शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जाँच की मांग पांढुर्णा:-लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल; बायोमेट्रिक और CCTV रिकॉर्ड से सत्यापन की मांग। शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थिति और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएँ मिलने के संबंध में शिकायत सामने आई है। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने महाविद्यालय प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 सितंबर को वे पुस्तक लेने के लिए महाविद्यालय की लाइब्रेरी पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि लाइब्रेरियन श्री अज्जू बिरय्या उपस्थिति दर्ज करने के बाद परिसर से बाहर चले गए थे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम के लगभग 11:20 बजे महाविद्यालय पहुँचने और अन्य अवसरों पर कार्यालयीन समय में परिसर से बाहर रहने के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।दिनेश कुमार शिवहरे का कहना है कि यदि निर्धारित कार्यालयीन समय में कर्मचारी कार्यस्थल पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, पुस्तकालय सेवाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं पर पड़ सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, विधायक श्री चौरे जी तथा शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत का उद्देश्य किसी कर्मचारी की प्रतिष्ठा को प्रभावित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। अब शिकायतकर्ता ने प्रशासन से उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जाँच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और यदि कोई अनियमितता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जाँच की मांग पांढुर्णा:-लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल; बायोमेट्रिक और CCTV रिकॉर्ड से सत्यापन की मांग। शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थिति और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएँ मिलने के संबंध में शिकायत सामने आई है। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने महाविद्यालय प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 सितंबर को वे पुस्तक लेने के लिए महाविद्यालय की लाइब्रेरी पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि लाइब्रेरियन श्री अज्जू बिरय्या उपस्थिति दर्ज करने के बाद परिसर से बाहर चले गए थे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम के लगभग 11:20 बजे महाविद्यालय पहुँचने और अन्य अवसरों पर कार्यालयीन समय में परिसर से बाहर रहने के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।दिनेश कुमार शिवहरे का कहना है कि यदि निर्धारित कार्यालयीन समय में कर्मचारी कार्यस्थल पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, पुस्तकालय सेवाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं पर पड़ सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, विधायक श्री चौरे जी तथा शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत का उद्देश्य किसी कर्मचारी की प्रतिष्ठा को प्रभावित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। अब शिकायतकर्ता ने प्रशासन से उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जाँच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और यदि कोई अनियमितता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
- सौंसर कॉलेज में कर्मचारियों की उपस्थिति पर सवाल, छात्रों ने भी मांगा जवाब पांढुर्णा:-शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय में उपस्थिति को लेकर शिकायत सामने आई है। छात्र-छात्राओं ने भी इस संबंध में अपनी समस्या मीडिया के माध्यम से शासन तक रखने का प्रयास किया। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या और असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि छात्रों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। शिकायत में बायोमेट्रिक उपस्थिति और CCTV रिकॉर्ड की जाँच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वास्तविक स्थिति अभिलेखों के आधार पर स्पष्ट होनी चाहिए। मामले में महाविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।1
- सादर आमंत्रण महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है। निवेदक: कलसकर परिवार सादर आमंत्रण महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है। निवेदक: कलसकर परिवार1
- 35 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में डोहलन ढाना तक नहीं पहुंच पाती एम्बुलेंस, ग्रामीण बोले—अब तो पक्की सड़क चाहिए बैतूल/प्रभातपट्टन। तहसील प्रभातपट्टन के ग्राम डोहलन ढाना के ग्रामीण पिछले करीब 35 वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1991 में चंदोरा डैम टूटने के बाद यहां आकर बसे परिवारों के लिए आज भी करीब 3 किलोमीटर का रास्ता कच्चा और गड्ढों से भरा है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी इस रास्ते से निकटतम पक्की सड़क तक पहुंचने में करीब 30 मिनट लगते हैं, जबकि बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और खराब रास्ते के कारण एम्बुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले भी उपचार में देरी के कारण जनहानि हो चुकी है। सड़क नहीं तो खेती भी प्रभावित सड़क की समस्या का असर ग्रामीणों की आजीविका पर भी पड़ रहा है। किसानों के अनुसार व्यापारी और मालवाहक वाहन गांव तक आने से बचते हैं या रास्ते में फंस जाते हैं। इस वर्ष धनिया की फसल में करीब 30 से 40 लाख रुपये तक के नुकसान का ग्रामीणों ने अनुमान जताया है। वहीं गोभी और अन्य हरी सब्जियों को बाजार तक पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। गन्ने का उठाव समय पर नहीं होने से वजन कम होने और भुगतान प्रभावित होने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर विधायक, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत और संबंधित विभागों को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डोहलन ढाना के ग्रामीणों की अब एक ही मांग है—गांव तक करीब 3 किलोमीटर पक्की सड़क बनाई जाए, ताकि बारिश में एम्बुलेंस पहुंच सके, किसानों की फसल बाजार तक पहुंच सके और वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो।1
