logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है, जिसके कारण चेकडैमों में पानी नहीं रुक पा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी, चेकडैम जल संरक्षण और सिंचाई में नाकाम साबित हो रहे . बिहुनी कला झूमर डेरा सहित कई गाँवों में चेकडैमों के क्षतिग्रस्त होने के बाद, प्रशासन ने टीम गठित कर जांच की बात कही है  निर्माण कार्य में लगे 16 लाख की लागत से। चेकडैम क्षतिग्रस्त कुल 1 वर्ष भी नहीं हुआ भी ठेकेदार के द्वारा बनाए गए चेक डैम में मटेरियल खराब होने के कारण का आरोप लगाया है।  यह योजना बुंदेलखंड में किसानों के खेतों की सिंचाई और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन गुणवत्ता के अभाव में यह करोड़ों रुपये की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

21 hrs ago
user_Amit Singh
Amit Singh
Farmer मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं ने निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है, जिसके कारण चेकडैमों में पानी नहीं रुक पा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी, चेकडैम जल संरक्षण और सिंचाई में नाकाम साबित हो रहे . बिहुनी कला झूमर डेरा सहित कई गाँवों में चेकडैमों के क्षतिग्रस्त होने के बाद, प्रशासन ने टीम गठित कर जांच की बात कही है  निर्माण कार्य में लगे 16 लाख की लागत से। चेकडैम क्षतिग्रस्त कुल 1 वर्ष भी नहीं हुआ भी ठेकेदार के द्वारा बनाए गए चेक डैम में मटेरियल खराब होने के कारण का आरोप लगाया है।  यह योजना बुंदेलखंड में किसानों के खेतों की सिंचाई और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन गुणवत्ता के अभाव में यह करोड़ों रुपये की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। पुरानी रंजिश के चलते एक गांव में दो पक्षों में थप्पड़ घूंसा डंडा से मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बिवांर थाना क्षेत्र के कल्ला गांव के वीरेंद्र पुत्र सरजू ने तहरीर देते हुए बताया कि रात 10 बजे करीब खाना खाकर घर से दुकान गया था। दुकान से घर वापस आने पर परिवार का जयसिंह पुरानी रंजिश के चलते अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर शोर को सुनकर उसके परिवार के शिवकुमार, राजकुमार, राजा बाबू, रामू, कृष्णा, अंकित आ गए और मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की महिला प्रीती पत्नी रामखिलावन ने तहरीर देते हुए बताया कि धीरेंद्र, सुरेंद्र, रामकरण ने उसके देवर के साथ अभद्रता कर मारपीट की है। जिससे उन्हें चोटें आ गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हमीरपुर। पुरानी रंजिश के चलते एक गांव में दो पक्षों में थप्पड़ घूंसा डंडा से मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बिवांर थाना क्षेत्र के कल्ला गांव के वीरेंद्र पुत्र सरजू ने तहरीर देते हुए बताया कि रात 10 बजे करीब खाना खाकर घर से दुकान गया था। दुकान से घर वापस आने पर परिवार का जयसिंह पुरानी रंजिश के चलते अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर शोर को सुनकर उसके परिवार के शिवकुमार, राजकुमार, राजा बाबू, रामू, कृष्णा, अंकित आ गए और मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की महिला प्रीती पत्नी रामखिलावन ने तहरीर देते हुए बताया कि धीरेंद्र, सुरेंद्र, रामकरण ने उसके देवर के साथ अभद्रता कर मारपीट की है। जिससे उन्हें चोटें आ गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *बाल विवाह, किशोर अपराधों/हिंसा व महिला सम्बन्धी अपराधों की हुई समीक्षा बैठक* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में मासिक SJPU एवं जनपदीय बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की बैठक को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज की अध्यक्षता में किया गया । इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को अपनाने पर बल दिया गया। साथ ही बाल विवाह में सेवाएं देने वाले टेंट हाउस व कैटरर्स आदि पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। बाल विवाह का मामला पाए जाने पर लड़की एवं लड़के के माता-पिता सहित विवाह संपन्न कराने वाले व्यक्तियों, टेंट हाउस तथा कैटरर्स के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए । साथ ही बाल श्रम मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु निरंतर कार्यवाही पर जोर दिया गया।जनपद में हो रहे विवाह आयोजनों में टेंट हाउस एवं कैटरर्स द्वारा नाबालिग बच्चों से रात्रि में कार्य कराए जाने पर चिंता व्यक्त की गई तथा इसे रोकने हेतु टेंट हाउस एवं कैटरर्स के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। गुमशुदा बच्चों को खोजने तथा उनकी सूचना समय से CCTNS एवं वात्सल्य पोर्टल में फीडबैक के साथ अपडेट किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बरामद बालिकाओं के नियमानुसार आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया एवं आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया गया।