Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबिकापुर में मवेशियों से जाम की समस्या अंबिकापुर में मवेशियों से जाम की समस्या Ambikapur के बंगाली चौक स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने सड़क पर इन दिनों मवेशियों का जमावड़ा आम बात हो गई है। सड़क पर खुलेआम बैठे मवेशियों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब ट्रैफिक ज्यादा रहता है और मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं। नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सड़क पर सुचारू आवागमन बहाल हो सके। ?
Himanshu raj
अंबिकापुर में मवेशियों से जाम की समस्या अंबिकापुर में मवेशियों से जाम की समस्या Ambikapur के बंगाली चौक स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने सड़क पर इन दिनों मवेशियों का जमावड़ा आम बात हो गई है। सड़क पर खुलेआम बैठे मवेशियों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब ट्रैफिक ज्यादा रहता है और मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं। नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सड़क पर सुचारू आवागमन बहाल हो सके। ?
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Ambikapur chhatisgarh4
- अंबिकापुर में मवेशियों से जाम की समस्या Ambikapur के बंगाली चौक स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने सड़क पर इन दिनों मवेशियों का जमावड़ा आम बात हो गई है। सड़क पर खुलेआम बैठे मवेशियों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब ट्रैफिक ज्यादा रहता है और मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं। नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सड़क पर सुचारू आवागमन बहाल हो सके। ?1
- बिग ब्रेकिंग बलरामपुर में किसान की बड़ी जीत, हाई कोर्ट के आदेश पर कल बैंड-बाजे के साथ बिकेगा धान बलरामपुर न्याय की चौखट पर एक किसान की लंबी लड़ाई आखिरकार रंग लाई है। बलरामपुर जिले के ग्राम चित विश्रामपुर (बनोर) के किसान राजदेव मिंज के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। जिस धान को बेचने के लिए किसान दर-दर भटका, अब वही धान 'ब्रदर खरीदी केंद्र' में पूरे लाव-लश्कर और गाजे-बाजे के साथ तुलाया जाएगा। क्या है पूरा मामलाकिसान राजदेव मिंज (पिता राम लग्न) का कुल 524 बोरा धान सरकारी सिस्टम की पेचीदगियों में फंस गया था। बताया जा रहा है कि समय पर ऑनलाइन टोकन नहीं कट पाने के कारण किसान अपना धान खरीदी केंद्र तक नहीं ले जा पाया था।मामले ने तब तूल पकड़ा जब नायब तहसीलदार रवि भूजवानी ने समय सीमा समाप्त होने का हवाला देते हुए किसान के धान की बिक्री पर रोक लगा दी। प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी जब किसान को राहत नहीं मिली, तो उसने हार मानने के बजाय न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाया।हाई कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश किसान ने अपनी व्यथा माननीय हाई कोर्ट के समक्ष रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने किसान के पक्ष में फैसला सुनाया और प्रशासन को धान खरीदने का आदेश दिया। कोर्ट के इस आदेश के बाद किसान के घर और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। कल 'ब्रदर खरीदी केंद्र' में होगा शक्ति प्रदर्शन इस जीत को कांग्रेस ने किसानों के हक की जीत करार दिया है। कल यानी धान बिक्री के दिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 'ब्रदर खरीदी केंद्र' पहुंचेंगे। "यह सिर्फ एक किसान की जीत नहीं, बल्कि हर उस अन्नदाता की जीत है जो व्यवस्था से लड़ रहा है।" - स्थानीय कांग्रेस नेता बैंड-बाजा और ताम-झाम: किसान के संघर्ष को सम्मान देने के लिए कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ खरीदी केंद्र जाएंगे। कांग्रेस का समर्थन: जिले के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगी धान की तौल।1