- मंडी टैक्स बचाकर महाराष्ट्र जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ाया, मंडी कर्मियों ने की कार्रवाई पांच गुना टैक्स वसूला गया मंडी टैक्स बचाकर महाराष्ट्र जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ाया, मंडी कर्मियों ने की कार्रवाई पांच गुना टैक्स वसूला गया मुलताई। शुक्रवार दोपहर बैतूल-नागपुर हाईवे पर बटर फ्लाई ब्रिज के पास कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए गेहूं से भरा 16 चक्का ट्रक पकड़ा। मंडी कर्मियों ने ट्रक को रोककर चालक से गेहूं के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद ट्रक को कृषि उपज मंडी प्रांगण लाया गया। मंडी सचिव शीला खातरकर के निर्देश पर मंडी कर्मचारियों द्वारा ट्रक में भरे गेहूं की जांच की गई। जांच के दौरान मंडी टैक्स जमा किए बिना गेहूं का परिवहन किए जाने की बात सामने आने पर नियमानुसार पांच गुना मंडी टैक्स वसूलने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में गेहूं भरकर बिना मंडी टैक्स चुकाए महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। मंडी कर्मचारियों की सजगता के चलते हाईवे पर ट्रक को रोककर कार्रवाई की गई। मंडी प्रशासन की इस कार्रवाई से मंडी शुल्क की चोरी कर उपज का परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- पांच आरोपी को आमला पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे देखे आमला की खबर* *पांच आरोपी को आमला पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया* *5आरोपी एक व्यक्ति पर दबाव बनाकर करवा रहे थे धर्मांतरण आमला थाने पहुंच कर की शिकायत* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*1
- लालबाग के बादशाह में कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते दिखेंगे कान्हा 15 फीट की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, आज से श्रद्धालु कर रहे दर्शन छिंदवाड़ा। गणेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए श्री सनातन सेवा समिति, लालबाग द्वारा इस बार भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। शहर की चर्चित झांकियों में शामिल श्री लालबाग के बादशाह के दरबार में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण का कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते हुए मनमोहक स्वरूप देखने को मिल रहा है। झांकी में करीब 15 फीट की भव्य प्रतिमा तैयार की गई है। इसमें यमुना नदी में कालिया नाग के विष से परेशान गोकुलवासियों को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसके आतंक से मुक्ति दिलाने और उसके फनों पर नृत्य करने की पौराणिक लीला को जीवंत स्वरूप दिया गया है। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर कालिया नाग मर्दन तक के प्रसंग को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हुई भव्य झांकी झांकी को तैयार करने में समिति के सदस्यों और कारीगरों ने करीब तीन महीने तक लगातार मेहनत की। दिन-रात चले निर्माण कार्य के बाद अब झांकी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार है। समिति का प्रयास है कि लालबाग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं की भव्य झलक भी देखने को मिले। कालिया नाग मर्दन से बुराई पर अच्छाई का संदेश समिति के सदस्यों के अनुसार कालिया नाग मर्दन की यह झांकी केवल धार्मिक प्रसंग का प्रदर्शन नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश भी देती है। भगवान श्रीकृष्ण की यह लीला यह संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की विजय होती है। बच्चों और युवाओं के लिए भी खास आकर्षण श्री सनातन सेवा समिति का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक कथाओं से जोड़ना भी है। यही वजह है कि झांकी को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं के साथ बच्चे और युवा भी भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला को करीब से समझ और महसूस कर सकें। लालबाग के बादशाह के दरबार में अब श्रद्धालुओं के लिए झांकी के दर्शन शुरू हो चुके हैं।4
- सिंगोड़ी में बच्चों के लिए आयोजित हुई अनोखी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता* *सिंगोड़ी।* गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजाधिराज मित्र मंडल, सिंगोड़ी द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत की धुन पर कुर्सियों के चारों ओर घूमते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही संगीत बंद होता, कुर्सी पाने के लिए बच्चों में होड़ लग जाती। आयोजन के दौरान पंडाल में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रंग-बिरंगे सजे पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। राजाधिराज मित्र मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ बच्चों की सहभागिता और मनोरंजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के आयोजन से गणेशोत्सव अब सिर्फ दर्शन और पूजा तक सीमित न रहकर बच्चों और युवाओं के उत्सव का रूप ले रहा है। सिंगोड़ी में बच्चों के लिए आयोजित हुई अनोखी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता* *सिंगोड़ी।* गणेशोत्सव के पावन अवसर पर राजाधिराज मित्र मंडल, सिंगोड़ी द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत की धुन पर कुर्सियों के चारों ओर घूमते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही संगीत बंद होता, कुर्सी पाने के लिए बच्चों में होड़ लग जाती। आयोजन के दौरान पंडाल में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रंग-बिरंगे सजे पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। राजाधिराज मित्र मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ बच्चों की सहभागिता और मनोरंजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के आयोजन से गणेशोत्सव अब सिर्फ दर्शन और पूजा तक सीमित न रहकर बच्चों और युवाओं के उत्सव का रूप ले रहा है।1
- शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जाँच की मांग पांढुर्णा:-लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल; बायोमेट्रिक और CCTV रिकॉर्ड से सत्यापन की मांग। शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थिति और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएँ मिलने के संबंध में शिकायत सामने आई है। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने महाविद्यालय प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 सितंबर को वे पुस्तक लेने के लिए महाविद्यालय की लाइब्रेरी पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि लाइब्रेरियन श्री अज्जू बिरय्या उपस्थिति दर्ज करने के बाद परिसर से बाहर चले गए थे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम के लगभग 11:20 बजे महाविद्यालय पहुँचने और अन्य अवसरों पर कार्यालयीन समय में परिसर से बाहर रहने के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।दिनेश कुमार शिवहरे का कहना है कि यदि निर्धारित कार्यालयीन समय में कर्मचारी कार्यस्थल पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, पुस्तकालय सेवाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं पर पड़ सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, विधायक श्री चौरे जी तथा शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत का उद्देश्य किसी कर्मचारी की प्रतिष्ठा को प्रभावित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। अब शिकायतकर्ता ने प्रशासन से उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जाँच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और यदि कोई अनियमितता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।1