महिला पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध से पीड़ित होने की स्थिति में आवश्यकता अनुसार काउंसलिंग कराते हुए आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। पीड़िता के धारा 180 BNSS के अंतर्गत बयान केवल महिला उपनिरीक्षक या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा ही दर्ज किए जाएं। पीड़िता द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि कॉल रिकॉर्ड तथा परिजनों के बयानों से भी की जाए। पीड़िता जितने दिन बाहर रही,कहाँ-कहाँ रही, किसके साथ रही तथा उसके साथ क्या अपराध हुआ,इन सभी तथ्यों से संबंधित पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य संकलन किए जाने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया है। ऐसी बालिकाएं जो चार माह से अधिक समय से बरामद नहीं हुई हैं, उनके मामलों में उनके लैंगिक शोषण की संभावना मानते हुए विवेचना में AHTU द्वारा कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीड़ित बच्चों की गोपनीयता बनाए रखते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके संरक्षण, देखरेख एवं पुनर्वास को सुनिश्चित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। CCL श्रेणी के ऐसे किशोर जिनके द्वारा कोई अपराध कारित किया गया है, उनके मामलों में नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड (JJB) को भेजा जाए । चरित्र सत्यापन के समय यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि अपराध 18 वर्ष से कम आयु में कारित किया गया हो, तो किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ही कार्यवाही एवं सत्यापन किया जाए।
    2
    *बाल विवाह, किशोर अपराधों/हिंसा व महिला सम्बन्धी अपराधों की हुई समीक्षा बैठक*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में मासिक SJPU एवं जनपदीय बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की बैठक को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज की अध्यक्षता में किया गया । इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को अपनाने पर बल दिया गया। साथ ही बाल विवाह में सेवाएं देने वाले टेंट हाउस व कैटरर्स आदि पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। बाल विवाह का मामला पाए जाने पर लड़की एवं लड़के के माता-पिता सहित विवाह संपन्न कराने वाले व्यक्तियों, टेंट हाउस तथा कैटरर्स के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए । साथ ही बाल श्रम मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु निरंतर कार्यवाही पर जोर दिया गया।जनपद में हो रहे विवाह आयोजनों में टेंट हाउस एवं कैटरर्स द्वारा नाबालिग बच्चों से रात्रि में कार्य कराए जाने पर चिंता व्यक्त की गई तथा इसे रोकने हेतु टेंट हाउस एवं कैटरर्स के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। गुमशुदा बच्चों को खोजने तथा उनकी सूचना समय से CCTNS एवं वात्सल्य पोर्टल में फीडबैक के साथ अपडेट किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बरामद बालिकाओं के नियमानुसार आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया एवं आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया गया।महिला पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध से पीड़ित होने की स्थिति में आवश्यकता अनुसार काउंसलिंग कराते हुए आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। पीड़िता के धारा 180 BNSS के अंतर्गत बयान केवल महिला उपनिरीक्षक या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा ही दर्ज किए जाएं। पीड़िता द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि कॉल रिकॉर्ड तथा परिजनों के बयानों से भी की जाए। पीड़िता जितने दिन बाहर रही,कहाँ-कहाँ रही, किसके साथ रही तथा उसके साथ क्या अपराध हुआ,इन सभी तथ्यों से संबंधित पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य संकलन किए जाने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया है। ऐसी बालिकाएं जो चार माह से अधिक समय से बरामद नहीं हुई हैं, उनके मामलों में उनके लैंगिक शोषण की संभावना मानते हुए विवेचना में AHTU द्वारा कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीड़ित बच्चों की गोपनीयता बनाए रखते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके संरक्षण, देखरेख एवं पुनर्वास को सुनिश्चित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। CCL श्रेणी के ऐसे किशोर जिनके द्वारा कोई अपराध कारित किया गया है, उनके मामलों में नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड (JJB) को भेजा जाए । चरित्र सत्यापन के समय यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि अपराध 18 वर्ष से कम आयु में कारित किया गया हो, तो किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ही कार्यवाही एवं सत्यापन किया जाए।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    1
    Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    user_तत्काल न्यूज MR prajapati
    तत्काल न्यूज MR prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुना गया मुख्यमंत्री का संबोधन, राज्यसभा सांसद ने संबोधन के दौरान सरकार द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
    4
    अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद,
कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुना गया मुख्यमंत्री का संबोधन,