- नाम आरोपीगण *01. रवि राम पिता जोखन राम उम्र 22 वर्ष* *2. महावीर राम पिता जोखन राम उम्र 42 वर्ष* *3. जमुना राम पिता गिरधारी राम उम्र 33 वर्ष* *सभी निवासी ग्राम पुरानडीह थाना रामानुजगंज* रामानुजगंज में कन्हर नदी में एनीकेट में वर्तमान में पानी काफी कम हो जाने के कारण आसपास के लोग मछली पकड़ने के लिए आते है, जिनमें से कुछ लोगों के द्वारा सब्जी के पौधों में डालने वाले कीटनाशक को चावल में मिलाकर मछलियों को पकड़ने के लिए एनीकेट के पानी में डालकर दूषित करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी जिसकी निगरानी करने के लिए पुलिस और नगरपालिका की टीम लगी हुई थी , इसी दौरान आज दिनांक 04.04.26 को शाम को पुरानडीह निवासी रवि राम, महावीर राम और जमुना राम तीनों एनीकेट में कीटनाशक मिलाकर चावल डाला जा रहा था जिसे निगरानी में लगे स्टाफ के द्वारा मना करने नहीं मान रहे थे और लड़ाई झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो गए थे जिन्हें रोकने के लिए धारा 170, 126, 135(३) bnss के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेजा गया।2
- बलरामपुर ब्रेकिंग नगर पालिका सीएमओ का कथित ऑडियो हुआ वायरल बलरामपुर नगर पालिका CMO प्रणव राव का ऑडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल निर्वाचित पार्षदों को सीएमओ ने दी कुत्ते की संज्ञा....बोले औकात नहीं है पार्षदों का मेरा ट्रांसफर करवाने का.. नगर पालिका में जनप्रतिनिधि और सीएमओ हुए आमने सामने।1
- वाड्रफनगर, बलरामपुर इंसानियत और ममता को सारेहद पार कर करने वाला एक शर्मसार मामला सामने आया है। विकासखंड वाड्रफनगर के कोटराही गांव में एक अज्ञात महिला ने अपने नवजात शिशु को झाड़ियों में लावारिस छोड़ कर और मौके से फरार हो गई। ग्रामीणों की सजगता से बची जान कहते है जागो राखे साइयां मार सके ना कोई घटना की जानकारी तब हुई जब ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। वहां झाड़ियों के बीच से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो वहां एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा तड़प रहा था। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। अस्पताल में उपचार जारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बच्चे को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। फिलहाल शिशु की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।घटना स्थल: कोटराही गांव का जंगल, वाड्रफनगर। वर्तमान स्थिति बच्चा अस्पताल में सुरक्षित है।पुलिस कार्रवाई: आस-पास के गांवों में पूछताछ और स्वास्थ्य केंद्रों में हाल ही में हुए प्रसव का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।1
- रजगामार में P.M.J.S.Y के तहत रोड का नवीनीकरण चल रहा है ,जो कि रजगामार के ज्ञानदीप स्कूल से लेकर रजगामार बस्ती वाले रोड में यह कार्य हो रहा है, जिससे उपस्थित ग्रामीण लोग नाखुश है,क्योंकि सड़क नवीनीकरण में जहां रोलर मशीन का उपयोग होना अति आवश्यक है वहां बिना रोलर मशीन के ही कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। जिसके लिए संगठन जन चिंतक मंच के यशवंत कुमार द्वारा उपस्थित ठेकेदार के कर्मचारियों से बात किया गया तथा संगठन जन चिंतक मंच के प्रदेश संगठन महाप्रमुख अरुण कुमार सरकार से P.M.J.S.Y के कर्मचारियों को फोन में बात करवाया। जिस पर कर्मचारियों ने अपनी गलती मानी तथा आश्वासन देते हुए बोला कि रोलर मशीन की आवश्यकता इस प्रोजेक्ट में है परंतु अभी रोलर मशीन उपस्थित नहीं है रोलर मशीन आने के पश्चात ही आगे कार्य शुरू किया जाएगा।1
- ambikapur1