logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने मोहा सबका मन समारोह में हरियाणा का पारंपरिक संस्कृति की दिखी झलक उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने स्वयं भी बंधवाई पगड़ी, श्रेष्ठï प्रतिभागियों को किया सम्मानित पलवल में आयोजित हीरक जयंती समारोह के दौरान पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने समारोह में पहुंचे लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगी पगडिय़ों और पारंपरिक अंदाज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्साह और उमंग का अनूठा माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए पगड़ी बांधने की पारंपरिक शैली से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में सुनील, सुरेश और नरेश ठाकुर सहित अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और समारोह में पहुंचे लोगों ने भी पगड़ी बंधवाकर इस परंपरा के प्रति अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। पगड़ी बंधवाने के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक तरीके से सलीके के साथ बांधी गई पगडिय़ों ने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया। दर्शकों ने भी इस अनूठी प्रतियोगिता का आनंद लिया और प्रतिभागियों की कला की सराहना की। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और पारंपरिक पहनावे को सहेजने का संदेश भी दिया गया। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩे की दिशा में यह पहल सराहनीय रही। हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता यादगार आकर्षण बनी रही। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने श्रेष्ठï पगडिय़ां बांधने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

1 hr ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist Palwal, Haryana•
1 hr ago

हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने मोहा सबका मन समारोह में हरियाणा का पारंपरिक संस्कृति की दिखी झलक उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने स्वयं भी बंधवाई पगड़ी, श्रेष्ठï प्रतिभागियों को किया सम्मानित पलवल में आयोजित हीरक जयंती समारोह के दौरान पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने समारोह में पहुंचे लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगी पगडिय़ों और पारंपरिक अंदाज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्साह और उमंग का अनूठा माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए पगड़ी बांधने की पारंपरिक शैली से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में सुनील, सुरेश और नरेश ठाकुर सहित अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और समारोह में पहुंचे लोगों ने भी पगड़ी बंधवाकर इस परंपरा के प्रति अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। पगड़ी बंधवाने के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक तरीके से सलीके के साथ बांधी गई पगडिय़ों ने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया। दर्शकों ने भी इस अनूठी प्रतियोगिता का आनंद लिया और प्रतिभागियों की कला की सराहना की। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और पारंपरिक पहनावे को सहेजने का संदेश भी दिया गया। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩे की दिशा में यह पहल सराहनीय रही। हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता यादगार आकर्षण बनी रही। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने श्रेष्ठï पगडिय़ां बांधने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पलवल में हरियाणा दिवस के कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सीमा ने सब को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
    1
    पलवल में हरियाणा दिवस के कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सीमा ने सब को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    20 min ago
  • हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने मोहा सबका मन समारोह में हरियाणा का पारंपरिक संस्कृति की दिखी झलक उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने स्वयं भी बंधवाई पगड़ी, श्रेष्ठï प्रतिभागियों को किया सम्मानित पलवल में आयोजित हीरक जयंती समारोह के दौरान पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने समारोह में पहुंचे लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगी पगडिय़ों और पारंपरिक अंदाज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्साह और उमंग का अनूठा माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए पगड़ी बांधने की पारंपरिक शैली से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में सुनील, सुरेश और नरेश ठाकुर सहित अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और समारोह में पहुंचे लोगों ने भी पगड़ी बंधवाकर इस परंपरा के प्रति अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। पगड़ी बंधवाने के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक तरीके से सलीके के साथ बांधी गई पगडिय़ों ने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया। दर्शकों ने भी इस अनूठी प्रतियोगिता का आनंद लिया और प्रतिभागियों की कला की सराहना की। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और पारंपरिक पहनावे को सहेजने का संदेश भी दिया गया। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩे की दिशा में यह पहल सराहनीय रही। हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता यादगार आकर्षण बनी रही। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने श्रेष्ठï पगडिय़ां बांधने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
    1
    हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने मोहा सबका मन समारोह में हरियाणा का पारंपरिक संस्कृति की दिखी झलक
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने स्वयं भी बंधवाई पगड़ी, श्रेष्ठï प्रतिभागियों को किया सम्मानित 




पलवल में आयोजित हीरक जयंती समारोह के दौरान पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने समारोह में पहुंचे लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगी पगडिय़ों और पारंपरिक अंदाज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्साह और उमंग का अनूठा माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए पगड़ी बांधने की पारंपरिक शैली से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में सुनील, सुरेश और नरेश ठाकुर सहित अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और समारोह में पहुंचे लोगों ने भी पगड़ी बंधवाकर इस परंपरा के प्रति अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया।
पगड़ी बंधवाने के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक तरीके से सलीके के साथ बांधी गई पगडिय़ों ने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया। दर्शकों ने भी इस अनूठी प्रतियोगिता का आनंद लिया और प्रतिभागियों की कला की सराहना की। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और पारंपरिक पहनावे को सहेजने का संदेश भी दिया गया। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोडऩे की दिशा में यह पहल सराहनीय रही। हीरक जयंती समारोह में पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता यादगार आकर्षण बनी रही। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने श्रेष्ठï पगडिय़ां बांधने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    1 hr ago
  • आज पलवल ग्रैंड प्रकाश ढाबा में जिला पलवल केमिस्ट एसोसिएशन ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिला केमिस्ट एसोसिएशन दिवाली मिलन समारोह की अध्यक्षता श्री जी मंगला जी ने की। संचालन वंशीधर मखीजा जी ने किया। मुख्य अतिथि सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर कृष्ण कुमार गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथि संदीप गहलान जी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर फरीदाबाद एवं राठी साहब ड्रग कंट्रोल ऑफिसर पलवल रहे। पलवल जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान विनोद जिंदल एवं सचिव जितेंद्र चावला जी ने कार्यक्रम को सभी केमिस्ट साथियों के साथ मिलकर संपन्न कराया। सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने सभी उपस्थिति लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। एवं केमिस्ट नशा से संबंधित किसी तरह की दवाई न बेचने के दिशा निर्देश भी दिए। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप गहलान जी ने सीसीटीवी कैमरे की पूर्ण जानकारी दी। और आने वाले समय में तीन महीने की रिकॉर्डिंग रखना अनिवार्य बताया।केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा का सहयोग करने के निर्देश दिए।
    4
    आज पलवल ग्रैंड प्रकाश ढाबा में जिला पलवल केमिस्ट एसोसिएशन ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। 
जिला केमिस्ट एसोसिएशन  दिवाली मिलन समारोह की अध्यक्षता श्री जी मंगला जी ने की। संचालन वंशीधर मखीजा जी ने किया। मुख्य अतिथि सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर कृष्ण कुमार गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथि संदीप गहलान जी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर  फरीदाबाद एवं राठी साहब ड्रग कंट्रोल ऑफिसर पलवल रहे। पलवल जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान विनोद जिंदल एवं सचिव जितेंद्र चावला जी ने कार्यक्रम को सभी केमिस्ट साथियों के साथ मिलकर संपन्न कराया। सीनियर  ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने सभी उपस्थिति लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। एवं केमिस्ट नशा से संबंधित किसी तरह की दवाई न बेचने के दिशा निर्देश भी दिए। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप गहलान जी ने सीसीटीवी कैमरे की पूर्ण जानकारी दी। और आने वाले समय में तीन महीने की रिकॉर्डिंग रखना अनिवार्य बताया।केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा  का सहयोग करने के निर्देश दिए।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • नूंह में सीआईए और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली *-थाना सदर नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा में हुई वारदात, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल* *-तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद, आरोपी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी* *नूंह/माथुर:* थाना सदर नूंह इलाके में सीआईए स्टाफ नूंह की टीम और एक गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी तस्कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ नूंह इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव घासेड़ा में इंडियन पेट्रोल पंप पीर मजार के पास एक संदिग्ध आरोपी को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र जफरुद्दीन निवासी गांव सुडाका, उम्र करीब 37/38 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत काबू कर इलाज के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 गाय, एक देसी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौ तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नूंह में सीआईए और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली
*-थाना सदर नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा में हुई वारदात, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल*
*-तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद, आरोपी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी*
*नूंह/माथुर:* थाना सदर नूंह इलाके में सीआईए स्टाफ नूंह की टीम और एक गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी तस्कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ नूंह इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव घासेड़ा में इंडियन पेट्रोल पंप पीर मजार के पास एक संदिग्ध आरोपी को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र जफरुद्दीन निवासी गांव सुडाका, उम्र करीब 37/38 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत काबू कर इलाज के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 गाय, एक देसी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौ तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • भीड़ के दावों का सियासी गुब्बारा? राहुल गांधी की रैली पर आंकड़ों को लेकर विवाद। ##दस लाख की भीड़ जुटाने का दावा, रामलीला मैदान में कितने पहुंचे? राहुल गांधी की रैली के आंकड़ों पर उठे सवाल## प्रोफेसर डॉ. भगवान सिंह राघव / सोहना नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित INDIA गठबंधन की रैली के बाद भीड़ की संख्या को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। रैली से पहले कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से लगभग 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस का अनुमान लगभग 50 हजार लोगों का था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रामलीला मैदान की खाली अवस्था में क्षमता लगभग 45 से 50 हजार लोगों की है। वहीं कुर्सियों, मंच, सुरक्षा घेरों और आवाजाही के रास्तों के बाद इसकी क्षमता लगभग 30 से 40 हजार रह जाती है। रैली समाप्त होने के बाद भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मैदान के वीडियो और खाली दिखाई दे रहे हिस्सों का हवाला देते हुए विपक्ष के दस लाख लोगों के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजकों की ओर से दिखाई गई राजनीतिक तस्वीर और मैदान के वास्तविक दृश्य में काफी अंतर था। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रसारित कुछ वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो के आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किए जाने अथवा उनमें कृत्रिम रूप से भीड़ बढ़ाकर दिखाए जाने की स्वतंत्र पुष्टि अभी उपलब्ध नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों के लिए यह रैली एक महत्वपूर्ण सवाल छोड़ गई है कि क्या किसी राजनीतिक आयोजन की सफलता का आकलन केवल सोशल मीडिया के आंकड़ों और प्रचार से किया जाना चाहिए या फिर वास्तविक उपस्थिति, जनभागीदारी और आयोजन के उद्देश्य के आधार पर? दस लाख की उम्मीद और पुलिस के 50 हजार के अनुमान के बीच बड़ा अंतर निश्चित रूप से राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। अब आयोजकों की ओर से वास्तविक उपस्थिति का आधिकारिक आंकड़ा सामने आना महत्वपूर्ण होगा।
    2
    भीड़ के दावों का सियासी गुब्बारा? राहुल गांधी की रैली पर आंकड़ों को लेकर विवाद।
##दस लाख की भीड़ जुटाने का दावा, रामलीला मैदान में कितने पहुंचे? राहुल गांधी की रैली के आंकड़ों पर उठे सवाल##
प्रोफेसर डॉ. भगवान सिंह राघव / सोहना
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित INDIA गठबंधन की रैली के बाद भीड़ की संख्या को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। रैली से पहले कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से लगभग 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस का अनुमान लगभग 50 हजार लोगों का था।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रामलीला मैदान की खाली अवस्था में क्षमता लगभग 45 से 50 हजार लोगों की है। वहीं कुर्सियों, मंच, सुरक्षा घेरों और आवाजाही के रास्तों के बाद इसकी क्षमता लगभग 30 से 40 हजार रह जाती है।
रैली समाप्त होने के बाद भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मैदान के वीडियो और खाली दिखाई दे रहे हिस्सों का हवाला देते हुए विपक्ष के दस लाख लोगों के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजकों की ओर से दिखाई गई राजनीतिक तस्वीर और मैदान के वास्तविक दृश्य में काफी अंतर था।
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रसारित कुछ वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो के आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किए जाने अथवा उनमें कृत्रिम रूप से भीड़ बढ़ाकर दिखाए जाने की स्वतंत्र पुष्टि अभी उपलब्ध नहीं है।
राजनीतिक विश्लेषकों के लिए यह रैली एक महत्वपूर्ण सवाल छोड़ गई है कि क्या किसी राजनीतिक आयोजन की सफलता का आकलन केवल सोशल मीडिया के आंकड़ों और प्रचार से किया जाना चाहिए या फिर वास्तविक उपस्थिति, जनभागीदारी और आयोजन के उद्देश्य के आधार पर?
दस लाख की उम्मीद और पुलिस के 50 हजार के अनुमान के बीच बड़ा अंतर निश्चित रूप से राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। अब आयोजकों की ओर से वास्तविक उपस्थिति का आधिकारिक आंकड़ा सामने आना महत्वपूर्ण होगा।
    user_Professor Dr adv bhagwan singh
    Professor Dr adv bhagwan singh
    Local News Reporter सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    9 min ago
  • विशाल पदयात्रा नीलम चौक से लेकर हार्डवेयर चौक तक एनआईटी फरीदाबाद केंद्र मंत्री चौधरी किशन पाल जी और धर्मेंद्र प्रधान जी के द्वारा आयोजित
    1
    विशाल पदयात्रा नीलम चौक से लेकर हार्डवेयर चौक तक एनआईटी फरीदाबाद केंद्र मंत्री चौधरी किशन पाल जी और धर्मेंद्र प्रधान जी के द्वारा आयोजित
    user_Om kumar
    Om kumar
    Social worker फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    24 min ago
  • फरीदाबाद में UPC बैक को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। इसी कड़ी में नयनपाल रावत ने SDM कार्यालय पहुंचकर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरक्षण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। नयनपाल रावत ने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नयनपाल रावत ने SDM को ज्ञापन सौंपकर UPC बैक को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर लोगों में नाराजगी है और सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यह आंदोलन यहीं रुकने वाला नहीं है। जब तक आरक्षण वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    1
    फरीदाबाद में UPC बैक को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। इसी कड़ी में नयनपाल रावत ने SDM कार्यालय पहुंचकर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरक्षण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। नयनपाल रावत ने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नयनपाल रावत ने SDM को ज्ञापन सौंपकर UPC बैक को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर लोगों में नाराजगी है और सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यह आंदोलन यहीं रुकने वाला नहीं है। जब तक आरक्षण वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    गौंची मार्ग, फरीदाबाद, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हरियाणा की हीरक जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। #Haryana #NayabSinghSaini #Haryana60Years #HaryanaGovernment
    1
    हरियाणा की हीरक जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

#Haryana #NayabSinghSaini #Haryana60Years #HaryanaGovernment
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.