Shuru
Apke Nagar Ki App…
खून के रिश्ते शर्मसार: खाना देने में देरी पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट। जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र के बंदरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपनी ही मां जमुना बाई मरावी की हंसिया मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे दीपक मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिपोर्ट: वाजिद खान, जबलपुर नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज
NAVRAJYA TIMES | सच की आवाज़
खून के रिश्ते शर्मसार: खाना देने में देरी पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट। जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र के बंदरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपनी ही मां जमुना बाई मरावी की हंसिया मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे दीपक मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिपोर्ट: वाजिद खान, जबलपुर नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दशामाता पूजन के लिए पीली मिट्टी खोद रही महिला मिट्टी का टीला खिसकने से दबी, ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर गरोठ। थाना क्षेत्र के दसोरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला मिट्टी के टीले में दब गई। जानकारी के अनुसार, अंतरी बाई पति श्यामलाल मैहर उम्र 35 वर्ष दशामाता पूजन के लिए मिट्टी निकालने गई थीं। अचानक मिट्टी का टीला खिसक गया और वह उसमें दब गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला सुरक्षित रहीं। जिसके चिलाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाकर अंतरी बाई को बाहर निकाला।बचाव के बाद महिला को इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय, गरोठ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला अब होश में हैं और बातचीत कर रही हैं, जिससे उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से ही महिला की जान बचाई जा सकी।1
- मन्दसौर नेहरू बस स्टैंड पर , इस तरह की घटनाएं हो रही है । यह कोई नई बात नही ,,,, पुलिस प्रशाशन इन्हें गम्भीरता से ले ,,, कैसे अपराधी घूम रहे है।1
- दशा माता की पूजा करने को लेकर पीली मिट्टी खोदने कई महिलाएं, गरोठ क्षेत्र के दसोरीया गांव की कुछ महिलाओं में से ,दो महिलाएं पीली मिट्टी के अंदर मिट्टी खोदते समय दब गई। चिल्लाने के बाद दोनों महिलाओं को निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया एक महिला स्वस्थ बताई जा रही है तो दूसरी महिला घायल को बाहर रेफर किया गया। आज के दिन पीली मिट्टी का बड़ा महत्व होता है और इस दिन पीली मिट्टी को लक्ष्मी जी के रूप में महिलाएं खोद कर घर में ले जाती है।2
- Post by Raj Raj1
- छोटी सादडी उपखंड क्षेत्र में दशा माता का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जता है महिलाऐं विशेष करके आईएस फाफत के दिन पिपल की पूजा वह कथा सुनती है जिससे घर में सुख समृद्धि शांति आति है4
- एक स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे की भावुक कर देने वाली बात सामने आई है। जब उससे स्कूल ड्रेस के बारे में पूछा गया तो बच्चे ने मासूमियत से कहा कि उसके मां-बाप नहीं हैं और जब दादा की पेंशन आएगी तब ही वह ड्रेस ले पाएगा। बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग और शिक्षक भी भावुक हो गए। यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि आज भी कई बच्चे आर्थिक तंगी के कारण अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते।1
- मन्दसौर शहर के कालाखेत क्षेत्र स्थित रोड नंबर-1 पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल ज्वेलर्स और डलवानी बाजार के संचालकों के बीच यह विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वहां वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस दौरान एक वाहन को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई थी। बताया जाता है कि डलवानी बाजार के संचालक की ओर से अनमोल ज्वेलर्स पक्ष को मोटरसाइकिल ठीक कराने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में डलवानी बाजार के संचालक हनी डलवानी और शंकर डलवानी घायल हुए हैं। वहीं अनमोल ज्वेलर्स के संचालक अक्षत और राजेश को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की तफ़्तीश में जुटी है।1
- छोटी सादडी उपखंड क्षेत्र में आज दशा माता का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है महिलाओं का आज विशेष रूप से ईएस व्रत को करने के लिए इंतजार करतीहैं ईएस व्रत मे महिलाऐं किसी भी वर्ग की हो यह त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जता है महिलाये ईएस व्रत को प्रमुखता से करती है ताकी घर में सुख समृद्धि बनी रहे4
- सड़क की सरकारी भूमि पर बढ़ता अतिक्रमण, जिम्मेदार मौन सबहेडिंग: दुकानों, ठेलों और अस्थायी निर्माण से सड़कें हुई संकरी, आमजन और वाहन चालकों को हो रही परेशानी खबर: शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क किनारे दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे सड़कें संकरी होती जा रही हैं। इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए निर्माण और अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो हालात ऐसे हैं कि वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में समस्या और गंभीर हो सकती है। बॉक्स न्यूज़: सड़क की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे बढ़े दुकानों और ठेलों से संकरी हो रही सड़कें यातायात व्यवस्था हो रही प्रभावित लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की1