logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आर्थिक धमाका! | 96 लाख MSME, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स और अरबों का निवेश | UP Economy क्या उत्तर प्रदेश सच में भारत की अगली आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है? इस वीडियो में जानिए कैसे 96 लाख से ज्यादा MSME, 35,000+ बड़े उद्योग, 22,000+ स्टार्टअप्स, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है। इस वीडियो में आप जानेंगे: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव 96 लाख MSME और 35 हजार उद्योगों का असर 75,000 एकड़ का इंडस्ट्रियल लैंड बैंक 27 इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर वाराणसी का भारत का पहला अर्बन रोपवे AI, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश क्या UP देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है? अगर वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करें।

9 hrs ago
user_G EXPRESS
G EXPRESS
Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
9 hrs ago

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आर्थिक धमाका! | 96 लाख MSME, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स और अरबों का निवेश | UP Economy क्या उत्तर प्रदेश सच में भारत की अगली आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है? इस वीडियो में जानिए कैसे 96 लाख से ज्यादा MSME, 35,000+ बड़े उद्योग, 22,000+ स्टार्टअप्स, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है। इस वीडियो में आप जानेंगे: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव 96 लाख MSME और 35 हजार उद्योगों का असर 75,000 एकड़ का इंडस्ट्रियल लैंड बैंक 27 इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर वाराणसी का भारत का पहला अर्बन रोपवे AI, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश क्या UP देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है? अगर वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करें।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आर्थिक धमाका! | 96 लाख MSME, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स और अरबों का निवेश | UP Economy क्या उत्तर प्रदेश सच में भारत की अगली आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है? इस वीडियो में जानिए कैसे 96 लाख से ज्यादा MSME, 35,000+ बड़े उद्योग, 22,000+ स्टार्टअप्स, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है। इस वीडियो में आप जानेंगे: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव 96 लाख MSME और 35 हजार उद्योगों का असर 75,000 एकड़ का इंडस्ट्रियल लैंड बैंक 27 इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर वाराणसी का भारत का पहला अर्बन रोपवे AI, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश क्या UP देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है? अगर वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करें।
    1
    उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आर्थिक धमाका! | 96 लाख MSME, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स और अरबों का निवेश | UP Economy
क्या उत्तर प्रदेश सच में भारत की अगली आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है? इस वीडियो में जानिए कैसे 96 लाख से ज्यादा MSME, 35,000+ बड़े उद्योग, 22,000+ स्टार्टअप्स, 60% इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है।
इस वीडियो में आप जानेंगे:
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव
96 लाख MSME और 35 हजार उद्योगों का असर
75,000 एकड़ का इंडस्ट्रियल लैंड बैंक
27 इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर
वाराणसी का भारत का पहला अर्बन रोपवे
AI, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश
क्या UP देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है?
अगर वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • पिथौरागढ़ में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ की जनपद स्तरीय चौपाल आयोजित, उत्कृष्ट उद्यमियों का हुआ सम्मान ​पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत जनपद स्तरीय चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील उद्यमियों, 'लखपति दीदियों' और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ​मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है। चौपाल में आए उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, विपणन और वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है। ​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। ​इस दौरान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल, गंगोलीहाट ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, डीएफओ आदित्य रत्न, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा समेत कई विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे।
    4
    पिथौरागढ़ में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ की जनपद स्तरीय चौपाल आयोजित, उत्कृष्ट उद्यमियों का हुआ सम्मान
​पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत जनपद स्तरीय चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील उद्यमियों, 'लखपति दीदियों' और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
​मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है। चौपाल में आए उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, विपणन और वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।