राज्यसभा सांसद ने संबोधन के दौरान सरकार द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी,
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे,
जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • खेत में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव से सनसनी, शव की हुई शिनाख्त
    1
    खेत में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव से सनसनी, शव की हुई शिनाख्त
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बौखर हत्याकांड के खुलासे के लिए अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन DM को सौंपा। 20 सितंबर 2025 को हुई थी शीला की हत्या। मृतका की बेटी कई बार अधिकारियों के यहां खुलासे करने की गुहार लगा चुकी है ¹। इस मामले में अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीला की हत्या के मामले में जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। महासभा का कहना है कि मृतका की बेटी कई बार अधिकारियों के यहां गुहार लगा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    बौखर हत्याकांड के खुलासे के लिए अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन DM को सौंपा। 20 सितंबर 2025 को हुई थी शीला की हत्या। मृतका की बेटी कई बार अधिकारियों के यहां खुलासे करने की गुहार लगा चुकी है ¹।
इस मामले में अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीला की हत्या के मामले में जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। महासभा का कहना है कि मृतका की बेटी कई बार अधिकारियों के यहां गुहार लगा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शादी की तैयारियों के बीच दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है।
    1
    शादी की तैयारियों के बीच दबंगों
द्वारा घर में घुसकर मारपीट का
मामला सामने आया है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बांकी में नमामि गंगे परियोजना की पेयजल पाइपलाइन फटने से गली तालाब बन गई है। पिछले चार दिनों से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। शिकायत के बाद अभी तक पाइपलाइन मरम्मत नहीं कराई गई है। हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्राम पंचायत बांकी के निवासी राजाभइया यादव, बरदानी कुटार, गंगादीन यादव ने बताया कि उनकी रास्ता में पड़ी नमामि गंगे की पेयजल परियोजना की पाइपलाइन फट जाने से पूरी रास्ता तालाब बन गई है। बच्चे बूढ़े महिलाएं चार दिनों से घरों में कैद है। हजारों लीटर पानी रास्ते में बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद विभाग ने टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई है। इससे समस्या विकराल होती जा रही है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वह मौके पर जाकर समस्या को देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बांकी में नमामि गंगे परियोजना की पेयजल पाइपलाइन फटने से गली तालाब बन गई है। पिछले चार दिनों से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। शिकायत के बाद अभी तक पाइपलाइन मरम्मत नहीं कराई गई है। हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
ग्राम पंचायत बांकी के निवासी राजाभइया यादव, बरदानी कुटार, गंगादीन यादव ने बताया कि उनकी रास्ता में पड़ी नमामि गंगे की पेयजल परियोजना की पाइपलाइन फट जाने से पूरी रास्ता तालाब बन गई है। बच्चे बूढ़े महिलाएं चार दिनों से घरों में कैद है। हजारों लीटर पानी रास्ते में बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद विभाग ने टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई है। इससे समस्या विकराल होती जा रही है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वह मौके पर जाकर समस्या को देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *बैट्री चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर किया गया है।थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले ओमकरन द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी गई की 1अप्रैल को सुबह भोर में नरैनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डेन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 10 घण्टे के भीतर अभियुक्त को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की बैट्री को भी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय निवासी कछार पुरवा अंश बांसी थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।
    1
    *बैट्री चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर किया गया है।थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले ओमकरन द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी गई की 1अप्रैल को सुबह भोर में नरैनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डेन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 10 घण्टे के भीतर अभियुक्त को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की बैट्री को भी बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय निवासी कछार पुरवा अंश बांसी थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.