logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का हल्लाबोल, ब्लॉक कार्यालयों पर जड़े ताले। पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में जोरदार प्रदर्शन, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। लोहाघाट। उत्तराखंड प्रधान संगठन के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को चम्पावत जिले में ग्राम प्रधानों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। पाटी, लोहाघाट और बाराकोट विकासखंडों में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी कर जोरदार नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। पाटी में बीडीसी बैठक होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश माहरा, लोहाघाट में पवन भट्ट तथा बाराकोट में निर्मल नाथ के नेतृत्व में प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं चम्पावत ब्लॉक में अपरिहार्य कारणों से प्रदर्शन नहीं हो सका, जिसे अब 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। पाटी में प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को सौंपा। विधायक के अनुरोध के बाद प्रधानों ने धरना समाप्त किया। प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए विधायकों की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को सम्मानजनक वेतन-भत्ते देने की मांग की। इसके अलावा मनरेगा कार्यों में ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था, जिला योजना की बैठकों में ग्राम प्रधानों के प्रस्ताव शामिल करने, हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप राज्य एवं केंद्रीय वित्त की धनराशि सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। प्रधानों ने पंचायती राज एक्ट के तहत 29 विभागों को ग्राम पंचायतों के अधीन लाने तथा गांवों में दस लाख रुपये तक के विभागीय कार्यों में ग्राम पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाए जाने की मांग भी रखी। साथ ही पीएम आवास योजना के नियमों को पहाड़ी परिस्थितियों के अनुरूप सरल करने और 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में प्रधान प्रकाश जोशी, महेश भट्ट, निर्मला जोशी, राजेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे। फोटो :पाटी में दस सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।

10 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
10 hrs ago
dd4fe3bb-77dd-476b-bc3e-1237a328c657

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान। चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं। नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं। अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस की अपील चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें। मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं। मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान।
चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं।
नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं।
अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं।
मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    1
    रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को
धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    user_BSBISHT
    BSBISHT
    धारी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    8 hrs ago
  • पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
    1
    पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    1
    बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.