​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
​इस दौरान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल, गंगोलीहाट ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, डीएफओ आदित्य रत्न, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा समेत कई विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे।
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता अल्मोड़ा। वर्ष 2019 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु ने अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने, वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। इससे पहले अभिमन्यु रुद्रप्रयाग, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य, चकराता और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाओं को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्यजीव संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त डीएफओ ने कहा कि अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन संपदा इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं रखती है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभिमन्यु ने कहा कि वन विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विभाग तथा स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वन संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
    1
    आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता
अल्मोड़ा। वर्ष 2019 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु ने अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने, वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। इससे पहले अभिमन्यु रुद्रप्रयाग, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य, चकराता और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाओं को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्यजीव संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त डीएफओ ने कहा कि अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन संपदा इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं रखती है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभिमन्यु ने कहा कि वन विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विभाग तथा स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वन संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    19 hrs ago
  • ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप
    1
    ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप
ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना: टनकपुर स्टेडियम में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न। माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन 21 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेल विधाओं से कुल 77 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, हॉकी, ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का सटीक मूल्यांकन करने हेतु 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन तथा वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न कड़े शारीरिक एवं तकनीकी परीक्षण आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने में शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षा विभाग से विभागीय प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं, वहीं खेल विभाग के विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने तकनीकी बारिकियों के आधार पर खिलाड़ियों का निष्पक्ष आकलन किया। समग्र चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर एवं स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया की देखरेख में अनुशासित और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
    4
    मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना: टनकपुर स्टेडियम में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न।
माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन 21 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेल विधाओं से कुल 77 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, हॉकी, ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का सटीक मूल्यांकन करने हेतु 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन तथा वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न कड़े शारीरिक एवं तकनीकी परीक्षण आयोजित किए गए।
चयन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने में शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षा विभाग से विभागीय प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं, वहीं खेल विभाग के विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने तकनीकी बारिकियों के आधार पर खिलाड़ियों का निष्पक्ष आकलन किया।
समग्र चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर एवं स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया की देखरेख में अनुशासित और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। 
चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • गैरसैंण AIIMS दो! ✊ तभी वोट लो! गैरसैंण बचाओ! पहाड़ बचाओ! गैरसैंण में AIIMS बने, तभी वोट मिलेगा हमारा! #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #viralreelschallenge #PostViral #PublicHealth #GenZ
    1
    गैरसैंण AIIMS दो! ✊
तभी वोट लो!
गैरसैंण बचाओ!
पहाड़ बचाओ!

