Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाय रे जवानी तोर | फुल सोंग यूट्यूब चैनल | Kunal Music Studio
KUNAL MUSIC STUDIO
हाय रे जवानी तोर | फुल सोंग यूट्यूब चैनल | Kunal Music Studio
- KUNAL MUSIC STUDIOपंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़फुल सोंग लिंक https://youtu.be/zMdGeUcWc9w?si=QLDOatXJk0kP6Dsa2 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by KUNAL MUSIC STUDIO1
- महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 04 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। बाद में दिनांक 01/03/2026 को आरोपी महिला द्वारा नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया गया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन में देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात आरोपी द्वारा प्रार्थी को डराया-धमकाया गया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर लिया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा एवं थाना कोतवाली की टीम का विशेष योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- लोहाटी पुल के पास डोडकी भाठा बिल्हा मे पैकेट से मोबाइल छीन कर तोड़ कर की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीर बहादुर बांधे पिता कमलेश कुमार बांधे उम्र 24 साल साकिन डोडकी भाठा वार्ड क्रमांक 11थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 23.12 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विववरण – मैं वार्ड नं 11 डोडकीभाठा बिल्हा मे रहता हूं रोजी मजदुरी का काम करता हूं आज दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीब 10 बजे लौहाटी पुल के पास सोनू लहरे के साथ बैठा था उसी समय रिस्ते के चाचा का लडका कृष्णा बांधे वहां पर आया और जेब से मोबाईल को निकाल कर भागने लगा जिसे दौडा कर पकडा तो मेरे मोबाईल टेक्नोपाप कम्पनी को जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे मोबाईल टूट गया है तथा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे बांये कान के ऊपर सिर में चुडा से मारा है खून निकला है दर्द हो रहा है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस ने अपराध धारा 296 324 3513 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- जिला मुख्यालय से नजदीकी गांव कुई रामगुड़ा शारसताल त्यागपुर गोपालपुर बासी देवरी एवं देव करा गांव की ओर हाथी विचरण कर रहै हैं जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम डीएफओ श्री अशोक सोलंकी उपवन मंडला अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह जाटव वनपरि अतुल बघेल वनपरिक्षैत्र अधिकारी एवं टीम के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है3
- Post by User27951
- बिलासपुर। शहर के ओल्ड बस स्टैंड चौक के पास एक युवक की सरेराह जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक और एक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को चप्पल और मुक्कों से पीटा गया। घटना के पीछे प्रसाद वितरण के दौरान हुए विवाद की बात कही जा रही है। बीच सड़क हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1