logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बैट्री चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर किया गया है।थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले ओमकरन द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी गई की 1अप्रैल को सुबह भोर में नरैनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डेन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 10 घण्टे के भीतर अभियुक्त को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की बैट्री को भी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय निवासी कछार पुरवा अंश बांसी थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।

13 hrs ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

*बैट्री चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर किया गया है।थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले ओमकरन द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी गई की 1अप्रैल को सुबह भोर में नरैनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डेन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 10 घण्टे के भीतर अभियुक्त को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की बैट्री को भी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय निवासी कछार पुरवा अंश बांसी थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना नरैनी पुलिस ने ट्रैक्टर की बैट्री चोरी का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
    1
    थाना नरैनी पुलिस ने ट्रैक्टर
की बैट्री चोरी का खुलासा कर 
आरोपी को किया गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।समाधान संपूर्ण दिवस जनपद के पैलानी थाने में आयोजित किया गया। जहां जिलाधिकारी अमित आसेरी तथा एसपी पलाश बंसल ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अलग-अलग विभागों के 67 मामले सामने आए। जिसमे 8 शिकायतों का डीएम, एसपी ने मौके पर निस्तारण किया। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम अमित आसेरी ने निर्देशित किया कि शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। निस्तारण में लापरवाही सामने आई तो वह संबंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी पुलिस से संबंधित मामले है उनका समय से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही बरदाशत नही की जाएगी।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    *डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।समाधान संपूर्ण दिवस जनपद के पैलानी थाने में आयोजित किया गया। जहां जिलाधिकारी अमित आसेरी तथा एसपी पलाश बंसल ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अलग-अलग विभागों के 67 मामले सामने आए। जिसमे 8 शिकायतों का डीएम, एसपी ने मौके पर निस्तारण किया। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम अमित आसेरी ने निर्देशित किया कि शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। निस्तारण में लापरवाही सामने आई तो वह संबंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी पुलिस से संबंधित मामले है उनका समय से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही बरदाशत नही की जाएगी।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मौदहा। तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 30 फरियादी पहुंचे, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। ➡️ बिजली बिल बढ़ने, चकमार्ग पर कब्जा, पीएम आवास व पेंशन न मिलने की शिकायतें प्रमुख ➡️ दिव्यांग को हिस्से में मकान न मिलने और वृद्ध को घर से निकालने के आरोप ➡️ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की भी शिकायत दर्ज अधिकारियों ने शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
    1
    मौदहा। तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 30 फरियादी पहुंचे, 
जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
➡️ बिजली बिल बढ़ने, चकमार्ग पर कब्जा, पीएम आवास व पेंशन न मिलने की शिकायतें प्रमुख
➡️ दिव्यांग को हिस्से में मकान न मिलने और वृद्ध को घर से निकालने के आरोप
➡️ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की भी शिकायत दर्ज
अधिकारियों ने शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बबेरू कस्बे के एक मैरिज हॉल आज शनिवार की दोपहर 3 बजे अपना दल कैमरा वादी के द्वारा मंडलीय समता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सिराथू विधायक पल्लवी पटेल पहुंची, जहाँ संबोधित करते हुए कहा की समूचे बुंदेलखंड मे चार दिवसीय दौरे पर हम लोग निकले है, यह कार्यक्रम मंडलीय समता सम्मेलन अपना दल कैमरा वादी के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा. कार्यक्रम का उद्देश्य हैँ, गांव देहात गली का चाहे दलित समाज का हो अल्पसंख्यक हो पिछड़ा वर्ग आदिवासी को बच्चों को पढ़ाई को पूरा करने के लिए देश की जो सर्वोच्च न्यायालय यूजीसी देश की सरकार ने ऐसेप्ट किया है, कहा की पिछले एक दशक मे जो आकडे बता रहे है. की जातिगत शोषण भेदभाव के आंकड़े यूनिवर्सिटी मे बच्चों के पढ़ाई के दौरान 118 फिसड़ी बढे हैँ भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने सड़कों पर तांडव किया, और भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र हम नहीं सहेंगे, आने वाले 2027 विधानसभा के चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देंगे, हम लोग तैयारी कर रहे हैँ।
    1
