गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयगीर मोड़ के समीप रविवार की शाम करीब छह बजे कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही बाइक हवा में करीब 20 फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि झारखंड की ओर से आ रही एक कार और बाराचट्टी बाजार से झारखंड की ओर जा रही बाइक के बीच यह जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इमामगंज निवासी रामबचन पांडेय के 51 वर्षीय पुत्र सुनील पांडेय और झारखंड के चतरा जिले के टेकन गांव निवासी 38 वर्षीय मुकेश कुमार (पिता पोकन सिंह) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल ललन कुमार (पिता चंदर भोक्ता, निवासी चतरा) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ऑटो के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बाराचट्टी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेजने की तैयारी की जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डायल-112 की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि घायल युवक को ऑटो से अस्पताल भेजे जाने के करीब दस मिनट बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया और यातायात को सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयगीर मोड़ के समीप रविवार की शाम करीब छह बजे कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही बाइक हवा में करीब 20 फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि झारखंड की ओर से आ रही एक कार और बाराचट्टी बाजार से झारखंड की ओर जा रही बाइक के बीच यह जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इमामगंज निवासी रामबचन पांडेय के 51 वर्षीय पुत्र सुनील पांडेय और झारखंड के चतरा जिले के टेकन गांव निवासी 38 वर्षीय मुकेश कुमार (पिता पोकन सिंह) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल ललन कुमार (पिता चंदर भोक्ता, निवासी चतरा) को स्थानीय लोगों की मदद से
तुरंत ऑटो के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बाराचट्टी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेजने की तैयारी की जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डायल-112 की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि घायल युवक को ऑटो से अस्पताल भेजे जाने के करीब दस मिनट बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया और यातायात को सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- गया के बाराचट्टी में लोक कल्याण निधि लिमिटेड कंपनी के ऑनर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।1
- गया जिले के आमस प्रखंड के बाजितपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों की काफी कमी है। यहाँ बेहतर शिक्षा की उम्मीद लगाए सैकड़ों छात्र बैठे हैं। इस विद्यालय में वर्तमान में मैथ, हिंदी, अंग्रेजी और सोशल साइंस के शिक्षकों की बेहद जरूरत है।1
- चतरा के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित डाहा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, प्रमाण-पत्र सौंपकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव ने कहा कि राजद हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज उठाती रही है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया ताकि हर गांव और पंचायत में पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव की विचारधारा को पहुंचाया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होती है और नए पदाधिकारियों के आने से हंटरगंज प्रखंड में राजद को नई ऊर्जा मिलेगी। पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में लेंजवा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद आरिफ, संतोष पासवान, शैलेन्द्र भारती, मोहन दास, कपिल दास, गनौरी यादव, विकास यादव और राजेश यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गया जी के मगध आईजी कार्यालय में हर दिन शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।1
- बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और महागठबंधन के विधायकों की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गया के बिपार्ड (विपार्ट) में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से विपक्ष की दूरी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए इसे टाल दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था और यदि कोई नहीं आया, तो इस पर वे कुछ नहीं कह सकते। यह दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस आयोजन में सत्ता पक्ष के कई विधायक और जनप्रतिनिधि तो मौजूद रहे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई प्रमुख चेहरों की अनुपस्थिति साफ दिखाई दी। विपक्ष के इस कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, विपक्ष की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस मुद्दे को तूल देने से बचते हुए साफ किया कि सभी दलों को समान रूप से निमंत्रण भेजा गया था और इसमें शामिल होना या न होना संबंधित नेताओं और विधायकों का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है।1
- गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कांडों में वांछित ₹50,000 के इनामी और टॉप-10 अपराधकर्मी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौखा उर्फ सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है।1
- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर 7 मिनट तक हवा में रुका रहा। इस घटना के कारण नीचे खड़े लोगों में अचानक हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।1
- गया के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी सड़क मार्ग पर करमौनी कट के पास रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन एक ही बारात में शामिल होकर बोधगया से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान करमौनी कट के पास किसी कारणवश दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, जबकि क्षतिग्रस्त बलेनो सड़क पर ही खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डायल 112 की टीम के अनुसार, दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति और समझौता हो जाने के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया, जिसके चलते इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।1