Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमलीकौर गांव से है, जहां एक पति-पत्नी द्वारा पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बांदा: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव से है, जहां एक पति-पत्नी द्वारा पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने जानकारी दी है। फिलहाल, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
Surash Sahu
अमलीकौर गांव से है, जहां एक पति-पत्नी द्वारा पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बांदा: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव से है, जहां एक पति-पत्नी द्वारा पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने जानकारी दी है। फिलहाल, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बाल विवाह, किशोर अपराधों/हिंसा व महिला सम्बन्धी अपराधों की हुई समीक्षा बैठक* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में मासिक SJPU एवं जनपदीय बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की बैठक को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज की अध्यक्षता में किया गया । इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को अपनाने पर बल दिया गया। साथ ही बाल विवाह में सेवाएं देने वाले टेंट हाउस व कैटरर्स आदि पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। बाल विवाह का मामला पाए जाने पर लड़की एवं लड़के के माता-पिता सहित विवाह संपन्न कराने वाले व्यक्तियों, टेंट हाउस तथा कैटरर्स के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए । साथ ही बाल श्रम मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु निरंतर कार्यवाही पर जोर दिया गया।जनपद में हो रहे विवाह आयोजनों में टेंट हाउस एवं कैटरर्स द्वारा नाबालिग बच्चों से रात्रि में कार्य कराए जाने पर चिंता व्यक्त की गई तथा इसे रोकने हेतु टेंट हाउस एवं कैटरर्स के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। गुमशुदा बच्चों को खोजने तथा उनकी सूचना समय से CCTNS एवं वात्सल्य पोर्टल में फीडबैक के साथ अपडेट किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बरामद बालिकाओं के नियमानुसार आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया एवं आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया गया।महिला पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध से पीड़ित होने की स्थिति में आवश्यकता अनुसार काउंसलिंग कराते हुए आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। पीड़िता के धारा 180 BNSS के अंतर्गत बयान केवल महिला उपनिरीक्षक या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा ही दर्ज किए जाएं। पीड़िता द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि कॉल रिकॉर्ड तथा परिजनों के बयानों से भी की जाए। पीड़िता जितने दिन बाहर रही,कहाँ-कहाँ रही, किसके साथ रही तथा उसके साथ क्या अपराध हुआ,इन सभी तथ्यों से संबंधित पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य संकलन किए जाने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया है। ऐसी बालिकाएं जो चार माह से अधिक समय से बरामद नहीं हुई हैं, उनके मामलों में उनके लैंगिक शोषण की संभावना मानते हुए विवेचना में AHTU द्वारा कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीड़ित बच्चों की गोपनीयता बनाए रखते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके संरक्षण, देखरेख एवं पुनर्वास को सुनिश्चित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। CCL श्रेणी के ऐसे किशोर जिनके द्वारा कोई अपराध कारित किया गया है, उनके मामलों में नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड (JJB) को भेजा जाए । चरित्र सत्यापन के समय यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि अपराध 18 वर्ष से कम आयु में कारित किया गया हो, तो किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ही कार्यवाही एवं सत्यापन किया जाए।2
- Post by JSB NEWS UP1
- Post by Amit Singh1
- हमीरपुर:-अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुना गया मुख्यमंत्री का संबोधन, राज्यसभा सांसद ने संबोधन के दौरान सरकार द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे,1
- खेत में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव से सनसनी, शव की हुई शिनाख्त1
- हमीरपुर। किसान के बाहर चले जाने पर भूसा बनाए जाने के लिए खेत में खड़ी पराली को अज्ञात चोर तीन दिन पहले भूसा को रात में बनाकर अपने साथ ले गए। किसान ने चोरी से भूसा को बनाकर ले जाने की अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बिवांर थाना क्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग के किसान राजकुमार पुत्र रामबालक तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि हार्वेस्टर मशीन से कतराई का कार्य कराकर गेहूं की फसल को घर ले गया था। भूसा बनवाए जाने के लिए 8 बीघा खेत में पराली खड़ी हुई थी। तीन दिन पहले जरूरी कार्य से वह बाहर चला गया था। तभी मौका पाकर रात को अज्ञात चोर उसके खेत में खड़ी पराली का भूसा बनाकर अपने साथ ले गए। उसके वापस आने पर खेत में पराली को गायब पाया। परेशान होकर किसान ने चोरी से भूसा बनाकर ले जाने की अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। एसआई रविशंकर ने बताया कि किसान की तहरीर मिली है। जांच कर चोर की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।1
- शादी की तैयारियों के बीच दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है।1
- *बैट्री चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर किया गया है।थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले ओमकरन द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी गई की 1अप्रैल को सुबह भोर में नरैनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डेन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 10 घण्टे के भीतर अभियुक्त को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की बैट्री को भी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय निवासी कछार पुरवा अंश बांसी थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद एक बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। बचाव दल के मुताबिक, जब मलबे से एक महिला का शव निकाला जा रहा था, तो टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला अपने करीब 4 साल के मासूम बेटे को सीने से इस कदर लगाए हुए थी कि दोनों को अलग करना भी मुश्किल हो गया। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी भावुक हो गए। घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं। यह घटना मां के अटूट प्रेम और ममता की गहराई को एक बार फिर उजागर करती है, जहां अंतिम सांस तक उसने अपने बच्चे को खुद से अलग नहीं होने दिया।1