम फायरिंग से थर्रा उठा सदर इलाका, युवक पर गोली चलाते हुए दबंग कैमरे के हुआ कैद, इलाके में फैली दहसत - लोग जान बचाते सड़क पर भागते दिखे, युवक की खड़ी कार में भी दबंग ने चलाई गोली, जान बचाकर भगता नज़र आया युवक, दबंग फायरिंग करने वाला मौके से हुआ फरार, फायरिंग करने वाला युवक पंडित ट्रेडर्स कंपनी का मालिक बताया जा रहा । मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के सामने जमकर हुआ बवाल।4
- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 3 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 5 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- अमेरिकी ठिकानों की रक्षा के लिए बनाए गए ईरानी मिसाइलों द्वारा जॉर्डन के एक हवाई रक्षा अड्डे के नष्ट होने का क्षण, जिसे एक अमेरिकी सैनिक ने रिकॉर्ड किया। Moment of the destruction of one of the Jordanian air defense platforms by Iranian missiles that were meant to protect the American bases, documented by an American soldier..1
- चलती कार में लगी आग! गंगा पुल पर मचा हड़कंप........... गंगा पुल पर चलती कार में अचानक लगी भीषण आग… मचा हड़कंप, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया! रात के समय गंगा पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवार लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गंगा घाट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए कार में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। फिलहाल कार में आग लगने की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।1
- दबंगई व पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ बजरंग दल मैदान में: कानपुर में बुजुर्ग की दुकान ध्वस्त कर कब्जे का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी* *दबंगई व पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ बजरंग दल मैदान में: कानपुर में बुजुर्ग की दुकान ध्वस्त कर कब्जे का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी* कानपुर नगर: शहर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीखेड़ा (लाल बंगला) में एक बुजुर्ग से दबंगई, रंगदारी और दुकान पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग राजेंद्र सिंह ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले में बजरंग दल के कूदने से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो वे आमरण अनशन करेंगे। *क्या है पूरा मामला?* चकेरी के काजीखेड़ा निवासी पीड़ित राजेंद्र सिंह (पुत्र स्व. देशराज सिंह) के मुताबिक, उनके पड़ोस में रहने वाला अंजुम रज़ा (पुत्र स्व. असगर अली) उन पर दुकान बेचने का लगातार दबाव बना रहा था। दुकान न बेचने पर आरोपी ने प्रति दुकान ₹10,000 प्रति माह रंगदारी की मांग की और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, जब वह किसी कार्य से शहर से बाहर गए थे और 16 अगस्त 2026 को वापस लौटे, तो देखा कि आरोपी अंजुम रज़ा ने अपने घर की दीवार से सेंध लगाकर दुकान का सारा सामान चोरी कर लिया और पूरी दुकान ध्वस्त कर अपना गेट लगा दिया। आरोप है कि दुकान में रह रहे किराएदार शफीक अहमद अंसारी ने भी मिलीभगत कर आरोपी का साथ दिया। *मारपीट और जान से मारने की धमकी* राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने 17 अगस्त और 25 अगस्त को थाना चकेरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। *बजरंग दल ने संभाला मोर्चा, दी अनशन की चेतावनी* पुलिस की कथित शिथिलता को देखते हुए अब विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल पीड़ित बुजुर्ग के समर्थन में उतर आया है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही कर पीड़ित को न्याय नहीं दिलाता, तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करते हुए आमरण अनशन पर बैठेगा।3
- घाटमपुर के जैतीपुर रोड में चली ताबड़तोड़ गोलियां मची अफरातफरी घाटमपुर के मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले दो रिटायर्ड फौजी द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जैतीपुर रोड पर हुई इस फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक के पैर को छूती हुई गोली निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शीतलपुर के निवासी और वर्तमान में मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले जितेंद्र और सत्येंद्र दोनों सगे भाई हैं। दोनों ही सेना (आर्मी) से रिटायर्ड हैं। आरोप है कि क्षेत्र में अपना दबदबा और दहशत का माहौल बनाने के चक्कर में जितेंद्र ने जैतीपुर रोड पर आकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक देवी प्रसाद (32 वर्ष, पुत्र गोपीचंद, निवासी बसंत विहार, घाटमपुर) के पैर को छूती हुई एक गोली निकल गई। पीड़ित रिक्शा चालक देवी प्रसाद ने बताया कि वहां कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही दबोच लिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उसके भाई सत्येंद्र को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है।1
- घाटमपुर में अवैध से तरीके से चल रहे अस्पताल में हुआ गैंगरेप घाटमपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घाटमपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अवैध तरीके से चल रहे निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के संचालक और उसके भांजे पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घाटमपुर स्थित अवैध तरीके से चल रहे श्री जी हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती है। आरोप है कि 16 अगस्त को अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी ने उसे आकस्मिक प्रसव (इमरजेंसी डिलीवरी) का बहाना बनाकर फोन किया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे जहानाबाद रोड स्थित पटेल रेस्टोरेंट व होटल में ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपियों का हौसला बुलंद रहा। अस्पताल के संचालक सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने पीड़िता को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) कक्ष के अंदर बंधक बना लिया। वहाँ दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। जब भी पीड़िता ने इसका विरोध किया, उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया।31 अगस्त 2026 को आरोपी ललित सैनी उसे दोबारा जहानाबाद रोड स्थित ग्रैंड होटल ले गया और वहाँ फिर से उसके साथ जबरन गलत काम किया। जब पीड़िता के पति ने आरोपी सत्यम सैनी को फोन कर इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मामले को दबाने का दबाव बनाया।घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।1