Shuru
Apke Nagar Ki App…
रंका सोनदाग पंचायत के हुरदाग गांव के एक कुएँ से महिला का शव बरामद पुलिस जाँच में जुटी
Sunil singh
रंका सोनदाग पंचायत के हुरदाग गांव के एक कुएँ से महिला का शव बरामद पुलिस जाँच में जुटी
More news from Garhwa and nearby areas
- Post by Sunil singh1
- बच्चा चोर (या बाल अपहरण) की अफवाहें या घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं, यह एक पुरानी समस्या है जो अक्सर समय-समय पर सोशल मीडिया और अफवाहों के माध्यम से फैलती रहती है। ये डर आमतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण पैदा होते हैं और कई मामलों में इन्हें निराधार या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। मुख्य बातें: अक्सर अफवाहें: बच्चा चोर की अफवाहें सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैलती हैं, जिससे डर का माहौल बनता है, लेकिन अक्सर ये घटनाएं झूठी साबित होती हैं। सुरक्षा का मुद्दा: इन अफवाहों के पीछे का कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ता डर है, जो पुरानी घटनाओं या खबरों के कारण होता है। सतर्कता जरूरी: ऐसे में, हमेशा सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। जांच: पुलिस अक्सर ऐसी अफवाहों की जांच करती है और लोगों से शांत रहने और अफवाहें न फैलाने की अपील करती है। सावधानी: सोशल मीडिया पर किसी भी मैसेज पर आँख बंद करके विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करें।1
- Green Line News चैनल का ऑफिस उद्घाटन के बाद जो हुआ हैरान कर देगा1
- तेजस्वी यादव ने अपने क्षेत्र में मोटरसाइकिल से सैर किए1
- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के विलैती खैर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा फैसला सामने आया है। वित्तीय अनियमितता के आरोप में पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव के निलंबन के बाद अब पंचायत की जिम्मेदारी उप मुखिया रानी कुमारी को सौंप दी गई है। शुक्रवार दोपहर को विलैती खैर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने औपचारिक रूप से उप मुखिया रानी कुमारी (पति– रवि प्रसाद) को मुखिया का समुचित प्रभार सौंपा। बताया गया कि पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव को वित्तीय अनियमितता के आरोप में झारखंड सरकार के सचिव द्वारा निलंबित किया गया था। इसी के आलोक में पंचायत के सुचारू संचालन के लिए यह जिम्मेदारी उप मुखिया को दी गई। इस मौके पर BDO सुबोध कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करें, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पंचायत सचिव कमलेश कोरवा ने भी सभी वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने की बात कही। तो वहीं नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पंचायत के लोगों की मौजूदगी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए वे प्रशासन और ग्रामीणों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के तहत मिलने वाले सभी फंड का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा, मैं अपने पंचायत के विकास के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के ग्रामीणों ने नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी को गुलदस्ता और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी कृष्णा शर्मा, दिनेश कुमार, बीएएफसी कृष्णमणि, सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह, मंगरू सिंह खरवार, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता संजय प्रसाद साह, अवधेश यादव, शशि प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, वार्ड सदस्य एवं पंचायत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह कला देवी धाम के पास शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते एक पिकअप वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने दोपहर तकरीबन तीन बजे जानकारी देते हुये बताया कि एक पिकअप वाहन (जेएच 03 ए डब्लू 9020) सात गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक लोड पाया गया।1
- Post by Sunil singh1