चार दिन से नमामि गंगे की पाइपलाइन फटने से रास्ता बना तालाब हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बांकी में नमामि गंगे परियोजना की पेयजल पाइपलाइन फटने से गली तालाब बन गई है। पिछले चार दिनों से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। शिकायत के बाद अभी तक पाइपलाइन मरम्मत नहीं कराई गई है। हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्राम पंचायत बांकी के निवासी राजाभइया यादव, बरदानी कुटार, गंगादीन यादव ने बताया कि उनकी रास्ता में पड़ी नमामि गंगे की पेयजल परियोजना की पाइपलाइन फट जाने से पूरी रास्ता तालाब बन गई है। बच्चे बूढ़े महिलाएं चार दिनों से घरों में कैद है। हजारों लीटर पानी रास्ते में बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद विभाग ने टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई है। इससे समस्या विकराल होती जा रही है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वह मौके पर जाकर समस्या को देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
चार दिन से नमामि गंगे की पाइपलाइन फटने से रास्ता बना तालाब हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बांकी में नमामि गंगे परियोजना की पेयजल पाइपलाइन फटने से गली तालाब बन गई है। पिछले चार दिनों से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। शिकायत के बाद अभी तक पाइपलाइन मरम्मत नहीं कराई गई है। हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्राम पंचायत बांकी के निवासी राजाभइया यादव, बरदानी कुटार, गंगादीन यादव ने बताया कि उनकी रास्ता में पड़ी नमामि गंगे की पेयजल परियोजना की पाइपलाइन फट जाने से पूरी रास्ता तालाब बन गई है। बच्चे बूढ़े महिलाएं चार दिनों से घरों में कैद है। हजारों लीटर पानी रास्ते में बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद विभाग ने टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई है। इससे समस्या विकराल होती जा रही है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वह मौके पर जाकर समस्या को देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
- समाधान दिवस में फरियादियों की 31 शिकायतें प्रस्तुत,7 का मौके पर निस्तारण कालपी(जालौन)। शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 31 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व11 तथा पुलिस विभाग के 8 मामले शामिल हैं। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील सभाकक्ष मे सुवह 10 वजे से दोपहर 2 वजे तक चले समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा एसडीएम तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के समक्ष सुरेश कुमार निवासी ग्राम सिंम्हारा ने शिकायत की है कि विपक्षियों के द्वारा चक रोड को तोड़कर अपने खेत में मिल लिया तथा मना करने में झगड़ा कर रहे हैं। विनोद गौतम निवासी इटौरा गुरु ने सार्वजनिक नाले को गहरा करके सफाई करने की मांग की है। पवन कुमार तिवारी निवासी मिर्जा मंडी कालपी शिकायत की है कि प्रार्थी के पड़ोस के एक जर्जर मकान में कीड़े मकोड़े निकलते हैं। जो नुकसान पहुंचाते रहते हैं। तथा मकान किसी भी तरह गिर सकता है। उन्होंने नगर पालिका से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है। विनोद कुमार निवासी ग्राम मवई वावनी ने चक रोड की पैमाइश करने की शिकायत की है। कपिल शुक्ला सभासद निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी में घरों में पानी घुसने की शिकायत की गई है।अंत में समापन के वक्त दोपहर 2 वजे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अवगत कराया है राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान,पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,स्टैनो सलीम खान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली कालपी के एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, नियामतपुर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। फोटो - तहसील में फरियादियों की समस्याओं को सुनते अधिकारी2
