खून से सना मिला 22 वर्षीय युवक का शव" : कुशीनगर में हत्या से हड़कंप, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम कुशीनगर कसया थाना क्षेत्र के चुरावन छपरा गांव में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची कसया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे की वजह और हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल सका है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने युवक का शव रामकोला-कसया मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चक्का जाम की सूचना पर मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए *SDM और CO* समेत कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के CCTV और लोगों से पूछताछ कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

- हर महीने का 40 से 50 हजार तक की कमाई कर सकते हैं, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर...See more #BreakingNews #bihar #Gopalganj #videoviral #PostViral हर महीने का 40 से 50 हजार तक की कमाई कर सकते हैं, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर...See more #BreakingNews #bihar #Gopalganj #videoviral #PostViral1
- तेजस्वी के आरोपों पर ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का पलटवार, कहा- अभियान को बदनाम करने की कोशिश, आरोप निराधार और तथ्यहीन।। बेतिया । सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा संगठन और इसके मुख्य संरक्षक आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को लेकर लगाए गए आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। बेतिया में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपों को निराधार, तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपना पक्ष रखा। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार पूरी तरह गैर-राजनीतिक सामाजिक अभियान है। इसका उद्देश्य बिहार की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ना है। वक्ताओं के अनुसार, किसी सामाजिक कार्यक्रम में किसी जनप्रतिनिधि की मौजूदगी या उनके साथ सार्वजनिक रूप से खिंचवाई गई तस्वीर को आधार बनाकर व्यक्तिगत संबंध, संरक्षण अथवा आर्थिक सहयोग जैसे आरोप लगाना उचित नहीं है। प्रेस वार्ता में विकास वैभव पर की जा रही टीका-टिप्पणी पर भी वक्ताओं ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ आरोप लगाने से पहले तथ्यों और प्रमाणों को सामने रखना चाहिए। केवल तस्वीरों अथवा सार्वजनिक मुलाकातों के आधार पर निष्कर्ष निकालना सार्वजनिक विमर्श की गरिमा के विपरीत है।संगठन ने सभी राजनीतिक दलों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से अपील की कि सामाजिक अभियानों को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाए। बिना प्रमाण किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाले बयान देने से भी बचना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन ने अपने गैर-राजनीतिक स्वरूप को दोहराते हुए सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने की बात कहा1
- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया- इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।1
- जनपद कुशीनगर के थाना कसया क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का 03 घण्टे के अंदर सफल अनावरण, एक अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा की बाइट-1
- खून से सना मिला 22 वर्षीय युवक का शव" : कुशीनगर में हत्या से हड़कंप, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम कुशीनगर कसया थाना क्षेत्र के चुरावन छपरा गांव में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची कसया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे की वजह और हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल सका है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने युवक का शव रामकोला-कसया मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चक्का जाम की सूचना पर मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए *SDM और CO* समेत कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के CCTV और लोगों से पूछताछ कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।1