गैरसैंण में AIIMS बने, तभी वोट मिलेगा हमारा!

#गैरसैंण #कर्णप्रयाग 
#viralreelschallenge #PostViral #PublicHealth #GenZ
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • ग्राम सभा चौड़ा में पौराणिक परंपरा के साथ निकाली गई 'आठूं गमरा' झांकी, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया आभार। ‎​गंगोलीहाट (उत्तराखंड): विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के ग्राम सभा चौड़ा में लोक संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं के प्रतीक 'आठूं गमरा' पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के बीच कालशीन मंदिर, देवी मंदिर, सैम मंदिर और हर ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य झांकी निकाली गई। ‎​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला ने विभिन्न मांगलिक अनुष्ठानों में प्रतिभाग कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ‎​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा, "यह मात्र एक झांकी नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धरोहर को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है। चौड़ा के समस्त ग्रामवासियों ने इस आयोजन के माध्यम से आपसी एकता और सांस्कृतिक निष्ठा का जो अनुपम परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।" उन्होंने भव्य स्वागत और सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, आदरणीय पुजारियों और वाद्ययंत्र कलाकारों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। ​इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कैलाश पंत, वृद्ध पुजारी तारा चन्द्र पंत, संत गुरु , कमल गुरु तथा देव डांगर हरीश राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। ​कार्यक्रम में विनोद डसीला, पूर्व प्रधान नवीन जोशी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोकुल गंगोला, ग्राम प्रधान चौड़ा (गोल्था) सुरेन्द्र बोरा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा, बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने अपनी लोक संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प लिया।
    2
    ग्राम सभा चौड़ा में पौराणिक परंपरा के साथ निकाली गई 'आठूं गमरा' झांकी, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया आभार। 
‎​गंगोलीहाट (उत्तराखंड): विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के ग्राम सभा चौड़ा में लोक संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं के प्रतीक 'आठूं गमरा' पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के बीच कालशीन मंदिर, देवी मंदिर, सैम मंदिर और हर ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य झांकी निकाली गई।
‎​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला ने विभिन्न मांगलिक अनुष्ठानों में प्रतिभाग कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
‎​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा, "यह मात्र एक झांकी नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धरोहर को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है। चौड़ा के समस्त ग्रामवासियों ने इस आयोजन के माध्यम से आपसी एकता और सांस्कृतिक निष्ठा का जो अनुपम परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।" उन्होंने भव्य स्वागत और सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, आदरणीय पुजारियों और वाद्ययंत्र कलाकारों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। ​इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कैलाश पंत, वृद्ध पुजारी  तारा चन्द्र पंत,  संत गुरु ,  कमल गुरु  तथा देव डांगर  हरीश राम  की गरिमामयी उपस्थिति रही।
​कार्यक्रम में विनोद डसीला, पूर्व प्रधान नवीन जोशी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोकुल गंगोला, ग्राम प्रधान चौड़ा (गोल्था) सुरेन्द्र बोरा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा, बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने अपनी लोक संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प लिया।
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • *जनपद चम्पावत* *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार *जनपद चम्पावत* *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार* *ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस* *श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/SOG को आदेशित किया गया है उक्त क्रम में दिनांक 20.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण* एवं *उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG* के नेतृत्व में *SOG चम्पावत* की टीम द्वारा *बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर* चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया* । *गिरफ्तार अभियुक्त* 1- सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नं0 05, बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 25 वर्ष। *बरामदगी* 1. 25 ग्राम अवैध स्मैक 2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, बिना नम्बर 3. ₹1,500 नेपाली मुद्रा 4. ₹1,900 भारतीय मुद्रा *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1. FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम 2. FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम 3. FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम 4. FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS 5. FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act 6. FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act 7. FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act *पुलिस टीम* - उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG - हे0का0 नासिर हुसैन - का0 ललित चौधरी - का0 कुलदीप सिंह - का0 सूरज कुमार - म0का0 रेखा भट्ट *चम्पावत पुलिस की अपील* चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।* 📞 आपातकालीन सेवा: 112 📞 मानस हेल्पलाइन: 1933 मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनाँक - 21.08.2026, संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, भारत पब्लिक न्यूज़
    2
    *जनपद चम्पावत* 

 *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार
*जनपद चम्पावत* 
*बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार* 
*ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस*
*श्रीमती रेखा यादव  पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/SOG को आदेशित किया गया है 
उक्त क्रम में दिनांक 20.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण* एवं *उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG* के नेतृत्व में *SOG चम्पावत* की टीम द्वारा *बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर* चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। 
*अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया* ।
*गिरफ्तार अभियुक्त* 
1- सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नं0 05, बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 25 वर्ष।
*बरामदगी* 
1. 25 ग्राम अवैध स्मैक
2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, बिना नम्बर
3. ₹1,500 नेपाली मुद्रा
4. ₹1,900 भारतीय मुद्रा
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 
1. FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
2. FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
3. FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम
4. FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS
5. FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act
6. FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act
7. FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act
*पुलिस टीम* 
- उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG
- हे0का0 नासिर हुसैन
- का0 ललित चौधरी
- का0 कुलदीप सिंह
- का0 सूरज कुमार
- म0का0 रेखा भट्ट
*चम्पावत पुलिस की अपील* 
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।* 
📞 आपातकालीन सेवा: 112
📞 मानस हेल्पलाइन: 1933
मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनाँक - 21.08.2026, संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, भारत पब्लिक न्यूज़
    user_Umesh Viswhakarma
    Umesh Viswhakarma
    चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.