- कालपी (जालौन) थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला में भूमि विवाद का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। पीड़ित सावन अली पुत्र अख्तर अली ने उप जिलाधिकारी कालपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी वैध काश्तकारी भूमि गाटा संख्या 20/21 (रकबा 0.0790 हेक्टेयर) पर बने मकान पर कुछ दबंग तत्व अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थी का कहना है कि उक्त भूमि पर उसने अपना पक्का और कच्चा मकान बना रखा है, जिसमें घरेलू सामान एवं गेहूं आदि का भंडारण किया गया है। लेकिन ग्राम चतेला निवासी महबूब अली पुत्र बसीर अली, मक्सूद अली पुत्र महबूब अली, मुहम्मद हफीज पुत्र अतर तथा मुहम्मद शहिद पुत्र अतर पर आरोप है कि वे लगातार मकान पर कब्जे की नीयत से दबाव बना रहे हैं और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग सुनियोजित तरीके से मकान पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कई बार मौखिक विरोध करने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस घटना से न केवल संपत्ति विवाद गहरा गया है, बल्कि गांव में तनाव की स्थिति भी बनती जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मामला और गंभीर रूप ले सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा शनिवार को माती पुलिस कार्यालय में अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक संजय गुप्ता को क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर व चालक मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह, चालक मुख्य आरक्षी करूणेश मिश्रा व मुख्य आरक्षी संतोष यादव के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई1
- Post by Rinku.kumar1
- भाजपा सरकार ने जनता को लूटने के लिए जो टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करके प्रीपेड मीटर के नाम पर बिजली में भ्रष्टाचार की लूट मचा रखी है। अब उनकी चोरी जनता ने पकड़ ली है। इस बार स्मार्ट मीटर तोड़ें जा रहे हैं अगली बार ईवीएम…1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बांकी में नमामि गंगे परियोजना की पेयजल पाइपलाइन फटने से गली तालाब बन गई है। पिछले चार दिनों से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। शिकायत के बाद अभी तक पाइपलाइन मरम्मत नहीं कराई गई है। हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्राम पंचायत बांकी के निवासी राजाभइया यादव, बरदानी कुटार, गंगादीन यादव ने बताया कि उनकी रास्ता में पड़ी नमामि गंगे की पेयजल परियोजना की पाइपलाइन फट जाने से पूरी रास्ता तालाब बन गई है। बच्चे बूढ़े महिलाएं चार दिनों से घरों में कैद है। हजारों लीटर पानी रास्ते में बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद विभाग ने टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई है। इससे समस्या विकराल होती जा रही है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वह मौके पर जाकर समस्या को देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन मे ई-रिक्शा ने बाईक मे मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से बाईक हुई बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त घटना के बाद बाईक चालक व ई-रिक्शा चालक के बीच हुई तीखी नोकझोंक कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज इलाके का मामला है।1
- जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टरननगंज इलाके में ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा गलत दिशा से तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। जैसे ही वाहन नगर पालिका कालपी की ओर मुड़ने लगा, उसी समय सामने से आ रही बाइक से सीधी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और काफी देर तक सड़क पर ड्रामा जैसा माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक वाहन को लापरवाही से लहरा-लहरा कर चला रहा था। सबसे गंभीर बात यह रही कि ई-रिक्शा में एक मासूम बच्चा भी सवार था, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील बन गया। अब उठ रहे हैं कई गंभीर सवाल— क्या गलत दिशा और तेज रफ्तार ने इस हादसे को न्योता दिया? क्या सड़क पर बेलगाम वाहन संचालन अब आम बात बन चुका है? क्या प्रशासन की सख्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई जिम्मेदारी तय नहीं? क्या ऐसे लापरवाह चालकों पर कोई ठोस कार्रवाई होगी? क्या रोज हो रहे ऐसे हादसे सिस्टम की नाकामी नहीं दर्शाते? आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का यह खेल? यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। #BreakingNews #JalaunNews #KalpiUpdate #RoadAccident #AccidentAlert #UPNews #TrafficAlert #E_rickshawAccident #BikeCrash #RoadSafety #BigBreaking #CrimeNewsUP #PublicSafetyMatter #HindiNews #LocalBreaking #JalaunAlert #TrafficViolation #AccidentNewsIndia #InstantNews #NewsFlash #RoadDanger #SafetyFirst1