    बबेरू कस्बे के एक मैरिज हॉल आज शनिवार की दोपहर 3 बजे अपना दल कैमरा वादी के द्वारा मंडलीय समता सम्मेलन का आयोजन किया गया,  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सिराथू विधायक पल्लवी पटेल पहुंची, जहाँ संबोधित करते हुए कहा की समूचे बुंदेलखंड मे चार दिवसीय दौरे पर हम लोग निकले है, यह कार्यक्रम मंडलीय समता सम्मेलन अपना दल कैमरा वादी के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा. कार्यक्रम का उद्देश्य हैँ, गांव देहात गली का चाहे दलित समाज का हो अल्पसंख्यक हो पिछड़ा वर्ग आदिवासी को बच्चों को पढ़ाई को पूरा करने के लिए देश की जो सर्वोच्च न्यायालय यूजीसी देश की सरकार ने ऐसेप्ट किया है, कहा की पिछले एक दशक मे जो आकडे बता रहे है. की जातिगत शोषण भेदभाव के आंकड़े यूनिवर्सिटी मे बच्चों के पढ़ाई के दौरान 118 फिसड़ी बढे हैँ  भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने सड़कों पर तांडव किया, और भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र हम नहीं सहेंगे, आने वाले 2027 विधानसभा के चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देंगे, हम लोग तैयारी कर रहे हैँ।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 30 फ़रियादी अपने-अपने मामलों को लेकर पहुंचे, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिसमें सिसोलर थाना अंतर्गत भैंसमरी गांव निवासी कृष्ण देवी पत्नी बरसाती लाल ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की उसके मकान में लगे मीटर में प्रतिमाह हजारों रूपए बढ़कर आ रहे बिजली बिलों की जांच करा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं करहिया निवासी हरिदास ने शिकायती पत्र देकर बताया की खेत जाने वाले चकमार्ग 782 को बगल के किसानों ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है जिससे उक्त चकमार्ग पूर्ण रूप से बंद है उसे खुलवाएं जाने की मांग की है।खंडेह निवासी सुमित्रा ने शिकायती पत्र देकर बताया की प्रार्थी ग़रीब महिला है प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है, पीड़िता ने पीएम आवास योजना की धनराशि दिलाएं जाने की मांग की है। गुरदाहा निवासी श्रीपाल ने शिकायती पत्र देकर बताया की बीते 8 जनवरी को वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया था परंतु अभी तक खाते पेंशन नहीं आई है, पीड़ित ने जल्द पेंशन दिलाएं जाने की मांग की है। वहीं कस्बा निवासी गौसिया बानों पुत्री महमूद अहमद ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की एक वर्ष पूर्व से मेरी वृद्धा पेंशन बंद है, पीड़िता ने बताया की मेरी आंखों से मुझे कुछ दिखता नहीं है और न ही मेरी कोई संतान है इसलिए मेरी वृद्धा पेंशन दिलाएं जाने की मांग की है,वहीं कस्बे के हैदरिया निवासी जमील ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दिब्यांग है लेकिन उसके भाई उसके हिस्सा में मकान नहीं बनाने दे रहे जबकि मराठीपुरा निवासी सेवानिवृत शिक्षक ने अपने पुत्रो पर घर से निकाल देने और शौचालय का रास्ता बंद कर देने की शिकायत दर्ज कराई है जबकि कस्बे के आशीष सिंह ने रागौल में सरकारी जमीन अतिक्रमण कर धार्मिक पहचान बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। इसी प्रकार अन्य फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई है। इस अवसर पर अधिकारियों ने शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    मौदहा हमीरपुर। तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 30 फ़रियादी अपने-अपने मामलों को लेकर पहुंचे, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिसमें सिसोलर थाना अंतर्गत भैंसमरी गांव निवासी कृष्ण देवी पत्नी बरसाती लाल ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की उसके मकान में लगे मीटर में प्रतिमाह हजारों रूपए बढ़कर आ रहे बिजली बिलों की जांच करा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं करहिया निवासी हरिदास ने शिकायती पत्र देकर बताया की खेत जाने वाले चकमार्ग 782 को बगल के किसानों ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है जिससे उक्त चकमार्ग पूर्ण रूप से बंद है उसे खुलवाएं जाने की मांग की है।खंडेह निवासी सुमित्रा ने शिकायती पत्र देकर बताया की प्रार्थी ग़रीब महिला है प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है, पीड़िता ने पीएम आवास योजना की धनराशि दिलाएं जाने की मांग की है। गुरदाहा निवासी श्रीपाल ने शिकायती पत्र देकर बताया की बीते 8 जनवरी को वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया था परंतु अभी तक खाते पेंशन नहीं आई है, पीड़ित ने जल्द पेंशन दिलाएं जाने की मांग की है। वहीं कस्बा निवासी गौसिया बानों पुत्री महमूद अहमद ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया की एक वर्ष पूर्व से मेरी वृद्धा पेंशन बंद है, पीड़िता ने बताया की मेरी आंखों से मुझे कुछ दिखता नहीं है और न ही मेरी कोई संतान है इसलिए मेरी वृद्धा पेंशन दिलाएं जाने की मांग की है,वहीं कस्बे के हैदरिया निवासी जमील ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दिब्यांग है लेकिन उसके भाई उसके हिस्सा में मकान नहीं बनाने दे रहे जबकि मराठीपुरा निवासी सेवानिवृत शिक्षक ने अपने पुत्रो पर घर से निकाल देने और शौचालय का रास्ता बंद कर देने की शिकायत दर्ज कराई है जबकि कस्बे के आशीष सिंह ने रागौल में सरकारी जमीन अतिक्रमण कर धार्मिक पहचान बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। इसी प्रकार अन्य फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई है। इस अवसर पर अधिकारियों ने शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Mr_shyamu _kumar
    1
    Post by Mr_shyamu _kumar
    user_Mr_shyamu _kumar
    Mr_shyamu _kumar
    Mill Owner अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन और सब्सिडी सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और आधुनिक परिवहन को बढ़ावा देना है।
    1
    पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन और सब्सिडी सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और आधुनिक परिवहन को बढ़ावा देना है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बांदा: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव से है, जहां एक पति-पत्नी द्वारा पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने जानकारी दी है। फिलहाल, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    बांदा: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव से है, जहां एक पति-पत्नी द्वारा पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने जानकारी दी है।
फिलहाल, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.