शामली(बाबरी)। मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना बाबरी पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार दाव भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बाबरी निवासी ज्ञानेश्वर उर्फ सोनू के साथ गौरव उर्फ गौरी, मोनू और सन्नी, सभी निवासी ग्राम एवं थाना बाबरी, ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार और दाव से मारपीट कर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बाबरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने थानाध्यक्ष बाबरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्याम सिंह के नेतृत्व में थाना बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी गौरव उर्फ गौरी पुत्र अजय कुमार तथा मोनू पुत्र अजय कुमार, निवासी ग्राम बाबरी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक दाव भी बरामद किया है। मामले में थाना बाबरी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शामली(बाबरी)। मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना बाबरी पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार दाव भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बाबरी निवासी ज्ञानेश्वर उर्फ सोनू के साथ गौरव उर्फ गौरी, मोनू और सन्नी, सभी निवासी ग्राम एवं थाना बाबरी, ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार और दाव से मारपीट कर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बाबरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने थानाध्यक्ष बाबरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्याम सिंह के नेतृत्व में थाना बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी गौरव उर्फ गौरी पुत्र अजय कुमार तथा मोनू पुत्र अजय कुमार, निवासी ग्राम बाबरी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक दाव भी बरामद किया है। मामले में थाना बाबरी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- खेत में परिवार पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला, दो लोग घायल; जान से मारने की धमकी का आरोप मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव दुधली में खेत पर काम कर रहे परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बबीता पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी दुधली ने थाना चरथावल में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे बबीता खेत में अपने परिवार को खाना देने गई थीं। उस समय उनके पति देवेंद्र कुमार और देवर उमाकांत खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सचिन पुत्र विनोद, विनोद पुत्र महेंद्र और विनोद की पत्नी बबीता वहां पहुंचे और लोहे की रॉड व डंडों से अचानक हमला कर दिया। हमले में बबीता के पति देवेंद्र और देवर उमाकांत के सिर में गंभीर चोटें आने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव कर घायलों को आरोपियों से छुड़ाया। पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि उन्होंने बबीता के बेटों प्रियांशु और कार्तिक को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि नामजद आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ *देश को समर्पित एक दौड़* में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री कपिल देव अग्रवाल जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियन जी,पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी सहित समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की जज्बा दौड़ में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।आयोजकों के रूप में सत्यप्रकाश रेशू व अमित पटपटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।ऐसे1
- मुजफ्फरनगर। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम विधायक पंकज मलिक के माध्यम से ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई। महासभा ने पत्रकारों पर धमकी, उत्पीड़न या हमले की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे मुजफ्फरनगर। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम विधायक पंकज मलिक के माध्यम से ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई। महासभा ने पत्रकारों पर धमकी, उत्पीड़न या हमले की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे1
- *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथ *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन* उनके जीवन का केवल एक ध्येय था राष्ट्र प्रथम। उन्होंने हमेशा दल से ऊपर देश को महत्व दिया। जब कांग्रेस ने इमरजेंसी थोपी तो उन्होंने उस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 1962, 1965 का युद्ध या फिर 1971 का युद्ध रहा हो इन सबमे उन्होंने कभी भी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बजाय,सरकार के साथ एक जिम्मेदार सांसद के रूप में खड़े होकर राष्ट्र सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया।1
- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मोहल्ला कोटा में जलभराव से परेशानी । मुजफ्फरनगर: गांव बिहारी क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी ओर मोहल्ला कोटा में बारिश के पानी से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान सड़क पर जमा बारिश के पानी में बच्चे नहाते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए बेहतर जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत मुजफ्फरनगर। रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली और शहर व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और सड़कों पर भी पानी नजर आया। बारिश के दौरान लोगों ने मौसम का आनंद लिया। वहीं, तेज बारिश के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है। मुजफ्फरनगर में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत मुजफ्फरनगर। रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली और शहर व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और सड़कों पर भी पानी नजर आया। बारिश के दौरान लोगों ने मौसम का आनंद लिया। वहीं, तेज बारिश के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है।1
- 👉भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में शाहनवाज की वापसी, मिली युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी *मोहम्मद शाहनवाज की ‘घर वापसी’, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष* मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज ने एक बार फिर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का दामन थाम लिया है। संगठन में उनकी वापसी को ‘घर वापसी’ के तौर पर देखा जा रहा है। शनिवार को न्याजुपुरा स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय पर उन्हें विधिवत ज्वाइनिंग कराकर युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम, प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शोएब राना की मौजूदगी में मोहम्मद शाहनवाज को संगठन में शामिल किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बताया गया कि शाहनवाज पहले भी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा से जुड़े हुए थे, लेकिन बीच में उन्होंने भारतीय किसान सेना का दामन थाम लिया था और वहां जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। अब उन्होंने दोबारा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में वापसी की है। ज्वाइनिंग के बाद मोहम्मद शाहनवाज ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में ईमानदारी और मजबूती के साथ किसानों के हित में काम किया जाता है। संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने दोबारा वापसी का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह पूरी मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शोएब राना ने कहा कि शाहनवाज कुछ समय के लिए दूसरे संगठन में चले गए थे, लेकिन अब वह वापस संगठन में आ गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाहनवाज संगठन की नीतियों के अनुसार कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। बाइट: मोहम्मद शाहनवाज, युवा जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा। बाइट: शोएब राना, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा।4
- वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायलः शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ से मुंबई जा रहा था वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। जांच के दौरान कमलेश के पास से पिस्टल और 21 कारतूस मिले। करीब 5 घंटे तक पूछताछ के बाद फूलपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई। आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश शिवसेना नेता हैं। मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें डाल रखी है। वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। जांच के दौरान कमलेश के पास से पिस्टल और 21 कारतूस मिले। करीब 5 घंटे तक पूछताछ के बाद फूलपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई। आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश शिवसेना नेता हैं। मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें डाल रखी है। घायल बोला- जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से, बता नही सकता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्कैनर कर्मी रोहित ने बताया कि सुमन के साथ हथियार की जांच के लिए एक्स-रे करने काउंटर पर पहुंचा था। यात्री ने अपनी पिस्टल निकाली। उसमें पहले से गोली लोड थी। चेकिंग के दौरान यात्री ने ट्रिगर दबा दिया। उस समय सुमन ठीक सामने थीं, इस वजह से गोली सुमन के पैर में लगी, जबकि मेरे पैर में छर्रे लग गए। रोहित का कहना है कि यात्री ने जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से ऐसा हुआ, यह नही बता सकता। हालांकि, आरोपी कमलेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिस्टल के चैंबर में गोली चिपकी हुई थी। मुझे लगा कि गोली नही है। लेकिन, ट्रिगर दबाते ही गोली चल गई।1