ग्राम सभा चौड़ा में पौराणिक परंपरा के साथ निकाली गई 'आठूं गमरा' झांकी, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया आभार। गंगोलीहाट (उत्तराखंड): विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के ग्राम सभा चौड़ा में लोक संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं के प्रतीक 'आठूं गमरा' पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के बीच कालशीन मंदिर, देवी मंदिर, सैम मंदिर और हर ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला ने विभिन्न मांगलिक अनुष्ठानों में प्रतिभाग कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा, "यह मात्र एक झांकी नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धरोहर को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है। चौड़ा के समस्त ग्रामवासियों ने इस आयोजन के माध्यम से आपसी एकता और सांस्कृतिक निष्ठा का जो अनुपम परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।" उन्होंने भव्य स्वागत और सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, आदरणीय पुजारियों और वाद्ययंत्र कलाकारों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कैलाश पंत, वृद्ध पुजारी तारा चन्द्र पंत, संत गुरु , कमल गुरु तथा देव डांगर हरीश राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विनोद डसीला, पूर्व प्रधान नवीन जोशी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोकुल गंगोला, ग्राम प्रधान चौड़ा (गोल्था) सुरेन्द्र बोरा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा, बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने अपनी लोक संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प लिया।
ग्राम सभा चौड़ा में पौराणिक परंपरा के साथ निकाली गई 'आठूं गमरा' झांकी, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने जताया आभार। गंगोलीहाट (उत्तराखंड): विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के ग्राम सभा चौड़ा में लोक संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं के प्रतीक 'आठूं गमरा' पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के बीच कालशीन मंदिर, देवी मंदिर, सैम मंदिर और हर ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला ने विभिन्न मांगलिक अनुष्ठानों में प्रतिभाग कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा, "यह मात्र एक झांकी नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धरोहर को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है। चौड़ा के समस्त
ग्रामवासियों ने इस आयोजन के माध्यम से आपसी एकता और सांस्कृतिक निष्ठा का जो अनुपम परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।" उन्होंने भव्य स्वागत और सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, आदरणीय पुजारियों और वाद्ययंत्र कलाकारों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कैलाश पंत, वृद्ध पुजारी तारा चन्द्र पंत, संत गुरु , कमल गुरु तथा देव डांगर हरीश राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विनोद डसीला, पूर्व प्रधान नवीन जोशी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, गोकुल गंगोला, ग्राम प्रधान चौड़ा (गोल्था) सुरेन्द्र बोरा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा, बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने अपनी लोक संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प लिया।
- गांव-गांव पहुंचेगी उद्यमिता की जानकारी, चम्पावत में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। जनपद में बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर, उत्कृष्ट उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से किया सम्मानित। युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा उद्यमिता का मंच, 27 अगस्त तक जनपद के गांवों में पहुंचेगी IEC वैन। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को चम्पावत में राज्य/जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य सेवा सदन, देहरादून से मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का शुभारंभ किया गया, जिसका विकास भवन सभागार, चम्पावत में वर्चुअल माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय की उपस्थिति एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जीएस खाती की अध्यक्षता में MUY चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना गांव-गांव में उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर जनपद चम्पावत में उद्यमिता एवं महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं श्रीमती हेमा उपाध्याय, श्रीमती लक्ष्मी जोशी एवं श्रीमती कंचन देवी सहित राज्य की अन्य महिला उद्यमियों को मा. मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। जनपद में उत्कृष्ट उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुश्री लक्षिता जोशी, सुश्री अपर्णा पनेरू, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री निखिल अधिकारी, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती बबीता चौधरी, श्रीमती माया बिष्ट, श्रीमती शोभा तड़ागी एवं श्रीमती गीता देवी को उत्कृष्ट उद्यमी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 8 उद्यमियों को सब्सिडी राशि के चेक प्रदान किए गए। इनमें श्री ओमप्रकाश जोशी, श्री कुंवर सिंह, श्री हरीश राय, श्री राजेश सार्की, श्री विक्रम सिंह भंडारी एवं श्री भुवन चंद को 90-90 हजार रुपये तथा श्री शिवदत्त पाटनी एवं श्री तुलाराम को 30-30 हजार रुपये की सब्सिडी राशि के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक एलईडी डिस्प्ले, ऑडियो-वीडियो प्रचार तंत्र एवं प्रचार सामग्री से सुसज्जित MUY IEC वैन को मुख्य अतिथि श्री श्याम नारायण पाण्डेय, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन 21 से 27 अगस्त 2026 तक जनपद के विकासखंड चम्पावत, लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट के विभिन्न दूरस्थ गांवों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचेगी। IEC वैन के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना सहित विभिन्न स्वरोजगार एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक लोगों को उद्यम स्थापना, प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग, बाजार से जुड़ाव एवं उद्यमी पंजीकरण के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं के लिए पंजीकरण डेस्क, उत्पाद एवं उद्यम प्रदर्शनी, रेखीय विभागों के मार्गदर्शन सत्र तथा बैंकिंग एवं ऋण सुविधा सहायता डेस्क भी स्थापित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को एक ही स्थान पर उद्यमिता से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, दायित्वधारी श्री मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी श्री मुकेश महराना एवं दायित्वधारी श्री रोहित बिष्ट, श्री कैलाश अधिकारी, परियोजना निदेशक श्री अजय सिंह, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी श्री डी. कुमार सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।3
- मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया सम्पन्न, चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेलों के कुल 160 बालकों ने किया प्रतिभाग ब्रेकिंग न्यूज़ टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालक वर्ग (14 से 23 वर्ष) की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन गुरुवार को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेलों के कुल 160 बालकों ने प्रतिभाग किया। खेलवार प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार रहा— एथलेटिक्स 55, फुटबॉल 32, बॉक्सिंग 19, जूडो 09, कराटे 12, हॉकी 13, ताइक्वांडो 08 तथा बास्केटबॉल 12। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का आकलन विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से किया गया। इनमें 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन तथा वर्टिकल जंप के परीक्षण शामिल रहे। चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, नवीन पुनेठा, हिमांशु गड़कोटी, भुवन जोशी, चंद्रा पांडे एवं रीना राणा उपस्थित रहे। खेल विभाग की ओर से फुटबॉल पवनेश पाटनी, रण बहादुर मल, नितिन ढेक; बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे एवं आनंद सिंह; हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, मनमोहन डांगी एवं गौरव पंत; क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल; बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे एवं शिवम डांगा; हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल; ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान अली; सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह; एथलेटिक्स प्रशिक्षक कृष्णा, आकाश एवं नरेन्द्र तथा कराटे प्रशिक्षक विजय रावत, दीपक एवं राकेश जोशी उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया के नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर एवं स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया रहे। पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, भारत पब्लिक न्यूज़1
- नैनीताल में ड्रेनेज सिस्टम का हाल, सुनिए क्या कह रहे नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के जुबानी नैनीताल में ड्रेनेज सिस्टम का हाल, सुनिए क्या कह रहे नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के जुबानी3
- बीती रात हल्द्वानी क्षेत्र में कारित गंभीर अपराध के घटनास्थल का SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया निरीक्षण * कुछ लोगों ने बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर गोरापड़ाव में घटनास्थल मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया। * आरोपियों द्वारा रुपये, चैन एवं मोबाइल फोन लूटकर ले जाने की घटना सामने आई। * घटना की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। * मामले के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। * SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लगभग 40 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है। * टीम में SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team एवं Crime Specialists को शामिल किया गया है। * विशेष टीम के प्रभारी SP City श्री मनोज कत्याल एवं सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी श्री अमित सैनी को बनाया गया है। * BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच कर रहे हैं। **SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।* * *SSP द्वारा घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा विभिन्न टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* * घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, CDR, CCTV फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। * पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। * पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- काठगोदाम क्षेत्र में 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे एक युवक के तेज बहाव में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप कुमार, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने नहर में उतरकर युवक नरोत्तम (35) की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद दोनों ने युवक को सकुशल बाहर निकाला। डायल-112 से अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।1
- चम्पावत:*आदर्श जनपद चम्पावत को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का हुआ शुभारंभ* चम्पावत:*आदर्श जनपद चम्पावत को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का हुआ शुभारंभ*1
- बनबसा के हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार चंपावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बनबसा क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में SOG टीम ने बनबसा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पंपापुर से नई बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर थाना बनबसा के हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, ₹1,900 भारतीय मुद्रा और ₹1,500 नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नंबर 05, बनबसा, चंपावत, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। कई मामलों में दर्ज है मुकदमा पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम, BNS और NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2022 से 2026 तक कुल सात मामले शामिल बताए गए हैं, जिनमें नशीले पदार्थों से संबंधित मामले भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। SOG टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल रेखा भट्ट शामिल रहे। चंपावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- खगोलविदों ने खोजा ब्लैक होल और तारे जैसा अद्भुत खगोलीय तारा या कुछ और ? ब्लैक होल स्टार: ब्रह्मांड में पहली बार दिखा ऐसा रहस्यमय पिंड, JWST ने खोला 13.4 अरब साल पुराने ब्रह्मांड का रहस्य James Webb Space Telescope ने पकड़ी बेहद लाल रोशनी। ब्रह्मांड के शुरुआती दौर से एक ऐसी रहस्यमय खगोलीय वस्तु सामने आई है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। NASA के James Webb Space Telescope (JWST) से मिले आंकड़ों के अध्ययन के बाद खगोलविदों ने इसे “ब्लैक होल स्टार” (Black Hole Star) नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वस्तु बाहर से एक विशाल तारे जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसकी ऊर्जा का स्रोत सामान्य तारों की तरह परमाणु संलयन नहीं, बल्कि संभवतः एक तेजी से बढ़ता हुआ ब्लैक होल है। शोधकर्ताओं ने इस वस्तु को MoM-BH-1* नाम दिया है। यह अध्ययन 12 अगस्त 2026 को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल Nature में प्रकाशित हुआ।2
- बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार1