logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंडा में शराब पीने से हुई मौतों के बाद शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की मिली भगत के आरोप लग रहे हैं

9 hrs ago
user_AM   NEWS
AM NEWS
बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

बंडा में शराब पीने से हुई मौतों के बाद शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की मिली भगत के आरोप लग रहे हैं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उत्कृष्ट विद्यालय में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गंजबासौदा नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में भगवान श्री कृष्णा जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रदीप चौरसिया ने बताया लोक शिक्षण संचनालय के आदेश अनुसार उक्त आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्णा का अभिनय किया और भगवान श्री कृष्णा बाल लीला की झांकियां लगाई गई छात्राओं ने भगवान के जन्म होने पर बधाइयां गई और नृत्य किया इस उत्सव में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका छात्राएं सम्मिलित हुई कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए
    1
    उत्कृष्ट विद्यालय में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया


गंजबासौदा नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में भगवान श्री कृष्णा जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रदीप चौरसिया ने बताया लोक शिक्षण संचनालय के आदेश अनुसार उक्त आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्णा का अभिनय किया और भगवान श्री कृष्णा बाल लीला की झांकियां लगाई गई छात्राओं ने भगवान के जन्म होने पर बधाइयां गई और नृत्य किया इस उत्सव में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका छात्राएं सम्मिलित हुई कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए
    user_PRAYAS vishwakarma
    PRAYAS vishwakarma
    Loan agency शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भोपाल मध्यप्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को उस समय मजबूती मिली, जब सुरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में करीब 600 कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की
    1
    भोपाल मध्यप्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को उस समय मजबूती मिली, जब सुरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में करीब 600 कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    1 hr ago
  • केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मण्डीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव आंगरा भी उपस्थित रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड मण्डीदीप द्वारा सीएसआर फंड अंतर्गत इस ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच कक्ष है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक श्री पटवा ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन के प्रारंभ में वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सीएमएचओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर्स की उपलब्धता, सहायक उपकरण, नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे कि मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। कार्यकम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सिविल अस्पताल मंडीदीप में वर्धमान टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप द्वारा चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री एसपी ओसवाल के सहयोग से 56 लाख रू की लागत से निर्मित 5 नवीन ओपीडी कक्षों का शुभारंभ हुआ है। इन नवीन ओपीडी कक्षों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मण्डीदीप सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
    1
    केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मण्डीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण
रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव आंगरा भी उपस्थित रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड मण्डीदीप द्वारा सीएसआर फंड अंतर्गत इस ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच कक्ष है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक श्री पटवा ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। 
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन के प्रारंभ में वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सीएमएचओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर्स की उपलब्धता, सहायक उपकरण, नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे कि मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। 
कार्यकम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सिविल अस्पताल मंडीदीप में वर्धमान टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप द्वारा चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री एसपी ओसवाल के सहयोग से 56 लाख रू की लागत से निर्मित 5 नवीन ओपीडी कक्षों का शुभारंभ हुआ है। इन नवीन ओपीडी कक्षों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मण्डीदीप सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • mere dost yah kaisa Kya Ho Gaya suna hai ki tu welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure
    1
    mere dost yah kaisa Kya Ho Gaya suna hai ki tu welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure
    user_Mohabbat Raas Na Aayi
    Mohabbat Raas Na Aayi
    Artist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बंडा में शराब पीने से हुई मौतों के बाद शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की मिली भगत के आरोप लग रहे हैं
    1
    बंडा में शराब पीने से हुई मौतों के बाद शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की मिली भगत के आरोप लग रहे हैं
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस गंजबासौदा। आज नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में शिक्षक दिवस समारोह वडे हर्षोल्लास वं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप चौरसिया जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं सम्मानात्मक गतिविधियों में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर. के. चौगांवकर जी (पूर्व प्राचार्य एवं प्रोफेसर) तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री एस. पी. सिंह जादौन जी (पूर्व प्राचार्य) एवं श्री जय नारायण मेहता जी (पूर्व प्राचार्य) ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संबंध में प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराया।
    1
    शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

गंजबासौदा। आज नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में शिक्षक दिवस समारोह वडे हर्षोल्लास वं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप चौरसिया जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर  दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं सम्मानात्मक गतिविधियों में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर. के. चौगांवकर जी (पूर्व प्राचार्य एवं प्रोफेसर) तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री एस. पी. सिंह जादौन जी (पूर्व प्राचार्य) एवं श्री जय नारायण मेहता जी (पूर्व प्राचार्य) ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संबंध में प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराया।
    user_PRAYAS vishwakarma
    PRAYAS vishwakarma
    Loan agency शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आवारा मवेशियों से राहगीर और ग्राहक परेशान दुकान दारो का हुआ नुकसान
    1
    आवारा मवेशियों से राहगीर और ग्राहक परेशान दुकान दारो का हुआ नुकसान
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ललितपुर तक पहुंची जांच एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।
    3
    चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच
एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। 
शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत
डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। 
छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश
घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
ललितपुर तक पहुंची जांच
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • *नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग को बांधे रक्षासूत्र* *वार्ड क्र. 36, 37 एवं 70 में हुआ रक्षाबंधन का आयोजन* भोपाल | 06 सितंबर 2026 सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रविवार को वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल आगमन पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने भी कार्यक्रम में पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम में आईं प्रत्येक बहन से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। *हर वर्ष लाखों बहनों का मिलता है आशीर्वाद* वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। *चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने बांधे रक्षासूत्र* मंत्री श्री सारंग को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। *रहवासियों ने किया भव्य स्वागत* नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्नेहिल स्वागत किया। *7 सितंबर को यहां होंगे कार्यक्रम* दिनांक 7 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 41 (दोप. 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री श्री विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी।
    1
    *नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग को बांधे रक्षासूत्र*

*वार्ड क्र. 36, 37 एवं 70 में हुआ रक्षाबंधन का आयोजन*

भोपाल | 06 सितंबर 2026	
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रविवार को वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल आगमन पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने भी कार्यक्रम में पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम में आईं प्रत्येक बहन से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया।

*हर वर्ष लाखों बहनों का मिलता है आशीर्वाद*
वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

*चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने बांधे रक्षासूत्र*
मंत्री श्री सारंग को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

*रहवासियों ने किया भव्य स्वागत*
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्नेहिल स्वागत किया। 

*7 सितंबर को यहां होंगे कार्यक्रम*
दिनांक 7 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 41 (दोप. 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री श्री विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.